फ्रांसीसी क्रांति
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. फ्रांस में आतंक राज्य की स्थापना किसने किया था?
a. मीराबो
b. रॉबेस्पेयर
०. नेपोलियन
d. रासपुतिन
उत्तर- b. रॉबेस्पेयर
प्रश्न 2. क्रांतिकारियों ने फ्रांस के पास तिल के किले को कब तोड़ दिए थे?
a. 14 जुलाई 1789 ई.
b. 15 जुलाई 1789ई.
c. 16 जुलाई 1789ई.
d. 17 जुलाई 1789 ई
उत्तर-.a. 14 जुलाई 1789 ई.
प्रश्न 3. फ्रांस के राजा लुई सोलहवा को फांसी की सजा कब दी गई थी?
a. 1792 ई.
b. 1793 ई.
c. 1794ई.
d. 1795 ई.
उत्तर- b. 1793 ई.
प्रश्न 4. फ्रांस के शिक्षित मध्यम वर्ग का संबंध किस इस्टेट से था?
a. प्रथम स्टेट
b. द्वितीय इस्टेट
c. तृतीय इस्टेट
d. इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-c. तृतीय इस्टेट
प्रश्न 5. शक्ति के पृथक्करण का सिद्धांत किसने दिया था?
a. वाल्टेयर
b. रूसो
C. मान्टेस्क्यू
d. इनमें से कोई न
उत्तर-C. मान्टेस्क्यू
प्रश्न 6. फ्रांस की क्रांति के समय फ्रांस का राजा कौन था?
a. लुई 14वा
b. लई-16वा
c. लुई-17 वा
d. इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-b. लुई-16वा
प्रश्न 7. लुई सोलहवां की पत्नी का क्या नाम था?
a. सोफिया
b. मारिया
c. मेरी एनत्वाएनेत
d. इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-c. मेरी एंतोआनेत
प्रश्न 8. वर्साय का महल कहां पर स्थित था?
a. फ्रांस में
b. जर्मनी में
c.. ब्रिटेन में
d. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 9. प्रथम इस्टेट का संबंध था?
a. पादरी वर्ग से
b. कुलीन वर्ग से
c. जनसाधारण वर्ग से
d. इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-a. पादरी वर्ग से
प्रश्न 10. द्वितीय इस्टेट का संबंध किससे था?
a. पादरी वर्ग से
b. कुलीन वर्ग से
c. जनसाधारण वर्ग से
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर-b. कुलीन वर्ग से
प्रश्न 11. लुई सोलहवा का विवाह किस देश के राजकुमारी से हुआ था?
a. फ्रांस
b. जर्मनी
c. ब्रिटेन
d. ऑस्ट्रिया
उत्तर-d. ऑस्ट्रिया
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. फ्रांस में आतंक राज्य की स्थापना कब और किसने किया था?
-उत्तर फ्रांस में आतंके सज्य की स्थापना रॉबेस्पेयर द्वारा 5 जुलाई 1793ई. को हुआ था। यह आतंक राज्य 5 सितंबर 1793 ई. से से 27 जुलाई 1794 तक रहा था।
प्रश्न 2. मॉन्टेस्क्यू के शक्ति के पृथक्करण सिद्धांत का स्पष्ट करें?
उत्तर- मॉन्टेस्क्यू ने अपनी पुस्तक स्प्रिंट ऑफ लॉज में शक्ति के पृथक्करण सिद्धांत का वर्णन किया है। इस सिद्धांत के अनुसार शक्ति का विभाजन तीन भागों में किया जाना चाहिए-कार्यपालिका शक्ति, न्यायपालिका शक्ति और विधायिका शक्ति। विधायिका का कार्य कानून बनाना, कार्यपालिका का काम कानून को लागू करना तथा न्यायपालिका का कार्य कानून की व्याख्या करना।
प्रश्न 3.1789 की फ्रांसीसी क्रांति के समय के सामाजिक व्यवस्था पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर- 1789 के फ्रांस की क्रांति के समय फ्रांस का समाज तीन भागों में बिभाजित था-प्रथम इस्टेट द्वितीय इस्टेट एवं तृतीय इस्टेट। प्रथम इस्टेट में पादरी वर्ग तथा द्वित्तीय इस्टेट कुलीन वर्ग तथा तृतीय इस्टेट में जनसाधारण वर्ग के लोग आते थे। कुलीन वर्ग और पादरी वर्ग को विशेषाधिकार प्राप्त था जबकि जनसाधारण वर्ग विशेषाधिकार से वंचित थे। जनसाधारण वर्ग में ही शिक्षित वर्ग था। इस शिक्षित वर्ग में लेखक, कवि, साहित्यकार, दार्शनिक दार्शनिक डॉक्टर, इंजीनियर इत्यादि थे। रूसो वाल्टेयर और मान्टेस्क्यू जैसे लोगों ने फ्रांस के जनसाधारण वर्ग को क्रांति के लिए अपनी लेखनी के माध्यम से प्रेरित किया था। 1789 के फ्रांस की क्रांति की पृष्ठभूमि शिक्षित मध्यमवर्ग ने ही तैयार किया था।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. फ्रांस की क्रांति को किन किन कारकों ने जन्म दिया था? विस्तार से लिखें।
उत्तर- 1789 के फ्रांस की क्रांति को जन्म देने वाले निम्नलिखित कारण थे-
1. सामाजिक कारण
2. राजा का निरंकुश और अत्याचारी शासन
3. लुई सोलहवां की अयोग्यता
4. मेरी एन्तवाएनेत फिजूलखर्ची की
5. कुलीन वर्ग और पादरी वर्ग द्वारा विशेषाधिकार का उपभोग करना
6. जनसाधारण एवं शिक्षित मध्यम वर्ग को विशेषाधिकार से वंचित रखना
7. कुलीन वर्ग और पादरी वर्ग द्वारा कर अदायगी नहीं करना।
8. जनसाधारण पर कर का बोझ होना
9. सभी उच्च पदों पर कुलीन वर्ग और पादरी वर्ग के लोगों को नियुक्त करना