Chapter 8
क्षेत्रीय संस्कृतियों का उत्कर्ष
प्रश्न 1: ‘कोस-कोस पर पानी बदले और सात कोस पर वाणी’ कहावत का क्या अर्थ है?
उत्तर: इसका अर्थ है कि हर दो-तीन किलोमीटर पर पानी का स्वाद और स्तर बदल जाता है और हर बीस-इक्कीस किलोमीटर पर भाषा में परिवर्तन हो जाता है। यह क्षेत्रीय विविधता और स्थानीय संस्कृति के बदलाव को दर्शाता है।
प्रश्न 2: गुप्त साम्राज्य के विघटन के क्या परिणाम हुए?
उत्तर: गुप्त साम्राज्य के विघटन के बाद छठी शताब्दी से क्षेत्रीय राजनैतिक शक्तियों का उदय हुआ। इससे भाषा, साहित्य, चित्रकला और संगीत में नई शैली और विविधता विकसित हुई।
प्रश्न 3: सातवीं और आठवीं शताब्दी तक कौन-कौन से नए राज्य उभरे?
उत्तर: पाल, गुर्जर, प्रतिहार, राष्ट्रकुट, पल्लव और चोल।
प्रश्न 4: उत्तर भारत में क्षेत्रीय भाषाओं का विकास किस प्रकार हुआ?
उत्तर: उत्तर भारत में बांग्ला, असमिया, मैथिली, उड़िया और अवधी जैसी भाषाओं के विकास के संकेत मिले।
प्रश्न 5: दक्षिण भारत में क्षेत्रीय भाषाओं का विकास कैसे हुआ?
उत्तर: तमिल और मलयालम भाषाओं को विशेष प्रोत्साहन मिला। विजयनगर साम्राज्य में तेलुगु साहित्य और बहमनी राज्य में मराठी भाषा का विकास हुआ।
प्रश्न 6: अपभ्रंश का क्या अर्थ है और यह किन भाषाओं का स्रोत बना?
उत्तर: अपभ्रंश वह भाषा है जो आम लोग बोलते थे। इसी से उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, बांग्ला आदि भाषाएँ विकसित हुईं।
प्रश्न 7: उर्दू भाषा की उत्पत्ति और विकास कब हुआ?
उत्तर: ग्यारहवीं शताब्दी से। इसका पहला कारण विभिन्न मातृभाषा वाले सैनिकों की आपसी बातचीत थी, दूसरा सूफी संतों द्वारा धर्म प्रचार।
प्रश्न 8: उर्दू शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर: शिविर या खेमा।
प्रश्न 9: अमीर खुसरो ने उर्दू को कौन-कौन से नाम दिए?
उत्तर: रेख्ता और हिन्दवी। उन्होंने इसमें काव्य रचना की।
प्रश्न 10: दक्कनी उर्दू क्या है?
उत्तर: दक्षिण भारत में विकसित उर्दू।
प्रश्न 11: मुगल काल में उर्दू भाषा का महत्व क्या हुआ?
उत्तर: यह मुगलों की मातृभाषा बन गई और घर, दरबार व शिविरों में बोली जाने लगी।
प्रश्न 12: हिन्दी शब्द का उद्भव कैसे हुआ?
उत्तर: ईरानी लोग सिंधु को 'हिंदु' कहते थे, 'हिंद' और 'हिंदीक' शब्द बने, जिससे 'हिन्दी' प्रचलित हुई।
प्रश्न 13: सल्तनत काल में हिन्दी साहित्य के प्रमुख रूप कौन-कौन से थे?
उत्तर: जैन साहित्य, लौकिक साहित्य और गद्ध साहित्य।
प्रश्न 14: लौकिक साहित्य का उदाहरण दें।
उत्तर: ‘ढोला-मारूहा’ नामक लोक भाषा काव्य।
प्रश्न 15: अमीर खुसरो की पहेलियों का महत्व क्या है?
उत्तर: यह लोक भाषा का साहित्य है, मनोरंजन और शिक्षा का साधन।
प्रश्न 16: जिया नक्शवी की ‘तुतीनामा’ का मूल स्रोत क्या था?
उत्तर: संस्कृत में मूल कथा, फारसी में अनुवाद।
प्रश्न 17: अकबर के नवरत्नों में रहिम का साहित्यिक योगदान क्या था?
उत्तर: हिन्दी में दोहों की रचना, जैसे “रहिमन विपदा तू भली।”
प्रश्न 18: तुलसीदास ने किस भाषा में ‘रामचरितमानस’ लिखा?
उत्तर: अवधी।
प्रश्न 19: कवि सूरदास का योगदान किस भाषा में महत्वपूर्ण है?
उत्तर: ब्रजभाषा।
प्रश्न 20: महाराष्ट्र में मराठी भाषा के विकास में किसका योगदान रहा?
