मेरे बचपन के दिन
प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1.
मैं उत्पन्न हुई तो मेरी बड़ी खातिर हुई और मुझे वह सब नहीं सहना पड़ा जो अन्य लड़कियों को सहना पड़ता है। इस कथन के आलोक में आप यह पता लगाएं कि-
क. उस समय लड़कियों की दशा कैसी थी?
उत्तर- सन् 1900 के आसपास जब लेखिका का जन्म हुआ था उस समय स्त्रियों की दशा बहुत ही सोचनीय थी कहीं-कहीं लड़कियों को जन्म लेते ही मार दिया जाता था उनके शिक्षा और स्वास्थ्य पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। उस समय दहेज प्रथा, बाल विवाह, सती प्रथा आदि सामाजिक कुरीतियां विद्यमान थी जो महिलाओं के लिए काफी घातक सिद्ध हो रही थी।
ख. लड़कियों के जन्म के संबंध में आज कैसी परिस्थितियां है ?
उत्तर- लड़कियों के जन्म के संबंध में आज की परिस्थितियों में काफी सुधार आया है इसका एकमात्र कारण नारियों में आई शिक्षा और जागरूकता है। यद्यपि आज भी दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा से स्त्रियों को प्रताड़ित किया जाता है किंतु पहले की तुलना में आज नारियां सम्मानजनक स्थिति में है।
ख. लड़कियों के जन्म के संबंध में आज कैसी परिस्थितियां है ?
उत्तर- लड़कियों के जन्म के संबंध में आज की परिस्थितियों में काफी सुधार आया है इसका एकमात्र कारण नारियों में आई शिक्षा और जागरूकता है। यद्यपि आज भी दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा से स्त्रियों को प्रताड़ित किया जाता है किंतु पहले की तुलना में आज नारियां सम्मानजनक स्थिति में है।
प्रश्न-2. लेखिका उर्दू क्यों नहीं सीख पाई ?
उत्तर- लेखिका की रूचि उर्दू फारसी में नहीं थी जब मौलवी साहब घर में उन्हें पढ़ाने के लिए आया करते थे तो वह चारपाई के नीचे छुपजाया करती थी इस तरह लेखिका उर्दू फारसी नहीं सीख पाई।
प्रश्न 3. लेखिका ने अपनी मां के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है ?
उत्तर- लेखिका ने अपनी मां के हिंदी-संस्कृत प्रेम और लेखन गायन के शौक का वर्णन किया है। वह हिंदी और संस्कृत जानती थी इसलिए इन दोनों भाषाओं का प्रभाव महादेवी के ऊपर पड़ा। महादेवी की माता धार्मिक स्वभाव की थी और सवेरे सवेरे मीरा के भजन और प्रभाती गाया करती थी।
प्रश्न 4. जवारा के नवाब के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को लेखिका ने आज के संदर्भ में स्वपन जैसा क्यों कहा है?
उत्तर- जवारा के नवाब के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को लेखिका ने आज के संदर्भ में स्वपन जैसा इसलिए कहा है क्योंकि नवाब और लेखिका का परिवार अलग-अलग धर्मों से होकर भी उनमें आत्मीय संबंध थे। भाषा और जाति की कोई दीवार नहीं थी।
दोनों परिवार एक दूसरे के त्यौहार और जन्मदिन मिलजुल कर मनाया करते थे।
अति लघुत्तरीय उत्तर
1. महादेवी वर्मा का जन्म कब हुआ था?
उत्तर. 1907
2. महादेवी वर्मा की कौन सी रचना को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था?
उत्तर- यामा.
3. दीपशिखा किसकी रचना है?
उत्तर- महादेवी वर्मा
काव्य-संग्रह 'निहार' और 'रश्मि' किनकी रचना है ?
उत्तर-महादेवी वर्मा.
4 भारत सरकार ने महादेवी वर्मा को कौन को कौन से सम्मान से अलंकृत किया?
उत्तर-पद्मभूषण.
5. महादेवी वर्मा की रचना 'अतीत के चलचित्र' साहित्य की किस विधा में लिखी गई है?
उत्तर- संस्मरण.
6. 'पथ के साथी' किनकी रचना है? रचना है?
उत्तर- महादेवी वर्मा
7. 'स्मृति की रेखाएं' साहित्य की कौन सी विधा में लिखी गई है?
उत्तर- संस्मरण
8. 'श्रृंखला की कड़ियां' साहित्य की किस विधा में लिखी गई है?
उत्तर- संस्मरण.
9. छात्रावास में कौन सी लेखिका महाले भी वर्मा की सहपाठी थी ?
उत्तर-सुभद्रा कुमारी चौहान
10. महादेवी वर्मा कवि सम्मेलनों में अक्सर कौन से स्थान पर आर्ती थी?
