राष्ट्रीय अर्थव्यस्था की जीवन रेखाएँ
Chapter 7
1. बहुवैकल्पिक प्रश्न
(i) निम्न से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?
(क) मुंबई तथा नागपुर
(ग) सिलचर तथा पोरबंदर
(ख) मुंबई और कोलकाता
(घ) नागपुर तथा सिलिगुड़ी
उत्तरः (ग) सिलचर तथा पोरबंदर ।
(क) रेल परिवहन
(ग) सड़क परिवहन
(ख) पाइपलाइन
(घ) जल परिवहन
उत्तरः (ख) पाइपलाइन।
(iii) निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइप लाइन से नहीं जुड़ा है?
(क) मध्य प्रदेश
(ग) महाराष्ट्र
(ख) गुजरात
(घ) उत्तर प्रदेश
उत्तरः (ग) महाराष्ट्र।
(iv) इनमें से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पतन है तथा
पूर्ण सुरक्षित है?
(क) चेन्नई
(ग) पारादीप
(ख) तूतीकोरिन
(घ) विशाखापट्नम
उत्तरः (घ) विशाखापट्नम।
(v) निम्न में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?
(क) पाइपलाइन
(ग) रेल परिवहन
(ख) सड़क परिवहन
(घ) वायु परिवहन
उत्तरः (ग) रेल परिवहन।
(क) आंतरिक व्यापार
(ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
(ख) बाहरी व्यापार
(घ) स्थानीय व्यापार
उत्तरः (ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार।
(i) सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ।
उत्तरः सड़क परिवहन के तीन गुण-
(क) यह रेल परिवहन से कहीं बेहतर होता है क्योंकि यह बहुत अधिक लचीला होता है। इसके द्वारा आप निर्माता के द्वार से उपभोक्ता के घर तक पहुँच सकते हैं।
(ख) हमारे देश के बहुत से पहाड़ी भाग ऐसे भी हैं जैसे कश्मीर, असम आदि जहाँ रेलें अभी तक न के बराबर हैं। ऐसे स्थानों में सड़क परिवहन का महत्व और भी बढ़ जाता है।(ग) सड़क यातायात रेलों द्वारा लाए गए सामान को भी नियत स्थानों पर पहुँचाता है।
(ii) रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?
उत्तरः रेल परिवहन मैदानी श्रेत्रों में ज्यादा सुविधाजनक होता है क्योंकि मैदानी क्षेत्रों में समतल भूमि, सघन आबादि, तथा प्रचुर मात्रा में संसाधन सुलभ होते है।
(iii) सीमांत सड़कों का महत्त्व बताएँ ।
उत्तरःसीमांत सड़कों के निम्नलिखित महत्व हैं -
(i) इसने सिमा की सुरक्षा , सेनाओं की आवाजाही तथा सैन्य सामग्रियों की आवाजाही को सुगम बना दिया है। (ii) इन सड़कों ने दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में अभिगम्यता बढ़ा दी है। (iii) इन सड़कों ने सीमांत गावों और कस्बों को प्रमुख शहरों तथा नगरों से जोड़ दिया है।
(iv) व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तरः विभिन्न राज्यों या देशों में मध्य विभिन्न प्रकार की वस्तुओं एवं सेवाओं के लेन-देन को व्यपार कहा जाता है। स्थानीय व्यपार देश के विभिन्न राज्यों, गाँवों, कस्बों तथा शहरों में स्थानीय स्तर पर होता है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय व्यपार विभिन्न राष्ट्रो के बीच होता है।
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।
(i) परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?
उत्तरः किसी भी राष्ट्र के विकास की गति वस्तुओं के उत्पादन के सहत उनके एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहा पर भी आश्रित करती है विज्ञान एवं प्रैद्योगिकी की प्रगती के साथ व्यापार बढोतरी हुई है अत्याधिक सक्षम व तीव्रगति वाले परिवहन के कारण आज संपुर्ण विश्व एक गाँव की भाँति दिखाई देता है। इसी तरह विचारों का आदान-प्रदान और ज्ञान, व्यपारिक सौदे आदि कुशल संचार माध्यमों पर निर्भर करते है। चूँक परिवहन का यह विकास के परिणामस्वरूप ही संभव हुआ है अतः परीवहन संचार व व्यपार एक दूसरे के पूरक है। इस तरह स्पष्ट है कि सघन व सक्षम परिवहन का जाल तथा संचार के साधन किसी भी राष्ट्र आर्थिक विकास के लिए पूर्व-अपेक्षित है।
(ii) पिछले पंद्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति पर एक लेख लिखें।
उत्तरः विगत 15 वर्षों में भारत के विश्व व्यापर में भारी परिवर्तन देखने में आया है। वर्तमान में भारत से वस्तुओं के आदान-प्रदान की बजे सूचनाओं, ज्ञान और प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान में बढ़ोतरी हुई है। आज भारत के विदेशी व्यापर की एक सॉफ्टवेयर महाशाकित है। भारत के विदेशी व्यापर की कतिपय महत्वपूर्ण प्रवृत्तियाँ इस तरह है-
1. भारत द्वारा आयातित वस्तुओं में पेट्रोलियम उत्पादकों में बढ़ोतरी का प्रतिशत 41.87% तथा कोक तथा कोयले का गोला एवं कोयले का आयात 94.17% रहा ।
2. भारत द्वारा तकरीबन 67.01% उर्वरकों का विदेशी में आयात किया जाता है।
3. भारत द्वारा किए जाने वाले वृहद् मशीनरी के आयात में 39.09% की वृद्धि हुई है ।
4. पिछले तीन दशकों के दौरान भारत के पर्यटन उद्योग में काफी बढ़ोतरी हुई है वर्ष 2004 के दौरान इसमे 23.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके परिणामस्वरूप 21,828 करोड़ रूपये विदेशी मुद्रा प्रापित हुई ।
प्रश्न पहेली
1. उत्तरी- दक्षिणी गलियारे (corridor) का उत्तरी छोर ।
2. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 का नाम।
3. दक्षिण रेलवे खंड का मुख्यालय।
4. 1.676 मीटर चौड़ाई वाले रेल मार्ग का नाम ।
5. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 का दक्षिणतम किनारा।
6. एक नदीय पत्तन
7. उत्तरी भारत का व्यस्ततम रेलवे जंक्शन।
0 Comments