उत्तर: एकनाथ और तुकाराम।
प्रश्न 21: बिहार में हिन्दी भाषा का विकास किस अपभ्रंश से हुआ?
उत्तर: मगधी अपभ्रंश।
प्रश्न 22: बिहार की क्षेत्रीय भाषाएँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर: मैथिली, मगही, भोजपुरी।
प्रश्न 23: मैथिली भाषा का विकास कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: दसवीं शताब्दी में तिरहुत क्षेत्र, दरभंगा प्रमंडल।
प्रश्न 24: मैथिली के प्रसिद्ध कवि कौन थे और उन्होंने क्या किया?
उत्तर: विद्यापति; उन्होंने मैथिली साहित्य को ऊँचाई दी और समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध किया।
प्रश्न 25: भोजपुरी भाषा का विकास कब हुआ और इसकी मौखिक परंपरा कैसी थी?
उत्तर: आठवीं शताब्दी; लोकगीतों और लोक कथाओं के रूप में प्रचुर।
प्रश्न 26: कबीर का योगदान साहित्य में किस रूप में है?
उत्तर: धर्मनिरपेक्ष दोहे।
प्रश्न 27: चित्रकला का संरक्षण मध्यकाल से पहले किसने किया?
उत्तर: जैन, बौद्ध, राजपूत और अन्य हिन्दू राजाओं ने।
प्रश्न 28: तुर्की शासनकाल में चित्रकला की प्रमुख शैली कौन-कौन सी थी?
उत्तर: जैन चित्रकारी और पश्चिमी भारतीय शैली।
प्रश्न 29: मुगल चित्रकला की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर: स्थूल और चटकीले रंगों में चित्र, कपड़े पर पेंटिंग, यूरोपीय प्रभाव (व्यक्ति विशेष चित्र और दूर की वस्तुओं का आकार छोटा करना)।
प्रश्न 30: ‘हम्जानामा’ का महत्व क्या है?
उत्तर: यह मुगल चित्रकला की पहली महत्वपूर्ण पांडुलिपि है, जिसमें 1200 चित्र हैं।
प्रश्न 31: अकबरकालीन चित्रकला में कौन-कौन से चित्रकार प्रसिद्ध थे?
उत्तर: जसवंत और दसावन।
प्रश्न 32: मुगल चित्रकला में रंगों का प्रयोग किस प्रकार हुआ?
उत्तर: गहरे नीले और लाल रंग का अधिक प्रयोग, गोल ब्रश का प्रयोग।
प्रश्न 33: पहाड़ी चित्रकला क्षेत्र कौन-कौन से राज्यों में प्रचलित थी?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश, जम्मू और उत्तराखंड (टेहरी-गढ़वाल क्षेत्र)।
प्रश्न 34: पहाड़ी चित्रकला में विषय क्या होते थे?
उत्तर: पौराणिक गाथाएँ, बालिकाएँ खेलती, संगीत-साज बजाती, पक्षियों या पशुओं से मनोरंजन करती, राजा-महाराजाओं और दरबारियों के चित्र।
प्रश्न 35: पहाड़ी चित्रकला में रंगों का प्रयोग कैसे होता था?
उत्तर: हल्के पेंसिल रंग से लेकर भड़कीले लाल, नीला, नारंगी; वस्त्र, बर्तन और कालीन में सोने और चाँदी के रंग।
प्रश्न 36: पटना कलम शैली की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर: लघु चित्र, कागज या हाथी दांत पर चित्रण, व्यक्ति विशेष, पर्व-त्योहार, जीव-जंतु और गहरे भूरे, लाल, पीले, नीले रंग का प्रयोग।
प्रश्न 37: सल्तनत काल में संगीत में किस प्रकार के प्रयोग हुए?
उत्तर: रबाब, सांरगी और नवीन वाद्य, गायन पद्धति और रागों का आविष्कार।
प्रश्न 38: गज़ल और कव्वाली में क्या अंतर है?
उत्तर: गज़ल प्रेमपात्र की दृष्टि से, कव्वाली भक्तिमय प्रेम की दृष्टि से। गज़ल में 5-11 शेर, संग्रह ‘दीवान’, कव्वाली कथन/गायन पर आधारित।
प्रश्न 39: अकबर के दरबार में संगीत की व्यवस्था कैसे थी?
उत्तर: गायकों को सात भागों में बांटा गया था, हर दिन एक भाग गायन करता था। तानसेन मुख्य संगीतज्ञ और नवरत्न।
प्रश्न 40: बिहार में संगीत का विकास और प्रमुख शैलियाँ कौन-कौन सी थीं?
उत्तर: पटना, गया, आरा, छपरा में शास्त्रीय संगीत, ख्याल, ठुमरी, गजल, दादरा, कजरी और चैती; प्रसिद्ध संगीतज्ञ चिन्तामणि ‘बिहारी बुलबुल’।
Answer by Mrinmoee