Chapter 15                            समाचार : जन से जनहित तक    


1. टेलीप्रॉम्प्टर का उपयोग किसके लिए किया जाता है?


उत्तर: समाचार वाचक को सामने देखते हुए समाचार पढ़ाने के लिए।


 2. टेलीप्रॉम्प्टर की सहायता से समाचार वाचक हमें कैसे प्रतीत होता है?


उत्तर: जैसे वह सीधे हमसे बातचीत कर रहा हो।


 3. समाचार वाचन के लिए किन गुणों की आवश्यकता होती है?


उत्तर: प्रभावशाली व्यक्तित्व, सुयोग्य आवाज़, शुद्ध उच्चारण, भाषा का ज्ञान और शब्दों का उतार-चढ़ाव।


 4. समाचारों के संग्रह के प्रमुख साधन कौन-कौन से हैं?


उत्तर: समाचार एजेंसियाँ, संवाददाता, प्रेस विज्ञप्तियाँ, भेंटवार्ता और साक्षात्कार।


 5. समाचार एजेंसियाँ क्या कार्य करती हैं?


उत्तर: समाचारों का संकलन और प्रेषण (भेजने) का काम।


 6. क्षेत्रीय ब्यूरो समाचार कहाँ भेजते हैं?


उत्तर: प्रांतीय या केंद्रीय कार्यालय तक।


 7. समाचार प्रेषण के लिए पहले कौन-सी तकनीक का उपयोग होता था?


उत्तर: टेलीप्रिंटर।


8. भारत की प्रमुख समाचार एजेंसियों के नाम लिखिए।


उत्तर: पी.टी.आई (प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया), यू.एन.आई (यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया), यूनीवार्ता और रॉयटर्स।


9. प्रेस विज्ञप्ति किस प्रकार का स्रोत होती है?


उत्तर: समाचार प्राप्त करने का एक आधिकारिक स्रोत।


 10. केंद्र सरकार की सूचनाएँ कौन देता है?


उत्तर: सूचना और प्रसारण कार्यालय (PIB)।


 11. राज्य सरकार की खबरें कहाँ से मिलती हैं?


उत्तर: जनसंपर्क विभाग की प्रेस विज्ञप्तियों से।


 12. समाचार देने में कौन-कौन से अन्य संस्थान सहायता करते हैं?


उत्तर: सार्वजनिक प्रतिष्ठान, शोध संस्थान, निजी संस्थान और जनसंपर्क अधिकारी।


 13. समाचारों में किन पदों की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए?


उत्तर: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपाल और न्यायाधीश।


 14. समाचार किन-किन क्षेत्रों से संबंधित होते हैं?


उत्तर: राजनीति, संसद, खेल, व्यापार, विज्ञान, चुनाव, रोजगार, कृषि आदि।


 15. मुख्य समाचार बुलेटिन कितनी अवधि के होते हैं?


उत्तर: दो मिनट, पाँच मिनट, दस मिनट और पंद्रह मिनट।


 16. समाचारों में परिचर्चा किसका भाग मानी जाती है?


उत्तर: समाचार प्रस्तुति का।


 17. समाचार की भाषा कैसी होनी चाहिए?


उत्तर: सरल, सहज और प्रवाहपूर्ण।


 18. समाचार के वाक्य कैसे होने चाहिए?


उत्तर: छोटे और स्पष्ट।


 19. समाचार भाषा किन भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचानी चाहिए?


उत्तर: धर्म, जाति और वर्ग की भावना को।


 20. समाचार प्रस्तुति में किन मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए?


उत्तर: राष्ट्रहित, एकता और अखंडता।


 21. प्रोड्यूसर और समाचार संपादक बनने के लिए कौन सी परीक्षा देनी होती है?


उत्तर: यू.पी.एस.सी. की परीक्षा।


 22. कैमरामैन और ग्राफिक आर्टिस्ट बनने के लिए क्या जरूरी है?


उत्तर: मान्यताप्राप्त संस्थानों से डिग्री या डिप्लोमा।


23. इंजीनियरिंग विभाग में रोजगार कैसे मिलता है?


उत्तर: परीक्षा देकर डिग्री/डिप्लोमा के आधार पर।


24. संवाददाता और समाचार वाचक कैसे चुने जाते हैं?


उत्तर: स्वर परीक्षा और साक्षात्कार द्वारा।


 25. पर्दे के पीछे काम करने वालों का महत्त्व कितना होता है?


उत्तर: पर्दे पर आने वालों जितना ही।


 26. समाचारपत्र, रेडियो और टीवी पत्रकारिता किस प्रकार का कार्य है?


उत्तर: एक मिशन, उत्तरदायित्व और कर्तव्यनिष्ठा।


27. पत्रकारिता में किस भावना का महत्त्व है?


उत्तर: जनहित और सामाजिक सरोकार।


 28. पत्रकार को किस तरह की मशाल कहा गया है?


उत्तर: जनहित की मशाल की एक-एक किरण।


29. संचार क्षेत्र का लक्ष्य क्या होना चाहिए?


उत्तर: देश को गौरवान्वित करना और जागरूकता फैलाना।


 30. पत्रकारिता से देश में किन मूल्यों को बढ़ावा मिलता है?


उत्तर: राष्ट्रीय एकता, सद्भाव, भाईचारा और अखंडता।      


Answer by Dimpee Bora