भारत - स्थिति और आकार 


 अभ्यास

1. निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिएः

(1) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?

(क) राजस्थान

(ख) उड़ीसा

(ग) छत्तीसगढ

(घ) त्रिपुरा

उत्तर:- उड़ीसा

(II) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है?

(क) 97° 25' पूर्व

(ग) 68° 7' पूर्व

(ख) 77° 6' पूर्व

(घ) 82° 32'

उत्तर:- (क) 97° 25' पूर्व

(III) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार,

देश को छूती हैं?

(क) चीन

(ख) भूटान।

(ग) नेपाल

(घ) म्यांमार

उत्तर:- (ग) नेपाल

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप जाऐंगे?

कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में

(क) पुडुचेरी

(ख) लक्षद्वीप

(ग) अंडमान और निकोबार

(घ) दीव और दमन

उत्तर:-(ख) लक्षद्वीप

(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए वह कौन सा देश है?

(क) भूटान

(ग) बांग्लादेश

(ख) ताजिकिस्तान

(घ) नेपाल

उत्तर:-(ख) ताजिकिस्तान

2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:

(1) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए । दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?

उत्तर:- अरब सागर में लक्षद्वीप तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। दक्षिण में श्रीलंका तथा मालदीव द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी देश हैं।

(ii) उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?

उत्तर:-रूस, कनाडा, यूएसए, चीन, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील ऐसे देश हैं जो भारत से बड़े हैं।

(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पडोसी देशों के नाम बताइए।

उत्तर:- भारत के उत्तर-पश्चिमी पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा उत्तरी पड़ोसी देश चीन (तिब्बत), नेपाल एवं भूटान एवं उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देश म्यांमार और बाग्लादेश है।

(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए

उत्तर:- कर्क रेखा भारत के गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आनंद पश्चिम

3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तरः सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले होता है, क्योंकि भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी भाग के देशांतरीय विस्तार में लगभग 30° देशांतर (longitude) का अंतर आता है, और पृथ्वी को 30 की दूरी तय करने में 2 घंटे का समय लगता है (हम जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी पर 24 घंटे में 360° घूमती है तथा 1 घंटे में 15° देशांतर की दूरी तय करती है)। दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है, इसका मुख्य कारण पूरे देश के लिए एक ही मानक समय रेखा अपनाया गया है। भारत का मानक समय रेखा 82° 30' पूर्वी देशांतर रेखा है, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से गुजरती है।

4. हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है ?

उत्तरः भारतीय भूखंड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य स्थित है। भारतीय भूभाग एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है। भारतीय भूभाग के दक्षिण में हिंद महासागर है जो पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्व में एशियाई देशों को मिलाता है जो भारत को कोन्द्रीय स्थिति प्रदान करता है।

हिंद महासागर में जिस प्रकार भारत का तटीय सीमा फैला हुआ है वैसे किसी देश का तटीय सीमा विस्तारित नहीं है। भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण हिंद महासागर का नाम इसके नाम पर पड़ा।

हिंद महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से भारत को होने वाले लाभ निम्नलिखित है।

1. भारत हिंद महासागर से अपनी सबसे लंबी तटरेखा साझा करता है जिससे भारत के पास ज्वारीय ऊर्जा के अपार संभावनाएं उत्पन्न होती है।

।।. भारत अब हिंद महासागर की सहायता से अपनी पूर्वी तट से पूर्वी एशियाई देशों से व्यापारिक संबंधों को और अधिक मजबूत कर सकता है।

iii. पश्चिमी तट द्वारा यूरोपीय देशों तथा अफ्रीकी देशों के साथ अपने व्यापारिक और राजनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने में सहायता मिली है।

iv. हिंद महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति के कारण भारत अपने निकटम छोटे देशों को सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करके विश्व परिदृश्य में अपनी अलग पहचान स्थापित किया है।

अतः हम कह सकते है कि हिंद महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति होने से भारत को राजनीतिक, व्यापारिक, तथा अन्य विदेशी मुद्दों में लाभ प्राप्त हुआ है।