ओस


1. कविता से

(क) कविता में रतन किसे कहा गया हैं और वे कहाँ – कहाँ बिखरे हुए है ?

उत्तर :-


(ख) ओस कणों को देखकर कवि का मन क्या करना चाहता हैं ?

उत्तर :- 


2. कविता से आगे

(क) पता करो कि सुबह के समय खुले स्थानों पर ओस की बूंदे कैसे बन जाती है ? इसे अपने शिक्षक भी बताओ।

उत्तर :- 


(ख) क्या ओस, कोहरा और वर्षा में कोई संबंध है ? इसके बनने और होने के कारणों का पता लगाओ और उसे अपने ढंग से लिखकर शिक्षक को दिखाओ।

उत्तर :- 


(ग) सूरज निकलने के कुछ समय बाद ओस कहां चली जाती है ? इसका उत्तर तुम अपने मित्रों, बड़ों, पुस्तकों और इंटरनेट की सहायता से प्राप्त करो और शिक्षक को बताओ।

उत्तर :- 


3. तुम्हारी कल्पना:-

“इनकी शोभा निरख-निरख कर,

इन पर कविता एक बनाऊँ।“


कवि ओस की सुंदरता पर एक कविता बनाना चाहता है।

यदि तुम कवि के स्थान पर होते, तो कौन सी कविता बनाते ?

अपने मनपसंद विषय पर कोई कविता बनाओ।


उत्तर :- 


4. मौसम की बात

(क) तुम्हारे विचार से यह किस मौसम की कविता हो सकती है ?

उत्तर :- 


(ख) तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से मौसम आते हैं ? उसकी सूची बनाओ।

उत्तर:-  


(ग) तुम्हें कौन-सा मौसम सबसे अधिक पसंद है और क्यों ?

उत्तर :- 


5. अंजलि में

“जी होता है इन ओस कणों को

अंजलि में भर घर ले आऊँ”

कवि ओस को अपनी अंजलि में भरना चाहता है। तुम नीचे दी हुई चीजों में से किन चीजों को अपनी अंजली में भर सकते हो ? सही (√) का चिन्ह लगाओ :-

रेत, ओस, धुआँ, हवा, पानी, तेल, लड्डू, गेंद

उत्तर:- 


6. उलट – फेर

“हरी घास पर बिखेर दी है

ये किसने मोती की लड़ियां?”

ऊपर की पंक्तियों को उलट-फेर कर इस तरह से भी लिखा जा सकता है:-

“हरी घास पर यह मोती की लड़ियां किसने बिखेर दी है?“

इसी तरह नीचे लिखी पंक्तियों में उलट-फेर कर तुम भी उसे अपने ढंग से लिखो।


(क) “कौन रात में गूंथ गया है


      यह उज्जवल हीरो की कड़ियां ?


(ख) “नभ के नन्हें तारों में ये


      कौन दमकते हैं यों दमदम ? ”


उत्तर:- 


7. शब्दों की पहेली

“ये उज्ज्वल हीरों की कड़ियां”

ऊपर की पंक्ति में उज्जवल शब्द में ‘ज’ वर्ण दो बार आया है परंतु यह आधा (ज) है। तुम भी इसी तरह के कुछ और शब्द खोजों। ध्यान रहे, उस शब्द में कोई एक वर्ण (अक्षर) दो बार आया हो, मगर आधा-आधा। इस काम में तुम शब्दकोश की सहायता ले सकते हो। देखें कौन सबसे अधिक शब्दकोश पाता है।

उत्तर :-  


8. कौन ऐसा

नीचे लिखी चीजों जैसी कुछ और चीजों के नाम सोचकर लिखो :-

(क) जुगनू जैसे चमकीले  _________

(ख) तारों जैसे झिलमिल  _________

(ग) हीरो जैसे दमकते    _________

(घ) फूलों जैसे सुंदर     _________

उत्तर :- 


9. बूझो मतलब

“जी होता, इन ओस कणों को

अंजलि में भर घर ले आऊँ”

‘घर’ शब्द का प्रयोग हम कई तरह से कर सकते हैं। जैसे:-

(क) वह घर गया।

(ख) यह बात मेरे मन में घर कर गई।

(ग) यह तो की घर –  घर की बात है।

(घ) आओ, घर-घर खेलें।

‘बस’ शब्द का प्रयोग कई तरह से किया जा सकता है। तुम ‘बस’ शब्द का प्रयोग करते हुए अपने मन से कुछ वाक्य  बनाओ।

संकेत:-  के, बस –  बस, बस इतना – सा

उत्तर :-  


10. रूप बदलकर

चमक – चमकना –  चमकाना – चमकवाना

‘चमक’ शब्द के कुछ रूप लिखे हैं। इसी प्रकार

नीचे लिखे शब्दों का रूप बदलकर सही जगह पर भरो:-

दमक, सरक, बिखर, बन

(क) जरा सा रगड़ते ही हीरे ने ____ शुरू कर दिया।

(ख) तुम यह कमीज़ किस दर्ज़ी से _____ चाहते हो?

(ग) साँप ने धीरे-धीरे _____ शुरू कर दिया।

(घ) लकी को मूर्ख ____ तो बहुत आसान है।

(ङ) तुमने अब खिलौने _____ बंद कर दिए?

उत्तर:-


Post ID: DABP007172