कैदी और कोकिला
प्रश्न- उत्तर
प्रश्न- कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी?
उत्तर : आधी रात को कोयल की कूक सुनकर
कवि को यह लगा कि वह उसे कुछ कहना चाहती है। कोयल या तो उसे (कैदी या कवि) लगातार लड़ते रहने की प्रेरणा देना चाहती है या उसकी यातनाओं से मिलने वाले दर्द को बाँटना चाहती है। उसे लगता है कि कोकिल कवि के दुखों को देखकर अपने आँसू बहा रही है और चुपचाप अँधेरे को बेधकर विद्रोह की चेतना जगा रही है।
प्रश्न 2: कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई?
उत्तर: कवि ने कोकिल के बोलने पर निम्नलिखित कारणों की संभावना जताई है-संभावना ज
1. कोयल जेल में बंद स्वतंत्रता सेनानियों को देशवासियों की दुर्दशा के बारे में बताने आयी है।
2. कोयल कैद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को धैर्य बंधाने एवं दिलासा देने आई है।
3. कोयल कैद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के दुखों पर मरहम लगाने आई है।
4. कोयल क्रांतिकारियों के अंदर देश-प्रेम की भावना जाग्रत करने आई है।
प्रश्न 3 : किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?
उत्तर : पराधीन भारत में ब्रिटिश शासन की
तुलना तम के प्रभाव से की गई है। क्योंकि ब्रिटिश शासक बेकसूर भारतीयों पर घोर अत्याचार कर रहे थे। उन्होंने जेल में बंद स्वतंत्रता सेनानियों को तरह-तरह की यातनाएँ दीं। उन्हें कोल्हू के बैल की तरह जोता गया।
प्रश्न 4 : कविता के आधार पर पराधीन भारत में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन की जेलों में कीजिए।
उत्तर : पराधीन भारत के समय के जेलों में
केस भारतवासियों को पशुओं की भाँति-रखा जाता था। उन्हें इस प्रकार की यातनाएँ दी जाती थीं कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-
उन्हें ऊँची-ऊँची दीवारों वाली जेलों में कैद कर के रखा जाता था।
उन्हें दस फुट की छोटी-छोटी कोठरियों में कैद कर के रखा जाता था।
उन्हें भरपेट खाने के लिए खाना भी नहीं दिया जाता था।
उनके साथ पशुओं-सा व्यवहार किया जाता था।
उन्हें बात-बात पर गालियाँ दी जाती थीं। कोडे मारकर जख्मी कर छोड़ दिया जाता था।
उन्हें तड़प-तड़प कर मरने के लिए छोड़ दिया जाता था।
प्रश्न 5 : भाव स्पष्ट कीजिए-
(क) मृदुल वैभव की रखवाली-सी, कोकिल बोलो तो!
(ख) हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जूआ, खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कुँआ।
(क) कवि के अनुसार, संसार में दुख-ही-दुख हैं, यदि कहीं पर कुछ मृदुलता और सरसता बची भी है तो वह कोयल के मधुर स्वर में ही बची है। अतः कोयल मृदुलता भरे स्वरों की रखवाली करने वाली है। कवि कोयल से पूछते है कि आखिर वह जेल में अपना मधुर स्वर गुँजाकर उसे क्या कहना चाहती है।
(ख) इसमें ब्रिटिश शासन की असहनीय यातनाएँ झेलता हुआ कवि स्वाभिमानपूर्वक कहता है कि वह अपने पेट पर कोल्हू का जूआ बाँधकर चरसा चला रहा है। इससे यह आशय है कि उनसे पशुओं जैसा सख्त काम कराया जा रहा है, फिर भी वह हार नहीं मान रहे है। जिसके कारण ब्रिटिश सरकार की अकड़ ढीली पड़ती जा रही है। यह सब देखकर अब अंग्रेज़ों को समझ आ गया है कि अब इन सेनानियों पर अत्याचार करने से भी वे सफल नहीं हो सकते हैं।
प्रश्न 6: अर्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है?