उत्तर- प्रथम स्थान.
11. महादेवी वर्मा को पुरस्कार स्वरूप क्या मिला था?
उत्तर-चांदी की कटोरी.
12. महादेवी वर्मा ने गांधी जी को दान स्वरूप क्या दिया था?
उत्तर- पुरस्कार के तौर पर मिली चांदी की कटोरी। वस्तुनिष्ठ प्रश्न
वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर
1. महादेवी वर्मा जी का जन्म कौन से सन् में हुआ था?
१. 1900
२. 1905
३. 1907
४. 1910
उत्तर: 1907
2. महादेवी वर्मा जी का जन्म कौन से जिले में हुआ था?
१. बिहार
२. झारखंड
३. उत्तर प्रदेश
४. मध्य प्रदेश
उत्तरः उत्तर प्रदेश
3. महादेवी वर्मा जी का जन्म कौन से शहर में हुआ था?
१. अहमदाबाद
२. दिल्ली
३. फरीदाबाद
४. फर्रुखाबाद
उत्तरः फ़र्रुखाबाद
4. लेखिका महादेवी वर्मा जी के परिवार में वर्ष वर्षों तक लड़की का जन्म नहीं हुआ था।
१. 100
२. 200
३. 250
४. 300
उत्तर: 200
5. लेखिका की कुल-देवी. थी।
१. दुर्गा
२. सरस्वती
३. लक्ष्मी
४. वैष्णो
उत्तरः दुर्गा
6. लेखिका को संस्कृत पढ़ाने कौन आए थे?
१. मौलवी साहब
२. पंडित जी
३. दोनों
४. कोई भी नहीं
उत्तर: पंडित जी
7. 'मिशन स्कूल' लेखिका का पहला स्कूल था?
१. सही
२. गलत
उत्तरः सही
8. लेखिका की गर्ल्स कॉलेज में कौन से दर्जे में भर्ती हुई?
१. पहले
२. दूसरे
३. तीसरे
४. पांचवें
उत्तरः पांचवें
9. छात्रावास के हर एक कमरे में कितनी छात्राएं रहती थी?
१. एक ही
२. दो
३. तीन
४. चार
उत्तरः चार
10. सुभद्रा कुमारी लेखिका से कितने साल सीनियर थी?
१. दो
२. चार
३. पांच
४. दस
उत्तर: दो
11. 'स्त्री-दर्पण' उस समय की एकः
१. प्रसिद्ध महिला थी
२. गायिका का थी
३. किताब थी
४. पत्रिका थी
उत्तरः पत्रिका थी
12. लेखिका को कविता क्या पुरस्कार मिला था?
१. घड़ी
२. मेडल
३. सर्टिफिकेट
४. चांदी का एक कटोरा
उत्तरः चांदी का एक कटोरा
13. सुभद्रा ने पुरस्कार में मिले चांदी के कटोरे पर क्या मांगा?
१. हलवा
२. खीर
३. डाल चावल
४. दूध
उत्तरः खीर
14. लेखिका का चांदी का कटोरा किस ने ले लिया?
१. नेहरू जी ने
२. मोदी जी ने
३. इंदिरा गांधी जी ने
४. गांधी जी ने
उत्तरः गांधी जी ने
15. लेखिका के साथ छात्रावास कमरे में रहने आई नई लड़की का नाम क्या था?
१. सुभद्रा
२. पूजा
३. प्रीति
४. जेबुन्निसा
उत्तरः ज़ेबुन्निसा
16. 'जेबुन्निसा' कहां की रहने वाली थी?
१. गोवा
२. इटली
३. U.K.
४. कोल्हापुर
उत्तरः कोल्हापुर
17. 'जेबुन्निसा', लेखिका का बहुत सारा काम कर देती थी जिससे लेखिका को कविताएं लिखने के लिए और समय मिल जाता था।
१. सही
२. गलत
उत्तरः सही
18. प्रोफेसर थे? मनमोहन वर्मा लेखिका के क्या
१. दोस्त
२. दुश्मन
३. बहन
४. भाई
उत्तर: भाई
19. प्रोफेसर मनमोहन वर्मा आगे चलकर जम्मू यूनिवर्सिटी के. रहे।
१. वाइस चांसलर
२. प्रोफेसर
३. अध्यापक
४. प्रिंसिपल
उत्तरः वाइस चांसलर
20. लेखिका के छोटे भाई का नाम 'मनमोहन' किसने रखा था?
१. लेखिका ने
२. लेखिका की मां ने
३. लेखिका के पिता जी ने
४. लेखिका की ताई साहिबा ने
उत्तरः लेखिका की ताई साहिबा ने