Chapter 17                                  ई – अध्ययन : नई दृष्टि 


 1. ई-लर्निंग से हमें क्या प्राप्त होता है?


उत्तर: ई-लर्निंग से हमें हर क्षेत्र की जानकारी आसानी से मिलती है।


2. वेबसाइट पर अकाउंट बनाने के लिए क्या करना पड़ता है?


उत्तर: निजी विवरण के साथ पंजीकरण फॉर्म भरना पड़ता है।


3. पंजीकरण के बाद उपयोगकर्ता को क्या भेजा जाता है?


उत्तर: एक ई-मेल भेजा जाता है जिसमें लिंक होती है।


 4. लिंक पर क्लिक करने से क्या होता है?


उत्तर: उपयोगकर्ता के अकाउंट की पुष्टि होती है।


 5. लॉगिन करने के लिए क्या आवश्यक है?


उत्तर: यूज़र नेम और पासवर्ड आवश्यक होते हैं।


 6. इंटरनेट को किसके समान बताया गया है?


उत्तर: इंटरनेट को एक किताब के समान बताया गया है।


7. वेबसाइट को किससे तुलना की गई है?


उत्तर: वेबसाइट को किताब के अध्याय से तुलना की गई है।


 8. किसी विषय की जानकारी कैसे मिलती है?


उत्तर: वेबसाइट का नाम टाइप करने से जानकारी मिलती है।


 9. वेबसाइट के अंतिम तीन अक्षर क्या दर्शाते हैं?


उत्तर: वेबसाइट का प्रकार दर्शाते हैं।


 10. .org का अर्थ क्या है?


उत्तर: यह गैर-व्यावसायिक संस्थान की साइट होती है।


 11. .edu किस प्रकार की साइट होती है?


उत्तर: शैक्षिक संस्थानों की साइट होती है।


 12. .com किस प्रकार की साइट होती है?


उत्तर: यह व्यावसायिक संस्था (कमर्शियल) की साइट होती है।


 13. ई-अध्ययन को किस प्रकार की संकल्पना कहा गया है?


उत्तर: अद्भुत और आश्चर्यजनक संकल्पना कहा गया है।


 14. ई-अध्ययन से क्या लाभ होता है?


उत्तर: ज्ञान का तेजी से विस्तार होता है।


 15. ई-अध्ययन से कौन-सा अवसर प्राप्त हो सकता है?


उत्तर: करियर का अवसर प्राप्त हो सकता है।


16. ई-अध्ययन को किसका त्रिवेणी संगम कहा गया है?


उत्तर: ज्ञान, मनोरंजन और करियर का।


 17. भविष्य के लिए विद्यार्थियों को क्या अपनाना चाहिए?


उत्तर: ई-अध्ययन अपनाना चाहिए।


 18. ई-अध्ययन से कौन-सा लाभ होता है?


उत्तर: ज्ञान अद्यतन रहता है।


19. ई-अध्ययन में किन चीजों की बचत होती है?


उत्तर: समय, श्रम और धन की बचत होती है।


 20. उज्ज्वल भविष्य के लिए क्या उपयोग करना चाहिए?


उत्तर: ई-अध्ययन का उपयोग करना चाहिए।


 21. ई-मेल क्या होता है?


उत्तर: कंप्यूटर द्वारा भेजा गया संदेश या सूचना।


22. इन-बॉक्स में क्या प्राप्त होता है?


उत्तर: दूसरों द्वारा भेजा गया ई-मेल।


 23. Sent Items में क्या होता है?


उत्तर: हमारी भेजी गई ई-मेल की प्रति।


 24. Out Box में क्या रहता है?


उत्तर: भेजा गया संदेश, जब तक वह पहुँच न जाए।


Answer by Dimpee Bora