उत्तर : आधी रात में कोयल की चीख सुनकर
कवि को यह अंदेशा होता है कि उसने भारतीयों के अंदर उपस्थित आक्रोश एवं असंतोष की ज्वाला को देख लिया होगा। यह ज्वाला जंगल में लगने वाली आग के समान भयंकर रही होगी। कोयल उसी ज्वाला (क्रांति) की सूचना देने के लिए जेल परिसर के पास आई है।
प्रश्न 7: कवि को कोयल से ईष्या क्यों हो रही है?
उत्तर : कवि को कोयल से इसलिए ईर्ष्या हो रही है क्योंकि कोयल स्वतंत्र होकर आकाश में उड़ रही है, जबकि कवि जेल में बंदी है। कोयल पेड़ों की टहनियों में बैठकर हरियाली का आनंद ले रही है, जबकि कवि दस फुट की काल कोठरी में जीने के लिए विवश है। कोयल के सुरीले गीत की सभी सराहना करते हैं, जबकि कवि के लिए रोना भी गुनाह हो गया है।
प्रश्न 8 : कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है?
उत्तर : कवि के स्मृति पटल पर कोयल का यूँ असमय अत्यंत मधुर स्वर में गीत गाना विचित्र सा लग रहा है। जिन्हें अब वह नष्ट - करने पर तुली है।
प्रश्न 9 : हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?
उत्तर : पं. माखनलाल चतुर्वेदी क्रांतिकारी
कवि थे, उन्होनें स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए स्वयं से प्रेरणा प्राप्त करके संघर्ष का मार्ग अपनाया था। वे जेल को अपना प्रिय आवास मानते थे तथा हथकड़ियों को गहना समझते थे। उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के महान उद्देश्य के लिए हथकड़ियाँ स्वीकार कीं, अतः उनसे उनका गौरव और भी बढ़ा। इसलिए उन्होंने हथकड़ियों को गहना कहा।
प्रश्न 10 : 'काली तू.... ऐ आली।' इन पंक्तियों में 'काली' शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।
उत्तर : 'काली तू... ऐ आली।' इन पंक्तियों में काली शब्द की आवृत्ति बार-बार हुई है। इस शब्द का अर्थ भी उसके संदर्भानुसार है। संदर्भके अनुसार काली शब्द के निम्नलिखित अर्थ हैं-
हथकड़ियाँ, रात, कोयल आदि का रंग काला बताने के लिए।
अंग्रेजों के अन्यायपूर्ण कारनामों को बताने के लिए।
पराधीन भारतीयों के भविष्य को अंधकारमय बताने के लिए।
अंग्रेज़ों के प्रति भारतीयों के मन में उठने वाले आक्रोश के संबंध में।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर
1. कोयल इस कविता में क्या कार्य कर रही है?
(a) स्वतंत्रता के संघर्ष के लिए प्रेरणा प्रदान करने का
(b) अपने पंचम स्वर से लोगों को प्रसन्नता प्रदान करने का
(c) लोगों को पीड़ा पहुँचाने का पीड़ा पहुँचाने का
(d) लोगों को नींद से जगाने का
उत्तरः (a) स्वतंत्रता के संघर्ष के लिए प्रेरणा प्रदान करने का
2. कवि ने जंजीरों को क्या क्या कहा कहा है?
(a) परेशानी की वस्तु
(b) गहना
(c) शीतलता प्रदान करने वाली वस्तु
(d) एक हथियार
उत्तर (b) गहना
3. कवि ने कोयल कल्पना पिर में किसके स्वर की
(a) उनके
(b) सरस्वती के
(c) लक्ष्मी के
(d) भारत माता के
उत्तर. (d) भारत माता के
4. कवि ने अंग्रेजी शासन की तुलना किस रंग से की
(a) काले
(b) पीले
(c) लाल
(d) हरे
उत्तर (a) काले रंग से।
5. मोहन के व्रत पर' यहाँ भोजन का क्या आशय
(a) कृष्ण
(b) मोहित करने वाला
(c) मोहनदास करमचंद गाँधी
(d) कवि
उत्तर (c) मोहनदास करमचंद गाँधी
6. 'मूदुल वैभव की रखवाली-सी कोकिल बोलो तो' पंक्ति में निहित अलंकार बताइए।
(a) यमक
(b) श्लेष
(c) रूपक
(d) उपमा
उत्तर (d) उपमा
7. 'इस काले संकट-सागर पर' इस पंक्ति में निहित अलंकार बताइए
(a) चमक
(b) रूपक
(c) कोयल
(d) उत्प्रेक्षा
उत्तर (b) रूपक
8. 'आली' का क्या अर्थ है?
