आषाढ़ का पहला दिन


1. पाठ से

(क) किसान को बादलों का इंतज़ार क्यों रहता है ?

उत्तर :- 


(ख) कवि को वर्षा होने पर किसान की याद क्यों आती है ?

उत्तर :- 


(ग) कवि ने किसान की तुलना चातक पक्षी से क्यों की है ?

उत्तर :- 


2. पाठ से आगे

(क) कवि ने कविता में वर्षा ऋतु का वर्णन किया है। वर्षा ऋतु के बाद कौन-सी ऋतु आती है ? उसके बारे में अपना अनुभव बताओ।

उत्तर :- 


(ख) वर्षा ऋतु से पहले लोग क्या-क्या तैयारियाँ करते हैं ? उनमें से कुछ लोगों के बारे में जानकारी एकत्र कर सूची बनाओ।

उत्तर :- 


3. पहला दिन

(क) तुम अपनी कक्षा में जब पहले दिन आए थे तो उस दिन क्या-क्या हुआ था ? अपनी याद से अपने अनुभव को दस वाक्यों में लिखकर दिखाओ।

उत्तर :- 


(ख) तुम चाहो तो ‘पहला दिन’ शीर्षक पर कुछ पंक्तियों की कोई कविता भी लिखकर दिखा सकते हो।

उत्तर :- 


4. सोचो समझो और बताओ

क्या होगा:-

(क) अगर वर्षा बिलकुल ही न हो।

उत्तर :- 


(ख) अगर वर्षा बहुत अधिक हो।

उत्तर :- 


(ग) अगर वर्षा बहुत ही कम हो।

उत्तर :- 


(घ) वर्षा हो मगर आँधी-तूफ़ान के साथ हो।

उत्तर :- 


(ङ) वर्षा हो मगर तुम्हारे स्कूल में छुट्टियाँ हों।

उत्तर :-


5. कल्पना की बात

कवि अपनी कल्पना से शब्दों के हेर-फेर द्वारा कुछ चीज़ों के बारे में ऐसी बातें कह देता है, जिसे पढ़कर बहुत अच्छा लगता है। तुम भी अपनी कल्पना से किसी चीज़ के बारे में जैसी भी बात बताना चाहो, बता सकते हो। हाँ, ध्यान रहे कि उन बातों से किसी को कोई नुकसान न हो। शब्दों के फेर बदल में तुम पूरी तरह से स्वतंत्र हो।

उत्तर :- 


6. तुम्हारा कवि और सबकी कविता

तुमने इस कविता में एक कवि, जिसने इस कविता को लिखा है, उसके बारे में जाना और इसी कविता में एक कवि कालिदास के बारे में भी जाना। अब तुम बताओ :-


(क) तुम्हारे प्रदेश और तुम्हारी मातृभाषा में तुम्हारी पसंद के कवि कौन-कौन हैं ?

उत्तर :-  


(ख) उनमें से किसी एक कवि की कोई सुंदर सी कविता, जो तुम्हें पसंद हो, को हिंदी में अनुवाद कर अपने साथियों को दिखाओ।


उत्तर :- 


7. नमूने के अनुसार

नीचे शब्दों के बदलते रूप को दर्शाने वाला नमूना दिया गया है। उसे देखो और अपनी सुविधानुसार तुम भी दिए गए शब्दों को बदलो।

नमूना – गिरना गिराना गिरवाना

उठना

पढ़ना

करना

फहरना

सुनना

उत्तर :- 


Post ID: DABP007196