Chapter 6
स्थानीय सरकार
प्रश्न:1 ग्राम पंचायत क्या है?
उत्तर: ग्राम पंचायत गाँव का स्थानीय शासन है। यह किसी एक गाँव या कई गाँवों को मिलाकर बनती है। इसका उद्देश्य गाँव के विकास कार्य, सार्वजनिक सुविधाओं की देखभाल और स्थानीय समस्याओं का समाधान करना है।
प्रश्न:2 आम सभा क्या होती है?
उत्तर: जब ग्राम पंचायत के क्षेत्र में रहने वाले सभी वयस्क लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं और अपने टोले या गाँव की समस्याओं पर विचार करते हैं, उसे आम सभा कहते हैं।
प्रश्न:3 आम सभा में किन-किन विषयों पर चर्चा होती है?
उत्तर: आम सभा में सड़क, पेयजल, तालाब, कुआँ, नाली जैसी सार्वजनिक समस्याओं पर चर्चा होती है। इसमें गाँव के विकास, सामाजिक न्याय और रोज़गार जैसी समस्याओं पर भी विचार किया जाता है।
प्रश्न:4 सार्वजनिक चीज़ों की देखभाल क्यों आवश्यक है?
उत्तर: सार्वजनिक चीज़ें जैसे सड़क, चापाकल, कुआँ आदि किसी एक व्यक्ति की नहीं होती। इनका उपयोग सभी लोग करते हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा, रख-रखाव और मरम्मत ग्राम पंचायत द्वारा सुनिश्चित की जाती है।
प्रश्न:5 ग्राम पंचायत के मुखिया का क्या कार्य होता है?
उत्तर: मुखिया ग्राम पंचायत का प्रमुख होता है। वह गाँव की बैठकों की अध्यक्षता करता है, विकास कार्यों की निगरानी करता है और पंचायत के निर्णयों के क्रियान्वयन में नेतृत्व देता है।
प्रश्न:6 पंचायत सचिव कौन होता है और उसका कार्य क्या है?
उत्तर: पंचायत सचिव सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है। वह ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठकों को बुलाने, चर्चित मुद्दों को रजिस्टर में अंकित करने और उनके रिकॉर्ड रखने का कार्य करता है।
प्रश्न:7 मतदाता सूची क्या है और इसकी आवश्यकता क्यों है?
उत्तर: मतदाता सूची गाँव में चुनाव के लिए तैयार की जाती है। इसमें 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के महिला और पुरुषों के नाम दर्ज किए जाते हैं। यह सुनिश्चित करती है कि चुनाव में केवल योग्य लोग ही वोट डालें।
प्रश्न:8 ग्राम पंचायत का क्षेत्र कैसे तय किया जाता है?
उत्तर: ग्राम पंचायत के लिए किसी क्षेत्र की न्यूनतम आबादी 7000 या उससे अधिक होनी चाहिए। छोटे गाँवों को मिलाकर भी एक पंचायत बन सकती है।
प्रश्न:9 वार्ड और वार्ड सदस्य क्या हैं?
उत्तर: ग्राम पंचायत को क्षेत्रों में बाँटा जाता है, जिन्हें वार्ड कहते हैं। प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य चुना जाता है, जिसे वार्ड सदस्य कहा जाता है।
प्रश्न:10 उप मुखिया कौन होता है और उसका कार्य क्या है?
उत्तर: वार्ड सदस्य अपने में से एक को उप मुखिया चुनते हैं। वह मुखिया के अनुपस्थित होने पर कार्य करता है और पंचायत के निर्णयों में सहयोग करता है।
प्रश्न:11 आरक्षण व्यवस्था क्यों लागू की गई है?
उत्तर: पंचायत में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं ताकि सभी वर्गों को स्थानीय शासन में समान प्रतिनिधित्व मिल सके।
प्रश्न:12 ग्राम पंचायत के विकास कार्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर: ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सड़क निर्माण, कुआँ/तालाब/पोखर बनाना, जलापूर्ति व्यवस्था, आवास योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा, कृषि भंडारण और विकलांग कल्याण शामिल हैं।
प्रश्न:13 ग्राम पंचायत की आय के स्रोत क्या हैं?
उत्तर: आय के मुख्य स्रोत हैं – (1) कर, जो पंचायत खुद वसूलती है (जैसे दुकानदारों से कर), (2) सरकार द्वारा अनुदान, (3) अन्य शुल्क, (4) कर्ज।
प्रश्न:14 गाँव के प्रशासन में पुलिस थाने का क्या महत्व है?
उत्तर: पुलिस थाना अपराध, झगड़ा, चोरी, दुर्घटना आदि मामलों की रिपोर्ट दर्ज करता है। वह जाँच-पड़ताल और कानून सम्मत कार्रवाई करता है।
प्रश्न:15 हलका कर्मचारी कौन होता है और क्या करता है?
उत्तर: हलका कर्मचारी (पटवारी/लेखापाल/कानूनगो) गाँव की जमीन नापता है, खसरा-खतियान बनाता है, भूमि कर वसूलता है और भूमि विवादों में तथ्य प्रस्तुत करता है।
प्रश्न:16 हलका कर्मचारी के पास किन उपकरणों से काम होता है?
उत्तर: खेत नापने के लिए हलका कर्मचारी के पास जरीब नामक लोहे की लंबी जंजीर होती है।
प्रश्न:17 हिंदू अधिनियम धारा 2005 के अनुसार बेटियों को जमीन में हिस्सा क्यों मिला?