(a) भौरा
(b) झरोखा
(c) कोयल
(d) सखी
उत्तर (d) सखी
9. कैदी और कोकिला में कवि की भाषा कैसी है।
(a) संस्कृतनिष्ठ
(b) बोलचाल की खड़ी बोली
(c) अवधी भाषा का प्रयोग
(d) परम्परागत भाष
उत्तर (b) बोलचाल की खड़ी बोली
10. कैदी और कोकिला कविता में अपनी बात कहने के लिए कवि ने किसको माध्यम बनाया है?
(a) जेल को
(b) ब्रिटिश सरकार को
(c) कोयल को
(d) स्वतंत्रता सेनानियों को
उत्तर (c) कोयल को
11. माखनलाल जी की कविताओं में किस स्वर
(a) ईशभक्ति
(b) श्रृंगार
(c) देशभक्ति
(d) हास्य
उत्तर (c) देशभक्ति
12. 'माखनलाल चतुर्वेदी' जी को किन-किन पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया?
(a) ज्ञानपीठ एवं पद्मश्री
(b) साहित्य वाचस्पति एवं ज्ञानपीठ
(c) पद्मभूषण एवं ज्ञानपीट
(d) पद्मभूषण एवं साहित्य अकादमी
उत्तर (d) पद्मभूषण एवं साहित्य अकादमी
13. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना 'माखनलाल चतुर्वेदी' जी की नहीं है?
(a) हिम किरीटानी
(b) लहर
(c) हिम तरंगिनी
(d) वेणी लो गुंजे धरा उनकी
उत्तर (b) लहर
14. माखनलाल चतुर्वेदी जी ने किस पत्रिका का संपादन किया?
(a) सरस्वती
(b) वीणा
(c) प्रभा
(d) तारिका
उत्तर (c) प्रभा
15. माखनलाल चतुर्वेदी जी का जन्म कब और कहाँ
(a) मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के दाबई गाँव में सन् 1889 में
(b) वाराणसी के लमही गाँव में सन् 1886 में
(c) जबलपुर जिले के सौहाना गाँव में सन् 1889 में
(d) सरगुजा जिले के विरमिटी नामक स्थान पर सन् 1910 में
उत्तर (a) मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के दाबई गाँव में सन् 1889 में
16. कोवल किसके बीज बो रही है?
(a) विद्रोह के
(b) प्यार के
(c) नफरत के
(d) वैभव के
उत्तर (a) विद्रोह के
17. कवि ने गहना किसे कहा है?
(a) अपने पांव में पड़ी जंजीरों को
(b) वस्त्राभूषणों को
(c) ब्रिटिश राज को
(d) काले पानी की जेल को
उत्तर (a) अपने पांव में पड़ी जंजीरों
18. कोल्हू की चर्रक-यूँ की आवाज कवि के लिए क्या है?
(a) परेशान करने वाली यात
(b) आनंद की बात
(c) जीवन की तान
(d) मधुर
उत्तर (c) जीवन की तान
19. कवि अपने गीत कहाँ लिखता है?
(a) कागज पर
(b) मिट्टी पर
(c) जेल की दीवारों पर
(d) अपने वस्त्रों पर
उत्तर (b) मिट्टी पर
20. कवि मोट खींचकर क्या करता है?
(a) पानी निकालता है
(b) ब्रिटिश सरकार की जकड़ निकालता है
(c) कोल्हू चलाकर तेल निकालता है
(d) 'ख' और 'ग' कथन सत्य हैं
उत्तर (d) 'ख' और 'ग' कथन सत्य हैं