Chapter 13 नक्कड़ नाटक
1. ब्लड डोनेशन का क्या मतलब है?
उत्तर: किसी की जिंदगी बचाना।
2. रक्तदान क्यों जरूरी है?
उत्तर: क्योंकि जीवन बचाने के लिए रक्त उतना ही जरूरी है जितना ऑक्सीजन।
3. रक्तदान सिर्फ दान क्यों नहीं है?
उत्तर: यह जीवन का दान है।
4. अभिनेता-१ ने किसे रक्तदान किया था?
उत्तर: एक कैंसर पीड़ित तीन साल की बच्ची को।
5. अभिनेता-१ को रक्तदान के बाद कैसा अनुभव हुआ?
उत्तर: खुशी और सुकून मिला, जो किसी भी मेडल या अचीवमेंट से बड़ा था।
6. स्त्री अभिनेत्री ने किसे रक्तदान किया?
उत्तर: अपने पति को।
7. स्त्री अभिनेत्री के पति ने शुरुआत में क्यों सपोर्ट नहीं किया?
उत्तर: वे पूरी तरह समझदार और सहमत नहीं थे।
8. रक्तदान करने से स्त्री अभिनेत्री को क्या महसूस हुआ?
उत्तर: मन को अच्छा लगा और जरूरत पड़ने पर मदद मिली।
9. ब्लड डोनेशन की आवश्यकता कब अधिक महसूस होती है?
उत्तर: जब किसी की जान पर संकट हो।
10. सूत्रधार ने ब्लड डोनेशन पर किसका ध्यान दिलाया?
उत्तर: बहाने और डर के कारण लोगों की मदद नहीं करना।
11. ब्लड डोनेशन के दौरान डर क्यों एक बाधा है?
उत्तर: यह हमारी जिंदगी की उम्मीदों की रीढ़ को तोड़ सकता है।
12. अभिनेता-१ ने क्या संदेश दिया?
उत्तर: “रीढ़ को सीधा करो।”
13. अभिनेता-२ ने क्या संदेश दिया?
उत्तर: “आँख से देखा करो” और “मुँह से कुछ बोला करो।”
14. अभिनेता-३ ने क्या सुझाव दिया?
उत्तर: “सुनने की आदत को बदलो।”
15. गीत में कितनी बार संदेश दोहराया गया है?
उत्तर: कई बार, ताकि प्रेरणा बनी रहे।
16. “रोड़ को सीधा करो” का क्या अर्थ है?
उत्तर: जीवन में सच्चाई और ईमानदारी अपनाओ।
17. गीत में किस चीज़ की जरूरत बताई गई है?
उत्तर: कोशिश, जागरूकता और सक्रियता।
18. “हर तरफ दीवार है, मुश्किलें-ही-मुश्किलें” का भाव क्या है?
उत्तर: जीवन में चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
19. गीत में “ख्वाहिशें-ही-ख्वाहिशें” का क्या अर्थ है?
उत्तर: इच्छाएँ भीतर छुपी हुई हैं जिन्हें पूर्ण करना है।
20. जीवन में हक कैसे पाया जा सकता है?
उत्तर: सक्रियता और मेहनत से, इंतजार करने से नहीं।
21. रक्तदान करने से क्या संदेश मिलता है?
उत्तर: दूसरों की मदद करके हम मानवता और जीवन की रक्षा कर सकते हैं।
22. अभिनेता-२ का “आँख से देखा करो” संदेश किसके लिए है?
उत्तर: सच्चाई और ध्यान देने के लिए।
23. “सुनने की आदत को बदलो” का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: लोगों को सच और जरूरत समझने के लिए।
24. गीत में “सब तुम्हारे बस में है, सब हमारी हद में है” का क्या अर्थ है?
उत्तर: जीवन में नियंत्रण और प्रयास हमारी सीमाओं में है, सब संभव है।
25. उजले दिन की चाह में क्या करना चाहिए?
उत्तर: आज की गलतियों या मैल को दूर रखना।
26. “बस कोशिश ही कोशिश” का क्या संदेश है?
उत्तर: लगातार प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है।
27. पाठ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: ब्लड डोनेशन के महत्व और जीवन में सक्रियता का संदेश देना।
28. ब्लड डोनेशन के माध्यम से क्या सिखाया गया?
उत्तर: दूसरों की मदद और मानवता का महत्व।
29. पाठ में डर और बहानों का क्या संबंध बताया गया है?
उत्तर: यह हमारी जिम्मेदारी निभाने में बाधा डालते हैं।
30. पूरे पाठ का समग्र संदेश क्या है?
उत्तर: समय पर रक्तदान करना, दूसरों की मदद करना और जीवन में सक्रिय और जागरूक रहना।
Answer by Dimpee Bora