महासागरीय जल संचलन

Chapter 14

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न : (i) महासागरीय जल की ऊपर एवं नीचे गति किससे संबंधित है? (क) ज्वार (ग) धाराएँ (ख) तरंग (घ) ऊपर में से कोई नहीं (ii) वृहत ज्वार आने का क्या कारण है? (क) सूर्य और चंद्रमा का पृथ्वी पर एक ही दिशा में गुरुत्वाकर्षण बल (ख) सूर्य और चंद्रमा द्वारा एक दूसरे की विपरीत दिशा से पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल (ग) तटरेखा का दंतुरित होना (घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं (iii) पृथ्वी तथा चंद्रमा की न्यूनतम दूरी कब होती है? (क) अपसौर (ख) उपसौर (ग) उपभू (घ) अपभू (iv) पृथ्वी उपसौर की स्थिति कब होती है? (क) अक्टूबर (ग) सितंबर (ख) जुलाई (घ) जनवरी


2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए : (i) तरंगें क्या हैं? (ii) महासागरीय तरंगें ऊर्जा कहाँ से प्राप्त करती हैं? (iii) ज्वार-भाटा क्या है? (iv) ज्वार-भाटा उत्पन्न होने के क्या कारण हैं? (v) ज्वार-भाटा नौसंचालन से कैसे संबंधित है ?

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : (i) जल धाराएँ तापमान को कैसे प्रभावित करती हैं? उत्तर पश्चिम यूरोप के तटीय क्षेत्रों के तापमान को ये किस प्रकार प्रभावित करते हैं? (ii) जल धाराएँ कैसे उत्पन्न होती हैं?

परियोजना कार्य

(i) किसी झील या तालाब के पास जाएँ तथा तरंगों की गति का अवलोकन करें। एक पत्थर फेंकें एवं देखें कि तरंगें कैसे उत्पन्न होती हैं। (ii) एक ग्लोब या मानचित्र लें, जिसमें महासागरीय धाराएँ दर्शाई गई हैं, यह भी बताएँ कि क्यों कुछ जलधाराएँ गर्म हैं व अन्य ठंडी। इसके साथ ही यह भी बताएँ कि निश्चित स्थानों पर यह क्यों विक्षेपित होती हैं। कारणों का विवेचन करें।



Type - Dimpi Bora