संसाधन

1. संसाधन किसे कहते हैं?

उत्तर: ऐसी कोई भी वस्तु जिसका उपयोग हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सके, वह संसाधन कहलाती है।

2. संसाधनों के कितने प्रकार होते हैं?

उत्तर: संसाधनों के तीन प्रकार होते हैं –

  1. प्राकृतिक संसाधन

  2. मानव निर्मित संसाधन

  3. मानव संसाधन

3. प्राकृतिक संसाधनों के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर: जल और वायु प्राकृतिक संसाधनों के उदाहरण हैं।

4. नवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं?

उत्तर: ऐसे संसाधन जो दोबारा उत्पन्न किए जा सकते हैं या नवीकृत हो सकते हैं, उन्हें नवीकरणीय संसाधन कहा जाता है, जैसे – सूर्य की ऊर्जा, पवन ऊर्जा।

5. अनवीकरणीय संसाधन क्या होते हैं?

उत्तर: ऐसे संसाधन जिनका भंडार सीमित होता है और जो एक बार समाप्त हो जाने के बाद पुनः प्राप्त नहीं हो सकते, उन्हें अनवीकरणीय संसाधन कहते हैं। जैसे – कोयला, पेट्रोलियम।

6. मानव संसाधन से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: ऐसे लोग जो अपने ज्ञान, कौशल, विचार और मेहनत से अन्य संसाधनों का निर्माण और उपयोग करते हैं, उन्हें मानव संसाधन कहा जाता है।

7. मानव निर्मित संसाधन क्या होते हैं?

उत्तर: प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके बनाए गए संसाधन जैसे – मशीन, वाहन, सड़क, पुल आदि मानव निर्मित संसाधन कहलाते हैं।

8. संसाधन को मूल्यवान क्या बनाता है?

उत्तर: किसी वस्तु का उपयोगिता होना और उसका उपयोग मानव की आवश्यकताओं को पूरा करना उसे संसाधन और मूल्यवान बनाता है।

9. संसाधनों का वितरण असमान क्यों होता है?

उत्तर: भू-भाग, जलवायु, ऊँचाई और अन्य भौतिक कारणों की विविधता के कारण संसाधनों का वितरण असमान होता है।

10. समय और प्रौद्योगिकी संसाधनों के निर्माण में कैसे सहायक होते हैं?

उत्तर: समय और प्रौद्योगिकी नई खोज और आविष्कारों के माध्यम से किसी साधारण वस्तु को उपयोगी संसाधन में बदल सकते हैं। जैसे – जलविद्युत तकनीक ने बहते पानी को ऊर्जा स्रोत बना दिया।

अभ्यास

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(1) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित है?

उत्तर: पृथ्वी पर संसाधनों का वितरण असमान रूप से इसलिए हुआ है क्योंकि संसाधनों का निर्माण कई भौतिक कारकों पर निर्भर करता है, जैसे –

  • भू-भाग (भूमि की प्रकृति),

  • जलवायु,

  • ऊँचाई,

  • मिट्टी,

  • वर्षा आदि।

(ii) संसाधन संरक्षण क्या है?

उत्तर: संसाधन संरक्षण का अर्थ है –
संसाधनों का सावधानीपूर्वक और विवेकपूर्ण उपयोग करना ताकि वे लंबे समय तक उपलब्ध रहें और भविष्य की पीढ़ियाँ भी उनका लाभ उठा सकें।

(iii) मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों है?

उत्तर: मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि मनुष्य ही वह माध्यम है जो अन्य सभी संसाधनों का निर्माण, उपयोग और विकास करता है। यदि मनुष्य के पास ज्ञान, कौशल, विचार और प्रौद्योगिकी है, तो वह प्रकृति के साधारण तत्वों को भी उपयोगी संसाधन में बदल सकता है।

(iv) सततपोषणीय विकास क्या है?

उत्तर: सततपोषणीय विकास (Sustainable Development) वह विकास है जो वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं को इस प्रकार पूरा करता है कि भविष्य की पीढ़ियाँ भी अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें

2. सही उत्तर पर निशान लंगाहर

(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?

(क) उपयोगिता

(ख) मूल्य

(ग) मात्रा

 उत्तर: (ग) मात्रा 

(ii) निम्नलिखत में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?

(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ

(ख) झरने का जल

(ग) उष्णकटिबंधीय वन

 उत्तर: (क) कैंसर उपचार की औषधियाँ

(iii) कथन पूरा कीजिए- अनवीकरणीय संसाधन होते हैं।

(क) सीमित भंडार वाले

(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित

(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न

 उत्तर: (क) सीमित भंडार वाले