लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?


 पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर

प्रश्न 1:यहाँ चार देशों के बारे में कुछ सूचनाऐं हैं। इन सूचनाओं के आधार पर आप इन देशों का वर्गीकरण किस तरह करेंगे? इनके सामने 'लोकतांत्रिक', 'अलोकतांत्रिक' और 'पक्का नहीं' लिखें।

क.देश कः जो लोग देश के आधिकारिक धर्म को नहीं मानते उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं है।

उत्तर:- क. अलोकतांत्रिक

ख.देश खः एक ही पार्टी बीते बीस वर्षों से चुनाव जीतती आ रही है।

उत्तर:- ख.पक्का नहीं

ग.देश गः पिछले तीन चुनावों में शासक दल को पराजय का मुँह देखना पड़ा।

उत्तर:-ग.लोकतांत्रिक

घ.देश घः यहाँ स्वतंत्र चुनाव आयोग नहीं है।

उत्तर:- घ.अलोकतांत्रिक

प्रश्न 2: यहाँ चार अन्य देशों के बारे में कुछ सूचनाएं दी गई हैं, इन सूचनाओं के आधार पर इन देशों छ सूचनाएं द का वर्गीकरण आप किस तरह करेंगे। इनके आगे 'लोकतांत्रिक', 'अलोकतांत्रिक' और 'पक्का नहीं' लिखें।

क.देश चः संसद सेना प्रमुख की मंजरी के बिना सेना के बारे में कोई कानून नहीं बना सकती।

उत्तर :- क.अलोकतांत्रिक

ख. देश छः संसद न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती का कानून नहीं बना सकती।

उत्तर :- ख. अलोकतांत्रिक

ग. देश जः देश के नेता बिना पड़ोसी देश की अनुमति के किसी और देश से संधि नहीं कर सकते।

उत्तर :- ग.पक्का नहीं

घ. देश झः देश के सारे आर्थिक फैसले केंद्रीय बैंक के अधिकारी करते हैं जिसे मंत्री भी नहीं बदल सकते।

उत्तर :- घ.पक्का नहीं

प्रश्न 3:इनमें से कौन-सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा नहीं है और क्यों?

क. लोकतंत्र में लोग खुद को स्वतंत्र और समान मानते हैं।

ख. लोकतांत्रिक व्यवस्थाऐं दूसरों की तुलना में टकराबों को ज़्यादा हैं।

ग. लोकतांत्रिक सरकारें लोगों के प्रति ज़्यादा उत्तरदायी होती है।

घ. लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज़्यादा समृद्ध होते हैं।

उत्तर : (घ) आर्थिक समृद्धि का लोकतंत्र के साथ सीधा संबंध नहीं है। विश्व में कई ऐसे लोकतांत्रिक देश है है जो समृद्ध नहीं है। लोकतंत्र का अर्थ है देश के निर्णय निर्माण में जनता की भागीदारी। इसके लिए आवश्यक नहीं की वहां के लोग आर्थिक रूप से संपन्न ही हो। देश की आर्थिक संपन्नता कई कारकों पर निर्भर करती है।

प्रश्न 4:इन सभी कथनों में कुछ चीजें लोकतांत्रिक हैं तो कुछ अलोकतांत्रिक हर कथन में इन चीजों को अलग-अलग करके लिखें।

क. एक मंत्री ने कहा कि संसद को कुछ कानून पास करने होंगे जिससे विश्व व्यापार संगठन (WTO) द्वारा तय नियमों की पुष्टि हो सके।

ख. चुनाव आयोग ने एक चुनाव क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया जहाँ बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ की गई थी।

ग. संसद में औरतों का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत तक ही पहुंचा है। इसी के कारण महिला संगठनों ने संसद में एक-तिहाई आरक्षण की माँग की है।

उत्तर :- क. संसद द्वारा कानूनों को पारित करना लोकतांत्रिक है, जबकि विश्व व्यापार संगठन के द्वारा नियमों की पुष्टि अलोकतांत्रिक है।

ख. मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान लोकतांत्रिक है, जबकि मतदान में गड़बड़ होना अलोकतांत्रिक है।

ग. संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का खराब स्तर अलोकतांत्रिक है, जबकि एक तिहाई आरक्षण की मांग लोकतांत्रिक है।

प्रश्न 5: लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमें से कोन-सा कारण सही नहीं है?

