Lesson 7

 गांँव की सैर 


1.उत्तर दो:

(क) छुट्टियों में तुम लोग क्या-क्या करते हो?
उत्तर: छुट्टियों में हम अपने रिश्तेदारों के यहांँ घूमने जाते हैं। जैसे कभी मामा जी के यहांँ तो कभी चाचा जी के यहांँ घूमने जाते हैं। इसके अलावा कभी दोस्तों के घरों में भी घूमने जाते हैं।

(ख) मीठे, खट्टे, कड़वे, फलों के नाम बताओ?
उत्तर: नीचे हम क्रम अनुसार मीठे खट्टे और कड़वे फलों के नाम लिखने जा रहे हैं:-
(i) मीठे फल:- आम, अमरूद, लीची आदि।
(ii) खट्टे फल:-नींबू, इमली, संतरा आदि।
(iii) कड़वे फल:-बादाम, हाथी का सेब, कद्दू आदि

(ग) किसे पकाकर और किसे कच्चा खाया जाता है? आओ, समूह में चर्चा करें:  [बैंगन, फूलगोभी, गाजर, मूली, आलू, टमाटर, मिर्च, धनिया, करेला, खीरा, भिंडी, पालक।]
उत्तर:
(i) पकाकर खाने वाले सब्जियों में बैंगन, फूलगोभी, आलू, करेला, भिंडी और पालक आते हैं।
(ii) कच्चे रूप में खाने वाले सब्जियों में गाजर, मूली, टमाटर, मिर्च, धनिया और खीरा आते हैं।

2. सर्दी और गर्मी के मौसम में क्या-क्या खेती होती है आओ लिखें।
उत्तर:
(i) सर्दी के मौसम में पालक, धनिया, राई, चौलाई, फूलगोभी, बंदगोभी, गांठगोभी, बैंगन, मूली, गाजर, टमाटर, मटर, लौकी आदि की खेती होती है।

(ii) गर्मी के मौसम में करेला, खीरा, जीका, कद्दू, भिंडी, पुदीना, ढेकिया, खुटरा आदि की खेती होती है।

3. आओ पहचाने और नाम लिखें:
[पुस्तक में सब्जियों और फलों के चित्र दिखाए गए हैं। उन चित्रों के अनुसार उनके नामों को क्रम अनुसार लिखा गया है।]

उत्तर (क) सब्जियांँ:-
(1) लौकी, (2) खीरा, (3) फूलगोभी, (4) करेला, (5) भिंडी, (6) बैंगन, (7) गाजर, (8) टमाटर

(ख) फल:-
(1) केला, (2) लीची, (3) संतरा, (4) नारियल, (5) नींबू, (6) आम, (7) तामुल, (8) अमरूद।

4. पूर्ण वाक्य में उत्तर लिखो:-

(क) पीले-पीले रंग के फूल किस खेत के हैं?
उत्तर: पीले-पीले रंग के फूल सरसों के खेत के हैं।

(ख) केले का बड़ा बाजार कहांँ है?
उत्तर: केले का बड़ा बाजार दरंगिरी में है।

(ग) पाँच सागो के नाम लिखो?
उत्तर: पांँच सागो के नाम है:-पालक, धनिया, राई, पुदीना और चौलाई।

(घ) मिट्टी के अंदर होने वाली पांँच सब्जियों के नाम लिखो।
उत्तर: मिट्टी के अंदर होने वाली पांँच सब्जियों के नाम हैं:-आलू, गाजर, मूली, शलगम और चुकंदर।

(ङ) लताओं में होने वाली चार सब्जियों के नाम लिखो।
उत्तर: लताओं में होने वाली चार सब्जियों के नाम हैं:-खीरा, लौकी, करेला और कद्दू।

5. वाक्य बनाओ:
बगीचा, मैदान, बाजार, मौसम, गांँव सूरज, छुट्टी, शहर।

उत्तर:

(i) बगीचा: हमारे घर के आंगन में एक सुंदर बगीचा है।

(ii) मैदान: फुटबॉल का मैदान लोगों से भर गया।

(iii) बाजार: पिताजी ने बाजार से मेरे लिए एक गुड़िया खरीदी।

(iv) मौसम: आज घूमने के लिए मौसम बहुत अच्छा है।

(v) गांँव: गांँव का प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक है।

(vi) सूरज: सूरज निकलने से पहले वह यहांँ से चला गया।

(vii) छुट्टी: इस बार छुट्टी में मैं अपने मामा के यहांँ घूमने जाऊंगा।

(viii) शहर: हमारा गांँव शहर से बहुत दूर है।
      
6. (ख) आओ पढ़े और समझे:

अब इस तरह (से), (के लिए), (पर) लगाकर एक-एक वाक्य बनाओ।
उत्तर:

से:- मधु स्कूल से आ रहा है।

के लिए:- यह सारा खिलौना उसने अपने बेटे के लिए खरीदी है।

पर:- राम पेड़ पर चढ़ गया।

(ग) पढ़ो समझो और खाली जगह को भरो:[ का को कि में ]
उत्तर:
          (अ) पिताजी शाम को आएंँगे।
          (आ) यह अमन का घर है।
          (इ) टोकरी में आम है।
          (ई) सीता की रोटियांँ खराब हो गई।

(ग) विलोम शब्द लिखो:
उत्तर:- भला=बुरा
         गांँव=शहर
         बड़ा=छोटा
         नई=पुरानी
         ऊपर=नीचे
         लंबा=छोटा


Answer by Reetesh Das (MA in Hindi)

Edit by Dipawali Bora (27.04.2022)


-------------------------------
বেলেগ ধৰণৰ প্ৰশ্ন উত্তৰ পাবলৈ এই লিংক টোত ক্লিক কৰক 
Click Here Might Learn
-------------------------------


Post Id: DABP000980