Chapter 3.1                      Expansion of Ideas


1. प्रश्न: “Love thy neighbor as thyself” का मुख्य विचार क्या है?

उत्तर: हमें दूसरों को उसी प्रकार प्रेम करना चाहिए जैसे हम स्वयं से करते हैं।


2. प्रश्न: "To love" का शाब्दिक अर्थ क्या बताया गया है?

उत्तर: दूसरों की अच्छाइयों में आनंद लेना, उनकी गलतियों को नजरअंदाज करना और क्षमा करना।


3. प्रश्न: हमें मानवों से प्रेम क्यों करना चाहिए?

उत्तर: क्योंकि सभी मनुष्य ईश्वर की प्रतिमूर्ति हैं।


4. प्रश्न: प्रेम का मूल सार क्या है?

उत्तर: प्रेम सभी आनंद, सद्गुण और खुशी का मूल है।


5. प्रश्न: प्रेम से क्या सुनिश्चित होता है?

उत्तर: शांति और सौहार्द।


6. प्रश्न: प्रेम क्या पैदा करता है?

उत्तर: आपसी जुड़ाव और बंधन।


7. प्रश्न: "किसी से प्रेम करना" का एक अर्थ क्या बताया गया है?

उत्तर: उसे हानि से बचाना और उसके अधिकारों के लिए संघर्ष करना।


8. प्रश्न: यदि सभी "Love your neighbor" का पालन करें तो क्या होगा?

उत्तर: दुनिया में धैर्य, सहिष्णुता, समझ और एकता बढ़ जाएगी।


9. प्रश्न: "Travelling broadens the mind" में यात्रा को किससे तुलना की गई है?

उत्तर: शिक्षा से।


10. प्रश्न: जो व्यक्ति हमेशा एक ही जगह रहता है उसे किससे तुलना की गई है?

उत्तर: कुएँ के मेंढक से।


11. प्रश्न: यात्रा करने से व्यक्ति किन लोगों से मिलता है?

उत्तर: विभिन्न संस्कृतियों, पहनावे और भाषाओं वाले लोगों से।


12. प्रश्न: यात्रा करने से व्यक्ति के दृष्टिकोण में क्या बदलाव आता है?

उत्तर: वह उदार और सहिष्णु बनता है।


13. प्रश्न: यात्रा किस प्रकार के पूर्वाग्रहों को हटाती है?

उत्तर: संकीर्ण मानसिकता और गलत धारणाएँ।


14. प्रश्न: यात्रा व्यक्ति को किस प्रकार का नागरिक बनाती है?

उत्तर: विश्व नागरिक (citizen of the world)।


15. प्रश्न: “The world is a book” का क्या अर्थ है?

उत्तर: दुनिया एक किताब की तरह है, जो घर में रहने वाले व्यक्ति केवल एक ही पन्ना पढ़ते हैं।


16. प्रश्न: Discourse markers क्या होते हैं?

उत्तर: वे शब्द या वाक्यांश जो बातचीत या लेखन को संगठित और जोड़ते हैं।


17. प्रश्न: "Anyway", "Right", "Okay" किस श्रेणी के शब्द हैं?

उत्तर: Discourse markers।


18. प्रश्न: Discourse markers का एक प्रयोग क्या है?

उत्तर: बातचीत को दिशा देना।


19. प्रश्न: “Travelling is the best form of education” क्यों कहा गया है?

उत्तर: क्योंकि वातावरण से सीखना अधिक प्रभावी होता है।


20. प्रश्न: प्रेम से समाज में क्या फैलता है?

उत्तर: सौहार्द और शांति।


21. प्रश्न: “Love thy neighbor” सिद्धांत मानव इतिहास को कैसे प्रभावित कर सकता है?

उत्तर: यह मानव इतिहास को पूरी तरह बदल सकता है।


22. प्रश्न: यात्रा का एक आर्थिक लाभ क्या हो सकता है?

उत्तर: अलग-अलग स्थानों की समझदारी से रोजगार या व्यापार के अवसर बढ़ते हैं।


23. प्रश्न: “To begin with” किस श्रेणी का उदाहरण है?

उत्तर: Discourse marker।


24. प्रश्न: यात्रा से आत्मा (spirit) पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: आत्मा प्रफुल्लित होती है।


25. प्रश्न: "Protecting someone from harm" किसके अंतर्गत आता है?

उत्तर: प्रेम के कार्यों में।


26. प्रश्न: “Narrow-minded” शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर: संकीर्ण सोच वाला व्यक्ति।


27. प्रश्न: यात्रा किन चीजों को नजदीकी से देखने का अवसर देती है?

उत्तर: संस्कृतियाँ, पहनावे, भाषा और रीति-रिवाज।


28. प्रश्न: Discourse का हिंदी अर्थ क्या है?

उत्तर: संवाद, बातचीत या वर्णन।


29. प्रश्न: Discourse markers का एक लाभ क्या है?

उत्तर: वे विचारों को व्यवस्थित करते हैं।


30. प्रश्न: प्रेम और यात्रा में एक समानता क्या है?

उत्तर: दोनों इंसानों को जोड़ते हैं और दृष्टिकोण विस्तृत करते हैं।

Answer by Dimpee Bora