क. विपक्षी दल भूख और भूखमरी की ओर सरकार का ध्यान दिला सकते

ख. स्वतंत्र अख़बार देश के विभिन्न हिस्सों में अकाल की स्थिति के बारे में खबरें दें सकते हैं।

ग. सरकार को अगले चुनाव में अपनी पराज अपनी पराजय का डर होता है।

घ. लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचर मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।

उत्तर :- घ. लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में गलत है।

प्रश्न 6: किसी जिले में 40 ऐसे गाँव हैं जहाँ सरकार ने पेयजल उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं हैं जहाँ सर किया है। इन गाँवों के लोगों ने एक बैठक की और अपनी जरूरतों की ओर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए कई तरीकों पर विचार किया। इनमें से कौन-सा तरीका लोकतांत्रिक नहीं है?

क. अदालत में पानी को अपने जीवन के अधिकार का हिस्सा बताते हुए मुकदमा दायर करना।

ख. अगले चुनाव का बहिष्कार करके सभी पार्टियों को संदेश देना।

ग. सरकारी नीतियों के खिलाफ जन सभाऐं करना।

घ. सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना।

उत्तरः (घ) सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना

प्रश्न 7: लोकतंत्र के खिलाफ दिए जाने वाले इन तर्कों का जवाब दीजिए :

क. सेना देश का सबसे अनुशासित और भ्रष्टाचार मुक्त संगठन है। इसलिए सेना को देश का शासन करना चहिए।

ख. बहुमत के शासन का मतलब है मूर्खी और अशिक्षितों का राज। हमें तो होशियारों के शासन की ज़रूरत है, भले ही उनकी संख्या कम क्यों न हो।

ग. अगर आध्यात्मिक मामलों में मार्गदर्शन के लिए हमें धर्म-गुरुओं की जरूरत होती हैं तो उन्हीं को राजनैतिक मामलों में मार्गदर्शन का काम क्यों नहीं सौंपा जाए। देश पर धर्म-गुरुओं का शासन होना चाहिए।

उत्तर :- क. कद्वारा निर्वाचित होता। इसलिए सेना का शासन क. सेना का अधिकारी जनता द्वारा निर्वाचित नहीं होता अलोकतांत्रिक होगा।

ख. बहुमत के शासन का मतलब मूर्खा का शासन नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में वैसे लोग शासन संभालते हैं, जो जनता द्वारा निर्वाचित, अनुभवी तथा कानून के जानकार हो। भालते हैं, जो जनता द्वारा निर्वाचित,

ग. धार्मिक नेता जनता के द्वारा चुने नहीं जाते हैं। इसलिए किसी लोकतांत्रिक देश को धार्मिक नेताओं द्वारा शासित नहीं किया जाना चाहिए।

प्रश्न 8:पनों को आप लोकतांत्रिक समझते हैं। क्यों? इनमें से किन कथनों को आप

क. बेटी से बाप : में बाप : में शादी के बारे में तुम्हारी राय सुनना नहीं चाहता। हमारे परिवार में बच्चे वहीं शादी करते हैं जहाँ माँ-बाप तय कर देते हैं।

ख. छात्र से शिक्षक : कक्षा में सवाल पूछकर मेरा ध्यान मत बँटाओ।

ग. अधिकारियों से कर्मचारी हमारे काम करने के घंटे कानून के अनुसार कम किए जाने चहिए।

