Chapter 5
ऐतिहासिक स्मारक
प्रश्न:1 बच्चे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर वर्धमान महावीर के मंदिर का दर्शन करने कहाँ गए थे?
उत्तर: बच्चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसबुटिया, चन्द्रमंडी के बच्चे जमुई जिला के सिकन्दरा प्रखंड स्थित लघुआड़ गाँव में महावीर के मंदिर का दर्शन करने गए थे।
प्रश्न:2 दीवार पर पीपल का पौधा उगने का कारण क्या हो सकता है?
उत्तर: बीज यदि किसी दीवार या किसी अन्य जगह पहुँच जाए और उसे अनुकूल मिट्टी, पानी, ताप और हवा मिलें, तो वह अंकुरित होकर वहाँ पौधा बन सकता है।
प्रश्न:3 बीज अपने मातृ पौधे से अलग स्थान पर कैसे पहुँचते हैं?
उत्तर: बीज हवा, पानी, पशु-पक्षी या मनुष्य के माध्यम से अपने मातृ पौधे से दूर जाकर फैलते हैं।
प्रश्न:4 यदि किसी पौधे के सभी बीज उसी के नीचे गिर जाएँ तो क्या होगा?
उत्तर: सभी बीज उगेंगे भी तो पर्याप्त जगह, सूर्य, पानी और मिट्टी न मिलने के कारण वे बढ़ नहीं पाएँगे और कुछ मर सकते हैं।
प्रश्न:5 बीजों का बिखरना क्या है और इसका महत्व क्या है?
उत्तर: बीजों का बिखरना वह प्रक्रिया है जिसमें बीज अपने मातृ पौधे से दूर जाकर फैलते हैं। इसका महत्व यह है कि इससे पौधों की प्रजाति सुरक्षित रहती है और उनका विस्तार होता है।
प्रश्न:6 चटककर बिखरने वाले बीज क्या होते हैं?
उत्तर: ऐसे बीज फलियों के सूखकर फटने से फैलते हैं। उदाहरण के लिए सरसों, हरसिंगार और गुलमेंहदी के बीज।
प्रश्न:7 हवा में उड़ने वाले बीज कैसे फैलते हैं?
उत्तर: ये हल्के होते हैं और इनके चारों ओर रोंए या पंख जैसी झिल्ली होती है, जिससे वे हवा में उड़कर दूर तक पहुँच जाते हैं।
प्रश्न:8 पानी में तैरकर बीज कैसे फैलते हैं?
उत्तर: हल्के और पानी में तैरने वाले फल या बीज जैसे कमल और कुमुदनी के बीज पानी में बहकर दूर स्थान पर पहुँचते हैं।
प्रश्न:9 जानवर बीजों को कैसे फैलाते हैं?
उत्तर: काँटेदार या चिपचिपे बीज जानवरों के शरीर से चिपककर दूर स्थान पर पहुँच जाते हैं।
प्रश्न:10 पक्षी बीजों को कैसे फैलाते हैं?
उत्तर: पक्षी फलों को खाते हैं और बीज उनकी चोंच पर चिपक जाते हैं या बीज पेट में नहीं पचते और मल के साथ अलग जगह गिर जाते हैं।
प्रश्न:11 हरबेरियम क्या है और इसे बनाने की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: हरबेरियम पौधों, पत्तियों और फूलों को सुखाकर सुरक्षित रखने की विधि है। इसे बनाने के लिए पौधों को अखबार में मोड़कर तह लगाना और वजन रखकर सुखाना होता है।
प्रश्न:12 कैम्पस में घासवाले बगीचे में अलग-अलग पौधे कैसे उगे?
उत्तर: यह संभव है कि बीज हवा, पानी, पक्षियों या मनुष्यों के माध्यम से फैल गए हों।
प्रश्न:3 कैक्टस और बबूल के पौधे मरुभूमि में क्यों पाए जाते हैं?
उत्तर: ये पौधे सूखे क्षेत्रों में जीवित रहने के लिए अनुकूल संरचना रखते हैं, जैसे मोटा तना या कांटे।
प्रश्न:14 प्रदर्शनी बनाने के क्या फायदे हैं?
उत्तर: प्रदर्शनी से हमें पौधों, उनके पत्तों, फूलों और फल के बारे में जानकारी मिलती है और पर्यावरण तथा जैव विविधता को समझने में मदद मिलती है।
प्रश्न:15 नालन्दा विश्वविद्यालय का इतिहास क्या है?
उत्तर: नालन्दा विश्वविद्यालय विश्व का प्रथम आवासीय विश्वविद्यालय था। इसकी स्थापना गुप्त सम्राट कुमारगुप्त के संरक्षण में पाँचवीं शताब्दी में हुई थी।
प्रश्न:16 नालन्दा विश्वविद्यालय में कितने छात्र और शिक्षक थे?
उत्तर: इसमें लगभग 10,000 छात्र और 2,000 शिक्षक थे।
प्रश्न:17 नालन्दा विश्वविद्यालय में किस-किस देश से विद्यार्थी आते थे?
उत्तर: कोरिया, जापान, चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया और तुर्की से विद्यार्थी और विद्वान आते थे।
प्रश्न:18 नालन्दा विश्वविद्यालय का उत्कर्ष काल कब था?
उत्तर: इसका उत्कर्ष काल 8वीं से 12वीं शताब्दी के बीच था।
प्रश्न:19 नालन्दा विश्वविद्यालय का भवन कैसा था?
