Chapter 10

गति, बल तथा दाब

---------------------


1: गति के प्रकार कितने होते हैं? नाम लिखिए।

उत्तर: गति तीन प्रकार की होती है:

सरल रेखीय गति

वृत्तीय गति

घूर्णन गति

2: सरल रेखीय गति क्या है? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: जो गति एक सीधी रेखा में होती है, वह सरल रेखीय गति कहलाती है।

उदाहरण: पेड़ से गिरता हुआ फल।

3: वृत्तीय गति क्या है? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: जो गति किसी केन्द्र के चारों ओर वृत्ताकार मार्ग में होती है, वह वृत्तीय गति कहलाती है।

उदाहरण: डोरी से बँधा हुआ घुमता पत्थर।

4: घूर्णन गति किसे कहते हैं? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: जब कोई वस्तु अपने अक्ष पर घूमती है, तो उसे घूर्णन गति कहते हैं।

उदाहरण: घूमता हुआ लट्टू।

5: दोलन गति क्या है? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: वह गति जिसमें कोई वस्तु अपनी माध्य स्थिति के दोनों ओर बार-बार आगे-पीछे गति करती है, उसे दोलन गति कहते हैं।

उदाहरण: झूले में झूलते हुए बच्चे की गति।

 दोलन गति के उदाहरण:

लटके हुए पत्थर की गति

मंदिर में लटके घंटे की गति

पेंडुलम की गति

स्प्रिंग से लटके पिण्ड की गति

 6. गतिशील अवस्था एवं स्थिर अवस्था से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: स्थिर अवस्था वह होती है जब किसी वस्तु की स्थिति समय के साथ नहीं बदलती।

उदाहरण: मकान, बिजली का खंभा।

गतिशील अवस्था वह होती है जब किसी वस्तु की स्थिति समय के साथ बदलती रहती है।

उदाहरण: उड़ता पक्षी, चलती मोटरगाड़ी।

7. गुलेल से छूटे हुए पत्थर की गति किस प्रकार की गति होती है?

उत्तर: गुलेल से छूटा हुआ पत्थर एक सरल रेखीय गति (Straight line motion) करता है क्योंकि वह एक दिशा में सीधे आगे बढ़ता है।

8. गतिशील मोटरकार के पहिये की गति किस गति का उदाहरण है?

उत्तर: मोटरकार के पहिये की गति घूर्णन गति (Rotational Motion) का उदाहरण है क्योंकि वह अपनी धुरी के चारों ओर घूमते हैं।

9. घड़ी की सुई की गति दोलन गति नहीं पर आवर्ती गति है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: घड़ी की सुई दोलन गति नहीं करती क्योंकि वह आगे-पीछे नहीं जाती, बल्कि एक ही दिशा में घूमती है।

लेकिन वह एक निश्चित समय में बार-बार उसी स्थिति में वापस आती है, इसलिए उसकी गति आवर्ती गति कहलाती है।.

10. चाल का SI मात्रक बताइए।

उत्तर: चाल का SI मात्रक है — मीटर प्रति सेकण्ड (m/s)। 3. एक साइकिल सवार 100 मीटर की दूरी को 10 सेकण्ड में तय करता है।

 11. दूसरा साइकिल सवार 300 मीटर की दूरी को 25 सेकण्ड में तय करता है। किस साइकिल सवार की चाल अधिक है?

उत्तर: पहले साइकिल सवार की चाल = 100 ÷ 10 = 10 m/s

दूसरे साइकिल सवार की चाल = 300 ÷ 25 = 12 m/s

 दूसरे साइकिल सवार की चाल अधिक है।

12. बल क्या है? उसका SI मात्रक बताइए।

उत्तर: बल (Force) वह खिंचाव या धक्का है जो किसी वस्तु की स्थिति, दिशा या गति को बदल सकता है।

SI मात्रक: न्यूटन (N)

 यह नाम वैज्ञानिक सर आइज़क न्यूटन के नाम पर रखा गया है।

13. बल का गति (चाल) पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: बल वस्तु की चाल को बढ़ा या घटा सकता है।

यदि बल गति की दिशा में लगाया जाए, तो चाल बढ़ जाती है।

यदि बल गति की विपरीत दिशा में लगाया जाए, तो चाल घट जाती है।

उदाहरण:

साइकिल चलाते समय चाल बढ़ाने के लिए अधिक बल लगाना पड़ता है।

साइकिल रोकने के लिए ब्रेक द्वारा विपरीत दिशा में बल लगाया जाता है।

 14. पेड़ से टूटकर फल नीचे क्यों गिरता है?

उत्तर: फल पृथ्वी के गुरुत्वीय बल (Gravitational Force) के कारण नीचे गिरता है।

पृथ्वी हर वस्तु को अपनी ओर खींचती है, और इस आकर्षण बल को ही गुरुत्वीय बल कहा जाता है।

इसी कारण वस्तुओं का भार (Weight) होता है।

 15. बल द्वारा चाल में परिवर्तन को दर्शाने वाला एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: यदि एक कंचे को 50 सेंटीमीटर और फिर 100 सेंटीमीटर की ऊँचाई से गिराया जाए तो:

100 सेंटीमीटर की ऊँचाई से गिरने पर चाल अधिक होती है।

कारण: अधिक समय तक गुरुत्वीय बल लगने के कारण गति में अधिक वृद्धि होती है।

इस प्रकार बल चाल को बदलता है।

 16. न्यूटन को गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत की प्रेरणा कैसे मिली?

उत्तर: एक दिन आइज़क न्यूटन सेब के पेड़ के नीचे बैठे थे।

अचानक उनके सिर पर एक सेब गिरा।

 उन्होंने सोचा सेब नीचे ही क्यों गिरा?

इस विचार से उन्हें पृथ्वी के आकर्षण बल (गुरुत्वाकर्षण) की खोज की प्रेरणा मिली।