Chapter 18

प्रश्न 1. प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीव अपने शत्रुओं से कैसे बचते हैं?

उत्तर: वे विशेष तरल रसायन छोड़ते हैं जो पानी से मिलकर प्रकाश उत्पन्न करता है और शत्रु उन्हें नहीं देख पाता।


प्रश्न 2. प्लॅक्टन जीव किसलिए प्रकाश उत्पन्न करते हैं?

उत्तर: छोटी मछलियों से बचने के लिए।


प्रश्न 3. प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीवों का वैज्ञानिक अध्ययन कब शुरू हुआ?

उत्तर: लगभग सन 1600 के आस-पास।


प्रश्न 4. 1794 तक वैज्ञानिक किसे प्रकाश उत्पन्न करने का कारण मानते थे?

उत्तर: फास्फोरस को।


प्रश्न 5. फास्फोरस को प्रकाश का कारण क्यों नहीं माना गया?

उत्तर: क्योंकि फास्फोरस विषैला होता है और जीवित कोशिकाओं में नहीं रह सकता।


प्रश्न 6. समुद्री जीवों में प्रकाश उत्पन्न होने का कारण सबसे पहले किस वैज्ञानिक ने बताया?

उत्तर: इटली के वैज्ञानिक स्पैलेंजानी ने (1794)।


प्रश्न 7. स्पैलेंजानी के अनुसार समुद्री जीवों में प्रकाश किस कारण से उत्पन्न होता है?

उत्तर: ऑक्सीकरण से।


प्रश्न 8. स्पैलेंजानी की खोज के अनुसार प्रकाश उत्पन्न करने के लिए क्या आवश्यक है?

उत्तर: पानी।


प्रश्न 9. 1887 में किस वैज्ञानिक ने प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीवों के रसायन का विश्लेषण किया?

उत्तर: फ्रांसिसी वैज्ञानिक थिबाइस ने।


प्रश्न 10. जीवों में प्रकाश उत्पन्न करने वाले दो मुख्य पदार्थ कौन-से हैं?

उत्तर: ल्यूसीफेरिन और ल्यूसीफेरैस।


प्रश्न 11. 1894 में प्रो. डाहलगैट ने प्रकाश उत्पादक अंगों के बारे में क्या बताया?

उत्तर: प्रत्येक अंग में एक लेंस होता है जो प्रकाश को बाहर फेंकता है।


प्रश्न 12. वैज्ञानिक खोजों से प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीवों की खोज में कैसे प्रोत्साहन मिला?

उत्तर: इन खोजों ने नए जीवों को ढूँढ़ने और उनके अध्ययन को बढ़ावा दिया।


प्रश्न 13. डच ईस्ट इंडीज के पास पाई जाने वाली विशेष मछलियों की क्या खासियत है?

उत्तर: इनके शरीर पर प्यालेनुमा अवयव होते हैं जिनमें प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीवाणु रहते हैं।


प्रश्न 14. इन मछलियों के जीवाणुओं की क्या विशेषता है?

उत्तर: इन्हें न तो शरीर से अलग किया जा सकता है और न ही प्रयोगशाला में संवर्धित किया जा सकता है।


प्रश्न 15. सागर की सतह पर किलोमीटर तक प्रकाश किस कारण से दिखता है?

उत्तर: प्लॅक्टन के छोटे-छोटे जीवों के कारण।


प्रश्न 16. इस सतही प्रकाश की खोज किसने और कब की?

उत्तर: मैक कार्टनीम ने, 1910 में।


प्रश्न 17. जापान में पाए जाने वाले स्क्विड को क्या कहते हैं?

उत्तर: ‘होटारूइका’।


प्रश्न 18. फायरफ्लाई स्क्विड के शरीर का कौन-सा भाग प्रकाश उत्पन्न करता है?

उत्तर: इसकी संस्पर्शिकाओं (Tentacles) के सिरे।


प्रश्न 19. इटली के तट पर पाए जाने वाले हिटेरोट्यूथिम जीव की विशेषता क्या है?

