पाठ-7

 विशाल भारत


1. प्रश्नों के उत्तर दो- 

(क) असम की राजधानी का नाम बताओ? 

उत्तरः- असम की राजधानी का नाम दिसपुर है। 

(ख) कोहिमा किस राज्य की राजधानी है ? 

उत्तरः- कोहिमा नागालैण्ड की राजधानी है। 

(ग) असम में क्या-क्या पाई जाती है ? 

उत्तरः- असम में चाय तथा चावल की खेती, खनिज तेल, रेशम, हस्तकला से बांस की कलाकृतियाँ बनाई जाती है। 

(घ) नागालैण्ड की प्रमुख जातियों के नाम लिखो ? 

उत्तरः- नागालैण्ड की प्रमुख जातियों के नाम- अंगामी तथा सेमा जाति। 

(ङ) नागालैण्ड में क्या-क्या पाया जाता है ?

उत्तरः- नागालैण्ड में चावल, बांस, फूल, चिड़ियाँ आदि पाया जाता हैं। 


2. असम तथा नागालैण्ड के विषय में पाँच-पाँच पंक्तियाँ लिखो।


3. खाली स्थान भरो-

(क) असम में बिहु नृत्य प्रसिद्ध है।

(ख) नागालैण्ड वासी अपने त्यौहार अपनी जाति प्रथा के अनुसार मनाते हैं। 

(ग) असम में चाय, लकड़ी तथा चावल,खनिज तेल, रेशम आदि पाया जाता है। 

(घ) ब्रह्मपुत्र नदी असम के मध्य में बहती है।


4. हाँ या नहीं में उत्तर दो- 

(क) कोहिमा असम की राजधानी है।

उत्तरः- नहीं। 

(ख) असम में रेशम पाया जाता है।

उत्तरः- हाँ। 

(ग) असम की राजधानी गुवाहाटी है।

उत्तरः- नहीं। 

(घ) नागालैण्ड में कई जातियाँ हैं।

उत्तरः- हाँ। 

(ङ) नागालैण्ड का प्रमुख उद्योग हस्तकला है।

उत्तरः- हाँ। 


5. पढ़ो और समझो-

    न् + न = न्न                अन्न, भिन्न

    ज् + य = ज्य              पूज्य, राज्य           

    प् + र = प्र                 प्रकार, प्रकाश, प्रेम

    स् + त = स्त               हस्तकला, अस्तबल

    ष् + ण = ष्ण               वैष्णव, कृष्ण


HIRAK JYOTI BORA.

Madhushmita Hazarika.