संस्थाओं का कामकाज
बहुविकल्पी प्रश्न
1. भारत में शक्ति का विभाजन कितने भागों में किया गया है?
a. दो भाग
b. 3 भाग
с. 4 भाग
d. 5 भाग
उत्तर: b. 3 भाग
2. भारत में संसद का गठन किया जाता है?
a. लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर।
b. लोकसभा और राष्ट्रपति को मिलाकर।
c. लोकसभा + राज्यसभा + राष्ट्रपति ।
d. इनमें से कोई नहीं।
उत्तर: c. लोकसभा + राज्यसभा + राष्ट्रपति
3. राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए?
a. 30 वर्ष
b. 35 वर्ष
c. 25 वर्ष
d. 40 वर्ष
उत्तर: b. 35 वर्ष
4. प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
a. राष्ट्रपति
b. उपराष्ट्रपति
c.. लोकसभा अध्यक्ष
d. इनमें से कोई नहीं।
उत्तर: a. राष्ट्रपति
5. झारखंड में विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या कितनी है?
a. 80
b. 81
c. 82
d. 84
उत्तर: b. 81
6. भारत में संविधान में संशोधन करने का अधिकार किसे दिया गया है?
a. राष्ट्रपति को
b. प्रधानमंत्री को
c. संसद को
d. सांसद को
उत्तर: c. संसद को
7. राज्यसभा के कितने सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करता है?
a. 10
b. 12
C. 14
d. 15
उत्तर: b. 12
8.केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली से राज्यसभा के कितने सदस्य चुने जाते है?
a. 2
b. 3
C. 4
d. 5
उत्तर: b. 3
9. भारत में शक्ति का विभाजन कितने भागों में किया गया है?
उत्तर: भारत में शक्ति का विभाजन तीन भागों में किया गया है – विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका।
10. दो सदनीय विधान मंडल किन राज्यों में होता है?
उत्तर: बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दो सदनीय विधान मंडल होता है।
11. राष्ट्रपति भारत का कौन-सा नागरिक होता है?
उत्तर: राष्ट्रपति भारत का प्रथम नागरिक होता है।
12. राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
13. राष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है?
उत्तर: राष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य करते हैं।
14. राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाता है?
उत्तर: राष्ट्रपति को शपथ भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दिलाते हैं।
15. राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा कैसे हटाया जा सकता है?
उत्तर: अनुच्छेद 61 के अनुसार, संसद के दोनों सदनों द्वारा दो-तिहाई बहुमत से महाभियोग पारित करके राष्ट्रपति को हटाया जा सकता है।
16. कार्यपालिका किन-किन को शामिल करती है?
उत्तर: कार्यपालिका में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, और सभी नौकरशाह शामिल होते हैं।
17. राजनीतिक कार्यपालिका किसे कहते हैं?
उत्तर: जनता द्वारा सीमित अवधि के लिए चुने गए प्रतिनिधियों को राजनीतिक कार्यपालिका कहते हैं, जैसे – प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, विधायक आदि।
18. न्यायपालिका का कार्य क्या है?
उत्तर: न्यायपालिका का कार्य न्याय करना, कानूनी विवादों को हल करना, और कानून की समीक्षा तथा व्याख्या करना होता है।