उत्तर: यह प्राचीन कला का बेहतरीन नमूना था, चारों ओर ऊँची दीवारें थीं, आठ अलग प्रांगण और 10 मंदिर तथा कई ध्यान केंद्र मौजूद थे।
प्रश्न:20 नालन्दा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के नाम क्या थे?
उत्तर: रत्न दधि, रत्न रंजक और रत्न सागर।
प्रश्न:21 नालन्दा विश्वविद्यालय में प्रवेश कैसे होता था?
उत्तर: प्रवेश द्वार पर चार द्वारपंडित प्रवेश परीक्षा लेकर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में प्रवेश देते थे।
प्रश्न:22 नालन्दा विश्वविद्यालय की पुनर्स्थापना किसके मार्गदर्शन में हो रही है?
उत्तर: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के मार्गदर्शन में तथा डॉ. अमर्त्य सेन एवं अन्य विशेषज्ञों की देखरेख में।
प्रश्न:23 बिहार में प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक कौन-कौन से हैं?
उत्तर: नालन्दा विश्वविद्यालय, विक्रमशिला विश्वविद्यालय, महाबोधि मंदिर, वैशाली, पटना का गोलघर, पावापुरी जल मंदिर, औरंगाबाद का देव सूर्य मंदिर।
प्रश्न:24 अशोक स्तम्भ कहाँ-कहाँ देखे जा सकते हैं?
उत्तर: नंदनगढ़, लौरिया और कोल्हुआ में।
प्रश्न:25 केसरिया का स्तूप किस लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: यह विश्व का सबसे ऊँचा तथा बड़ा बौद्ध स्तूप है।
प्रश्न:26 पटना का गोलघर क्यों अद्वितीय है?
उत्तर: गोलघर का गोल आकार, ऊपर चढ़कर गंगा नदी और पटना शहर का दृश्य, इसे अद्वितीय बनाते हैं।
प्रश्न:27 ऐतिहासिक स्मारकों का संरक्षण क्यों जरूरी है?
उत्तर: ये हमारे इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव की पहचान हैं। संरक्षण से आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान और प्रेरणा मिलती है।
प्रश्न:28 नालन्दा विश्वविद्यालय के निर्माण में किस सामग्री का उपयोग हुआ था?
उत्तर: ईंट, पत्थर, सुरखी, चूना, उड़द की दाल, छोवा और गोंद।
प्रश्न:29 बच्चों को स्मारक के बारे में जानकारी कहाँ से मिल सकती है?
उत्तर: (i) बोर्ड/सूचना पट्टी, (ii) पुस्तकों, (iii) शिक्षक के मार्गदर्शन, (iv) इंटरनेट, (v) स्थानीय गाइड।
प्रश्न:30 बिहार के महत्त्वपूर्ण स्मारकों में वैशाली क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर: वैशाली भगवान महावीर की जन्मस्थली और प्राचीन ऐतिहासिक केंद्र होने के कारण प्रसिद्ध है।
प्रश्न:31 बौद्ध स्तूपों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व क्या है?
उत्तर: ये बुद्ध के जीवन, उनके उपदेश और बौद्ध धर्म के प्रचार का प्रतीक हैं।
प्रश्न:32 पटना संग्रहालय में क्या-क्या देखा जा सकता है?
उत्तर: इसमें प्राचीन मूर्तियाँ, शिलालेख, चित्र और ऐतिहासिक कलाकृतियाँ प्रदर्शित हैं।
प्रश्न:33 गोलघर पर चढ़ने का लाभ क्या है?
उत्तर: ऊपर से शहर और गंगा नदी का दृश्य देखने का अवसर मिलता है।
प्रश्न:34 पावापुरी का जल मंदिर किसलिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: यह जैन धर्म के अनुयायियों के लिए श्रद्धा का स्थल है और जल पर बना अद्भुत मंदिर है।
प्रश्न:35 औरंगाबाद का देव सूर्य मंदिर किस धर्म और संस्कृति से संबंधित है?
उत्तर: यह हिन्दू धर्म और सूर्य पूजा से संबंधित ऐतिहासिक मंदिर है।
प्रश्न:36 ऐतिहासिक स्मारकों की जानकारी एकत्रित करने के लिए बच्चों को क्या करना चाहिए?
उत्तर: उन्हें स्मारक का निरीक्षण करना, स्थानीय गाइड से पूछना, बोर्ड और पुस्तकों से जानकारी लेना चाहिए।
प्रश्न:37 स्मारक बनाने के उद्देश्य क्या हो सकते हैं?
उत्तर: धार्मिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, गौरव या सामाजिक उद्देश्य।
प्रश्न:38 नालन्दा विश्वविद्यालय के पुनर्निर्माण में बच्चों को क्या गर्व महसूस होता है?
उत्तर: इसे देखकर बच्चों को अपने देश की प्राचीन शिक्षा परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का एहसास होता है।
प्रश्न:39 ऐतिहासिक स्मारक देखने से बच्चों को क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर: यह बच्चों को इतिहास, संस्कृति, कला और राष्ट्रीय धरोहर के महत्व के प्रति जागरूक बनाता है।
प्रश्न:40 स्मारकों का संरक्षण किस प्रकार किया जा सकता है?
उत्तर: नियमित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, जागरूकता फैलाना, पर्यटकों को नियमों का पालन करवाना और पुनर्निर्माण कार्य कराना।
Answer by Mrinmoee