Chapter 4
प्रश्न 1. तानसेन ने हरिणों को बुलाने का क्या बहाना बनाया?
उत्तर: तानसेन ने कहा कि वे हरिण अचानक इधर आ निकले थे, राग की तासीर से नहीं आए थे।
प्रश्न 2. बैजू बावरा ने तानसेन की बात का उत्तर किस प्रकार दिया?
उत्तर: बैजू बावरा मुस्कुराकर बोला कि वह दोबारा हरिण बुलाकर दिखा देगा।
प्रश्न 3. बैजू बावरा ने हरिणों को कैसे बुलाया?
उत्तर: उसने सितार बजाया और उसकी मधुर लहरियों से हरिण आकर्षित होकर आ गए।
प्रश्न 4. हरिणों के गले में क्या पड़ा हुआ था?
उत्तर: हरिणों के गले में फूलमालाएँ पड़ी हुई थीं।
प्रश्न 5. अकबर का तानसेन के प्रति कैसा भाव था?
उत्तर: अकबर का तानसेन के प्रति अगाध (गहरा) प्रेम था।
प्रश्न 6. अकबर ने किसे विजयी घोषित किया?
उत्तर: अकबर ने बैजू बावरा को विजयी और तानसेन को पराजित घोषित किया।
प्रश्न 7. अकबर ने यह भी कहा कि अब तानसेन की जान किसके हाथ में है?
उत्तर: अब तानसेन की जान बैजू बावरा के हाथ में है।
प्रश्न 8. तानसेन किसके चरणों में गिर पड़ा?
उत्तर: तानसेन बैजू बावरा के चरणों में गिर पड़ा।
प्रश्न 9. तानसेन ने बैजू से किस बात की प्रार्थना की?
उत्तर: उसने दया की भीख माँगी और कहा – "मेरे प्राण न लो।"
प्रश्न 10. बैजू ने प्राण लेने की बजाय क्या माँगा?
उत्तर: बैजू ने माँगा कि आगरे का निष्ठुर नियम समाप्त कर दिया जाए, जिसके अनुसार यदि कोई गायक तानसेन के जोड़ का न हो तो उसे मरवा दिया जाता है।
प्रश्न 11. अकबर ने नियम के बारे में क्या कहा?
उत्तर: अकबर ने कहा कि यह नियम अभी, इसी क्षण से उड़ा दिया गया।
प्रश्न 12. तानसेन बैजू के उपकार के प्रति कैसा भाव व्यक्त करता है?
उत्तर: तानसेन कहता है कि वह इस उपकार को जीवन भर नहीं भूलेगा।
प्रश्न 13. बैजू ने तानसेन को कौन-सी पुरानी घटना याद दिलाई?
उत्तर: बैजू ने कहा कि बारह बरस पहले तानसेन ने एक बच्चे की जान बख्शी थी और आज वही बच्चा उसकी जान बचा रहा है।
प्रश्न 14. यह सुनकर तानसेन को क्या स्मरण हुआ?
उत्तर: तानसेन को एक पुरानी, धुँधली-सी घटना याद आ गई।
प्रश्न 15. 'तासीर' का अर्थ क्या है?
उत्तर: 'तासीर' का अर्थ है प्रभाव या परिणाम।
प्रश्न 16. 'प्रतिकार' शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर: प्रतिकार का अर्थ है बदला या प्रतिशोध।
प्रश्न 17. 'खड़ाऊँ' का क्या अर्थ है?
उत्तर: खड़ाऊँ का अर्थ है लकड़ी की बनी खूँटीदार पादुका।
प्रश्न 18. 'तूती बोलना' मुहावरे का अर्थ क्या है?
उत्तर: इसका अर्थ है अधिक प्रभाव होना।
प्रश्न 19. 'कंठ भर आना' मुहावरे का क्या भाव है?
उत्तर: इसका अर्थ है भावुक हो जाना।
प्रश्न 20. 'जान बख्शना' का क्या मतलब है?
उत्तर: इसका अर्थ है जीवन दान देना।
Answer by Dimpee Bora