उत्तर :- क. बेटी को अपनी शादी के बारे में राय देने की भी स्वतंत्रता नहीं है, इसलिए यह अलोकतांत्रिक है।

ख. कक्षा में शिक्षक द्वारा छात्रों को प्रश्न पूछने से मना करना लोकतांत्रिक नहीं है।

ग. एक कर्मचारी अपने मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक है, इसलिए यह लोकतांत्रिक है।

प्रश्न 9: एक देश के बारे में निम्नलिखित तथ्यों पर गौर करें और फैसला करें कि आप इसे लोकतंत्र कहेंगे या नहीं। अपने फैसले के पीछे के तर्क भी बताएँ।

क. देश के सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार है। हा अधिकार है और चुनाव नियमित रूप से होते हैं।

ख. देश ने अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से ऋण लिया। ऋण के साथ यह एक शर्त जुड़ी थी कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर अपने खर्चों में कमी करेगी ।

देश ने अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से ऋण लिया। ऋण के साथ यह एक शर्त जुड़ी थी कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर अपने खर्चों में कमी करेगी।

ग. लोग सात से ज़्यादा भाषाएँ बोलते हैं पर शिक्षा का माध्यम सिर्फ एक भाषा है, जिसे देश लते हैं पर के 52 फीसदी लोग बोलते हैं।

घ. सरकारी नीतियों का विरोध करने के लिए अनेक संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन करने और देश भर में हड़ताल करने का आह्वान आह्वान वि किया है। सरकार ने उनके नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

ड. देश के रेडियो और टेलीविजन चैनल सरकारी हैं। सरकारी नीतियों और विरोध के बारे में खबर छपने के लिए अखबारों को सरकार से अनुमति लेनी होती है।

उत्तर :- क. नियमित चुनाब और सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार लोकतंत्र की दो महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं और इसलिए यह एक लोकतांत्रिक स्थिति है।

ख. कोई अंतरराष्ट्रीय एजेंसी किसी देश को ऋण देने के बदले उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। इसलिए यह अलोकतांत्रिक है।

ग. यह एक थोपा गया निर्णय है। इसलिए यह अलोकतांत्रिक है।

घ. लोकतंत्र में जनता को संगठित होने या शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है, जबकि नेताओं की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है।

ड. देश के रेडियो तथा टेलीविजन चैनलों पर सरकारी नियंत्रण होने पर वह स्वतंत्र रूप से आम जनता को सूचना नहीं दे पाएगी, जो अलोकतांत्रिक है

प्रश्न 10: अमेरिका के बारे में 2004 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार वहां के समाज में असमानता बढ़ती जा रही है। आमदनी की समानता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विभिन्न वर्गों की भागीदारी घटने -बढ़ने के रूप में भी सामने आई। इन समूहों की सरकार के फैसलों पर असर डालने की क्षमता भी इससे प्रभावित हुई है। इस रिपोर्ट की मुख्य बातें थीः

सन 2004 में एक औसत अश्वेत परिवार की आमदनी 100 डॉलर थी जबकि गोरे परिवार की आमदनी 162 डॉलर। औसत गोरे परिवार के पास अश्वेत परिवार से 12 गुना ज्यादा संपत्ति थी।

राष्ट्रपति चुनाव में 75000 डॉलर से ज्यादा आमदनी वाले परिवारों के प्रत्येक 10 में से 9 10 में से 9 लोगों ने वोट डाले थे। यही लोग आमदनी के हिसाब से समाज के ऊपरी 20 फीसदी में आते हैं। दूसरी ओर 15000 डॉलर से कम आमदनी वाले परिवारों परिवारों के प्रत्येक 10 में से सिर्फ पांच लोगों ने ने ही वोट डाले आमदनी के हिसाब से यह लोग सबसे निचले 20 फ़ीसदी हिस्से में आते हैं।