उत्तर: पहले पिता की संपत्ति में बेटियों को हिस्सा नहीं मिलता था। नए कानून के अनुसार बेटियों, बेटों और माँ को बराबर हिस्सा मिलता है, जिससे महिलाओं के अधिकार सुरक्षित हुए।
प्रश्न:18 जया की कहानी से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर: महिलाओं को अपने हिस्से की जमीन और संसाधनों पर अधिकार होना चाहिए। यह उनके स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को बढ़ाता है।
प्रश्न:19 शहर कैसे बनते हैं? उदाहरण दें।
उत्तर: शहर तब बनते हैं जब गाँव का अधिकांश लोग कृषि नहीं बल्कि व्यापार, उद्योग या नौकरी से जीविका चलाते हैं। उदाहरण: पटना, मुज़फ्फरपुर, भागलपुर आदि।
प्रश्न:20 नगर निगम और नगर परिषद् में क्या अंतर है?
उत्तर:नगर निगम: बड़े शहरों के लिए, महापौर और पार्षद होते हैं।
नगर परिषद्/नगर पालिका: मध्यम शहरों के लिए, पार्षद और महापौर होते हैं, कार्यक्षेत्र छोटा होता है।
प्रश्न:21 नगर निगम का मुख्य प्रशासक कौन होता है?
उत्तर: नगर आयुक्त, जो आमतौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी होता है। वह निगम के निर्णयों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालता है।
प्रश्न:22 निगम परिषद् की बैठक कितनी बार होती है?
उत्तर: निगम परिषद् की बैठक आमतौर पर प्रत्येक माह होती है।
प्रश्न:23 नगर निगम में कितने वार्ड होते हैं? उदाहरण दें।
उत्तर: नगर को क्षेत्रों (वार्डों) में बाँटा जाता है। उदाहरण: पटना नगर निगम में 72 वार्ड हैं।
प्रश्न:24 नगर निगम / नगर परिषद् के कार्यों में जल, स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़े कौन-कौन से काम शामिल हैं?
उत्तर: पानी की व्यवस्था, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन, सफाई और रोग निवारण।
प्रश्न:25 नगर निगम के सार्वजनिक सुविधा कार्य क्या हैं?
उत्तर: सड़क सफाई, कचरा उठाना, नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालय का संचालन।
प्रश्न:26 नगर निगम के विकास संबंधी कार्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर: सड़क बनाना, नालियां खुदवाना, सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था, वाहन ठहराव (पार्किंग) का प्रबंध।
प्रश्न:27 नगर निगम शिक्षा संबंधी कार्य क्या करता है?
उत्तर: सरकारी स्कूलों की देखभाल, छात्रवृत्ति योजना, विद्यालय भवन का निर्माण और शिक्षा सुविधाओं का प्रबंध।
प्रश्न:28 नगर निगम के प्रशासनिक कार्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर: जन्म-मृत्यु पंजीयन, सरकारी दस्तावेज़ जारी करना, नागरिक सेवाओं का रिकॉर्ड रखना।
प्रश्न:29 आपातकालीन कार्यों में नगर निगम क्या करता है?
उत्तर: आग लगने पर बुझाना, बाढ़ रोकने के प्रयास करना, प्राकृतिक आपदा में राहत एवं बचाव कार्य।
प्रश्न:30 पर्यावरण सुरक्षा के कार्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर: वृक्षारोपण, हरित क्षेत्र की देखभाल, जल स्रोतों की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण।
प्रश्न:31 झुग्गी-झोपड़ी और मलिन बस्ती का विकास नगर निगम कैसे करता है?
उत्तर: बस्तियों में सड़क, पानी, नालियों, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराना।
प्रश्न:32 नगर निगम अन्य विविध कार्य कौन-कौन से करता है?
उत्तर: जमीन और मकान का सर्वेक्षण, नक्शा बनाना, जनगणना, बूचड़खाना की व्यवस्था।
प्रश्न:33 सूरत में 1994 के प्लेग से क्या सीख मिली?
उत्तर: नगर सफाई और नियमित प्रशासन की कमी से स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो सकता है। नगर निगम को नियमित और मुस्तैदी से काम करना आवश्यक है।
प्रश्न:34 नगर निगम के आय के स्रोत कौन-कौन से हैं?
उत्तर: (1) मकान और दुकान से कर, (2) सरकार से अनुदान, (3) होर्डिंग व मोबाइल टॉवर शुल्क, (4) कर्ज।
प्रश्न:35 होल्डिंग कर क्या होता है?
उत्तर: यह घर, दुकान और जल-कर, मल-कर जैसे करों का एक समूह है जो नगर निगम द्वारा वसूल किया जाता है।
प्रश्न:36 नगर निगम को आय क्यों आवश्यक है?
उत्तर: शहर के विकास, सफाई, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा और आपातकालीन कार्यों के लिए धन की आवश्यकता होती है।
प्रश्न:37 क्या नगर निगम कर्ज ले सकती है?
उत्तर: हाँ, नगर निगम अन्य आय के अलावा आवश्यकतानुसार कर्ज भी ले सकती है।
प्रश्न:38 नगर पंचायत किसके लिए बनाई जाती है?
उत्तर: छोटे शहरों और गाँव से शहर में बदलते कस्बों के लिए, जिनकी जनसंख्या कम से कम 20-40 हजार होती है।
प्रश्न:39 नगर निगम में निर्णय लेने और उनका क्रियान्वयन कौन करता है?
उत्तर: निगम परिषद् और समितियाँ निर्णय लेती हैं। नगर आयुक्त और कर्मचारी उन निर्णयों को लागू करते हैं।
प्रश्न:40 नगर निगम के विकास और प्रशासन से लोगों को क्या लाभ मिलता है?
उत्तर: साफ पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, पर्यावरण सुरक्षा, आपातकालीन सहायता, सार्वजनिक सुविधाओं का सुचारू संचालन और बेहतर जीवन स्तर।
Answer by Mrinmoee