उत्तर: इसमें प्रकाश उत्पादक अंग नहीं होते, बल्कि यह एक द्रव छोड़ता है जो पानी में जाकर चमकता है।


प्रश्न 20. धरती पर पाए जाने वाले दो प्रकाश उत्पादक जीवों के नाम लिखिए।

उत्तर: जुगनू और जेलीफिश।


प्रश्न 21. स्पैलेंजानी ने प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीवों के बारे में क्या सिद्ध किया?

उत्तर: उन्होंने सिद्ध किया कि जीवों का प्रकाश फास्फोरस से नहीं, बल्कि ऑक्सीकरण से उत्पन्न होता है और इसके लिए पानी आवश्यक है। यह एक साधारण रासायनिक क्रिया है।


प्रश्न 22. थिबाइस की खोज विज्ञान के लिए क्यों महत्वपूर्ण थी?

उत्तर: क्योंकि उन्होंने रासायनिक विश्लेषण कर बताया कि ल्यूसीफेरिन और ल्यूसीफेरैस की सहायता से प्रकाश उत्पन्न होता है, जिससे इस घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट हुआ।


प्रश्न 23. डाहलगैट का प्रकाश उत्पादक अंगों पर क्या योगदान रहा?

उत्तर: उन्होंने सूक्ष्म अध्ययन करके बताया कि प्रत्येक प्रकाश उत्पादक अंग में लेंस होता है, जो प्रकाश को बाहर फेंककर जीव को सुरक्षा और पहचान में मदद करता है।


प्रश्न 24. डच ईस्ट इंडीज की विशेष मछलियाँ वैज्ञानिकों के लिए क्यों रहस्यमय हैं?

उत्तर: क्योंकि इनके शरीर में मौजूद प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीवाणु न तो बाहर निकाले जा सकते हैं और न ही प्रयोगशाला में संवर्धित किए जा सकते हैं।


प्रश्न 25. सागर की सतह पर दिखाई देने वाले प्रकाश को लेकर पहले क्या मत थे और बाद में क्या सिद्ध हुआ?

उत्तर: पहले लोग अलग-अलग मत रखते थे, पर 1910 में मैक कार्टनीम ने सिद्ध किया कि यह प्रकाश प्लॅक्टन के सूक्ष्म जीवों द्वारा उत्पन्न होता है।


प्रश्न 26. फायरफ्लाई स्क्विड और हिटेरोट्यूथिम में प्रकाश उत्पन्न करने के तरीके में क्या अंतर है?

उत्तर: फायरफ्लाई स्क्विड के टेंटकल्स पर अंग होते हैं जो प्रकाश उत्पन्न करते हैं, जबकि हिटेरोट्यूथिम में अंग नहीं होते, बल्कि यह एक द्रव छोड़ता है जो पानी में जाकर चमकता है।


प्रश्न 27. धरती पर पाए जाने वाले प्रकाश उत्पादक जीवों की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: इनमें विविधता है, जैसे जुगनू हवा में उड़कर चमकते हैं, जेलीफिश समुद्र में चमकती है, एंगलर मछली शिकार को आकर्षित करने के लिए प्रकाश का उपयोग करती है।


प्रश्न 28. प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीवों के अध्ययन से विज्ञान को क्या लाभ हो सकता है?

उत्तर: इससे नए जीवों की खोज, रासायनिक प्रक्रियाओं की जानकारी और चिकित्सा व प्रौद्योगिकी में प्रकाश उपयोगी तकनीकों का विकास संभव है।


प्रश्न 29. प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीवों के कुछ प्रमुख उदाहरण लिखिए।

उत्तर: जुगनू, जेलीफिश, ऑक्टोपस, एंगलर मछली, कटलफिश, कोपपाड, वाइपर मछली, मूँगा, स्क्विड, व्हेल मछली आदि।


प्रश्न 30. जीववैज्ञानिकों को भविष्य में प्रकाश उत्पन्न करने वाले जीवों से कैसी आशा है?

उत्तर: कि इनके अध्ययन से नई-नई रोचक जानकारियाँ प्राप्त होंगी और विज्ञान व चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकें विकसित होंगी।

Answer by Dimpee Bora