राजनैतिक दलों का करीब 95 फ़ीसदी चंदा अमीर परिवारों से ही आता है। इससे उन्हें अपनी राय और चिंताओं से नेताओं को अवगत कराने का का अव अवसर मिलता है। यह सुविधा देश के अधिकांश नागरिकों को उपलब्ध नहीं है।

जब गरीब लोग राजनीति में कम भागीदारी करते हैं तो सरकार भी उनकी चिंताओं पर कम ध्यान देती है गरीबी दूर करना, रोजगार देना, उनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास की व्यवस्था करने पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता जितना दिया जाना चाहिए। राजनेता अक्सर अमीरों और व्यापारियों की चिंताओं पर ही नियमित रूप से गौर करते हैं।

इस रिपोर्ट की सूचनाओं को आधार बनाकर और भारत के उदाहरण देते हुए 'लोकतंत्र और गरीबी' पर एक लेख लिखें।

उत्तर- लोकतंत्र तथा गरीबी के बीच एक जटिल रिश्ता रहा है। जनता के एक बड़े वर्ग का गरीब रहना लोकतंत्रात्म शासन व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन में बाधक है। एक गरीब व्यक्ति धन के अभाव में उचित शिक्षा नहीं पा सकता है, जबकि लोकतंत्र में जनता को शिक्षित तथा विवेकपूर्ण होना आवश्यक है, तभी तो वह योग्य व्यक्ति को वोट देकर शासक के रूप में चयन कर पाएगा।

भारत में भी कई ऐसे क्षेत्र है, जहां भय तथा प्रलोभन के द्वारा जनमत को प्रभावित किया जाता है।

अभ्यास प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

1) आधुनिक काल की सबसे लोकप्रिय शासन पद्धति है।

a. राजतंत्र

b. तानाशाही

C. लोकतंत्र

d. साम्यवादी

उत्तर :- c. लोकतंत्र

2.) लोकतंत्र में शासन का संचालन किसके हाथ में होता है?

A. जनता

b. अधिकारी

C. जनप्रतिनिधि

d. राजा

उत्तर :- C. जनप्रतिनिधि

3.) "लोकतंत्र प्रजा का, प्रजा के लिए तथा प्रजा के द्वार द्वारा शासन है।" यह कथन किसका है?

a. महात्मा गांधी

b.कार्ल मार्क्स

C. अब्राहम लिंकन

d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- c. अब्राहम लिंकन

4.) दलगत बुराइयां किस शासन पद्धति में होती है?

a. राजतंत्र

b. लोकतंत्र

C. तानाशाही

d. साम्यवादी

उत्तर :- b. लोकतंत्र

5.) लोकतंत्र शासन पद्धति में आवश्यक है।

a. प्रचार तंत्र

b. स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव

C. शिक्षित शासक

d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- b. स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव

लघु उत्तरीय प्रश्न-

6.) डेमोक्रेसी किस भाषा के दो शब्दों से बना है?

उत्तर: डेमोक्रेसी (Democracy) शब्द ग्रीक भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है:

  • Demos — जिसका अर्थ है जनता

  • Kratos — जिसका अर्थ है शासन या शक्ति

अर्थ: Democracy = Demos + Kratos = जनता का शासन
अर्थात् ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें शक्ति जनता के हाथ में होती है

7.) लोकतंत्र में मतदान कौन करता है?

उत्तर: लोकतंत्र में मतदान नागरिक करते हैं।

8.) लोकतंत्र में फैसला लेने में देरी क्यों होती है?

