पृथ्वी पर जीवन

Chapter 15

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न : (i) निम्नलिखित में से कौन जैवमंडल में सम्मिलित हैं। (क) केवल पौधे (ग) सभी जैव व अजैव जीव (ख) केवल प्राणी (घ) सभी जीवित जीव । (ii) उष्णकटिबंधीय घास के मैदान निम्न में से किस नाम से जाने जाते हैं? (क) प्रेयरी

(ख) स्टैपी (ग) सवाना (घ) इनमें से कोई नहीं (iii) चट्टानों में पाए जाने वाले लोहांश के साथ ऑक्सीजन मिलकर निम्नलिखित में से क्या बनाती है? (क) आयरन कार्बोनेट (ख) आयरन ऑक्साइड (ग) आयरन नाइट्राइट (घ) आयरन सल्फेट (iv) प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान, प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाईऑक्साइड जल के साथ मिलकर क्या बनाती है? (क) प्रोटीन

(ख) कार्बोहाइड्रेट्स (ग) एमिनोएसिड (घ) विटामिन

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए : (i) पारिस्थितिकी से आप क्या समझते हैं ? (ii) पारितंत्र (Ecological system) क्या है? संसार के प्रमुख पारितंत्र प्रकारों को बताएं।

(iii) खाद्य श्रृंखला क्या है? चराई खाद्य श्रृंखला का एक उदाहरण देते हुए इसके अनेक स्तर बताएं। (iv) खाद्य जाल (Food web) से आप क्या समझते है? उदाहरण सहित बताएं। (v) बायोम (Biome) क्या है?

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : (i) संसार के विभिन्न वन बायोम (Forest biomes) की महत्त्वपूर्ण विशेषताओं का वर्णन करें। (ii) जैव भू-रासायनिक चक्र ( Biogeochemical cycle) क्या है? वायुमंडल में नाइट्रोजन का यौगिकीकरण (Fixation) कैसे होता है? वर्णन करें। (iii) पारिस्थितिक संतुलन (Ecological balance) क्या है? इसके असंतुलन को रोकने के महत्त्वपूर्ण उपायों की चर्चा करें।


परियोजना कार्य (i) प्रत्येक बायोम की प्रमुख विशेषताओं को बताते हुए विश्व के मानचित्र पर विभिन्न बायोम के वितरण को दर्शाइए।

(ii) अपने स्कूल प्रांगण में पाए जाने वाले पेड़, झाड़ी व सदाबहार पौधों पर एक संक्षिप्त लेख लिखें और लगभग आधे दिन यह पर्यवेक्षण करें कि किस प्रकार के पक्षी इस वाटिका में आते हैं। क्या आप इन पक्षियों की विविधता का भी उल्लेख कर सकते हैं?



Type - Dimpi Bora