उत्तर: लोकतंत्र में फैसला लेने में देरी होती है क्योंकि इसमें सभी पक्षों की राय, चर्चा और सहमति आवश्यक होती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

9.) लोकतंत्र से क्या समझते हैं? इसकी विशेषताओं का वर्णन करें।

उत्तर:  लोकतंत्र से तात्पर्य ऐसी शासन व्यवस्था से है जिसमें जनता सर्वोच्च होती है, और शासन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाता है। इसमें जनता को अपने शासकों को चुनने, बदलने और सरकार की नीतियों पर प्रभाव डालने का अधिकार होता है।

✦ लोकतंत्र की प्रमुख विशेषताएँ:

  1. जनता का शासन:
    लोकतंत्र में अंतिम सत्ता जनता के पास होती है। वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके सरकार चुनते हैं।

  2. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव:
    नियमित अंतराल पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते हैं, जिससे जनता अपने प्रतिनिधियों को चुन सकती है।

  3. कानून का शासन:
    सभी नागरिकों पर एक समान कानून लागू होता है, चाहे वे आम व्यक्ति हों या नेता।

  4. बहुमत का शासन लेकिन अल्पसंख्यक का सम्मान:
    निर्णय बहुमत से होता है, परंतु अल्पसंख्यकों के अधिकारों की भी रक्षा की जाती है।

  5. नागरिक स्वतंत्रता:
    लोकतंत्र में बोलने, लिखने, विचार रखने, संगठित होने और धर्म मानने की स्वतंत्रता होती है।

  6. जवाबदेह सरकार:
    सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है। यदि सरकार ठीक से कार्य नहीं करती, तो अगले चुनाव में उसे बदला जा सकता है।

  7. न्यायपालिका की स्वतंत्रता:
    लोकतंत्र में न्यायपालिका स्वतंत्र और निष्पक्ष होती है, जो नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करती है।

  8. विचारों की विविधता और विपक्ष की भूमिका:
    लोकतंत्र में विभिन्न विचारधाराओं का स्वागत होता है और विपक्ष एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

10.) लोकतंत्र के गुण दोषों की की विवेचना विवेचना करें। 

उत्तर: लोकतंत्र के गुण-दोषों की विवेचना (विश्लेषण):

*लोकतंत्र के गुण (Advantages of Democracy):

  1. जनता का शासन:
    लोकतंत्र में सत्ता जनता के हाथ में होती है। लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं और बदल भी सकते हैं।

  2. न्याय और समानता:
    सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होते हैं, चाहे उनका धर्म, जाति, लिंग या वर्ग कुछ भी हो।

  3. नागरिक स्वतंत्रता:
    लोकतंत्र में बोलने, विचार व्यक्त करने, धर्म मानने, प्रेस और संगठन की स्वतंत्रता होती है।

  4. जवाबदेह सरकार:
    सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना पड़ता है, जिससे भ्रष्टाचार और निरंकुशता कम होती है।

  5. शांतिपूर्ण परिवर्तन संभव:
    सत्ता का परिवर्तन शांतिपूर्ण तरीके से चुनावों के माध्यम से होता है, किसी हिंसा या क्रांति की आवश्यकता नहीं होती।

  6. नीतिगत पारदर्शिता:
    सभी निर्णय बहस, सलाह और जन-हित को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं।

*लोकतंत्र के दोष (Disadvantages of Democracy):

  1. निर्णय लेने में देरी:
    चर्चा, बहस और सहमति की प्रक्रिया के कारण निर्णयों में समय लगता है।

  2. दलगत राजनीति और भ्रष्टाचार:
    राजनीतिक दल अपने हितों को प्राथमिकता देते हैं, जिससे भ्रष्टाचार और पक्षपात बढ़ सकता है।

  3. अशिक्षित या भावनात्मक मतदाता:
    कई बार जनता भावनाओं, जाति, धर्म या झूठे वादों के आधार पर वोट देती है, जिससे अयोग्य लोग सत्ता में आ जाते हैं।

  4. राजनीतिक अस्थिरता:
    गठबंधन सरकारें या अल्पमत सरकारें बार-बार बदलती रहती हैं, जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं।

  5. जनमत का दुरुपयोग:
    नेता जनभावनाओं को भड़का कर वोट बटोरते हैं, जिससे समाज में विभाजन और तनाव पैदा होता है।