Chapter 1 

                                                         हमारा सौरमंडल


प्रश्न:1 गोविंद और उसके पिताजी रात में किस चीज़ को देखकर चर्चा कर रहे थे?

उत्तर: गोविंद और उसके पिताजी रात में छत पर लेटकर टिमटिमाते तारों को देखकर उनकी चमक और आकार के बारे में चर्चा कर रहे थे।


प्रश्न:2 गोविंद ने पिताजी से क्या प्रश्न पूछा?

उत्तर: गोविंद ने पूछा कि तारे टिमटिमाते क्यों हैं और कुछ तारों में कम तथा कुछ में ज्यादा चमक क्यों होती है।


प्रश्न:3 पिताजी ने तारा टिमटिमाने के कारण क्या बताया?

उत्तर: पिताजी ने कहा कि तारे अपना स्वयं का प्रकाश उत्पन्न करते हैं, और हम उनसे बहुत दूर होने के कारण उन्हें टिमटिमाते हुए देखते हैं।


प्रश्न:4 गोविंद और उसके पिताजी तारामंडल क्यों गए?

उत्तर: उन्होंने तारामंडल इसीलिए देखा ताकि सौर परिवार और आकाशीय पिंडों की संरचना और उनके संबंधों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकें।


प्रश्न:5 सूर्य और उसके परिवार को किस रूप में प्रदर्शित किया गया?

उत्तर: सूर्य और उसके परिवार का चित्र प्रवेश द्वार पर लगा था, जिसमें सूर्य, ग्रह, उपग्रह और क्षुद्र ग्रह दिखाए गए थे।


प्रश्न:6 सूर्य को सौर परिवार में क्या कहा गया?

उत्तर: सूर्य सौर परिवार का मुखिया और सबसे बड़ा एवं प्रमुख सदस्य है।


प्रश्न:7 सूर्य का प्रकाश ग्रहों और उपग्रहों पर कैसे प्रभाव डालता है?

उत्तर: ग्रह और उपग्रह स्वयं प्रकाश उत्पन्न नहीं करते; वे सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं।


प्रश्न:8 सूर्य की सतह से क्या देखा जा सकता है?

उत्तर: दूरबीन से देखने पर सूर्य की सतह से उठती हुई आग की लपटें दिखाई देती हैं, जिन्हें “सौर प्रज्ज्वल” कहा जाता है।


प्रश्न:9 सूर्य और पृथ्वी के आकार की तुलना कैसे की जा सकती है?

उत्तर: यदि सूर्य को क्रिकेट की गेंद मान लें तो पृथ्वी राई के दाने के बराबर होगी।


प्रश्न:10 सौर परिवार में ग्रह कौन-कौन से हैं?

उत्तर: आठ ग्रह हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण (यूरेनस) और वरूण (नेप्ट्यून)।


प्रश्न:11 ग्रहों के प्रकाश की उत्पत्ति किससे होती है?

उत्तर: ग्रह स्वयं प्रकाश नहीं उत्पन्न करते, बल्कि सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं।


प्रश्न:12 सूर्य के सबसे नजदीकी ग्रह का नाम बताइए।

उत्तर: सूर्य के सबसे नजदीकी ग्रह का नाम बुध है।


प्रश्न:13 लाल ग्रह किसे कहा जाता है और क्यों?

उत्तर: मंगल को लाल ग्रह कहा जाता है क्योंकि इसकी सतह का रंग लाल दिखाई देता है।


प्रश्न:14 शनि ग्रह की विशेषता क्या है?

उत्तर: शनि ग्रह के चारों ओर छल्ले हैं, जो इसे अन्य ग्रहों से अलग बनाते हैं।


प्रश्न:15 प्लूटो की वर्तमान स्थिति क्या है?

उत्तर: प्लूटो को अब ग्रहों की सूची से हटा कर क्षुद्र ग्रह के रूप में शामिल किया गया है।


प्रश्न:16 उल्का पिंड क्या होते हैं?

उत्तर: उल्का पिंड छोटे-छोटे पत्थर होते हैं जो क्षुद्र ग्रहों के टुकड़ों से बने होते हैं और जब पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो जलकर प्रकाश उत्पन्न करते हैं।


प्रश्न:17 पृथ्वी से सूर्य का प्रकाश कितने समय में पहुँचता है?

उत्तर: सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक लगभग 8 मिनट में पहुँचता है।


प्रश्न:18 पृथ्वी से सबसे नजदीकी तारा का प्रकाश कितने समय में आता है?

उत्तर: पृथ्वी से सबसे नजदीकी तारा का प्रकाश लगभग 4 वर्ष में पहुँचता है।


प्रश्न:19 पृथ्वी पर जीवन क्यों संभव है?

उत्तर: पृथ्वी पर जीवन इसलिए संभव है क्योंकि यहाँ जल और जीवन के लिए आवश्यक गैसें मौजूद हैं।


प्रश्न:20 पृथ्वी को अंतरिक्ष से क्यों नीला दिखाई देता है?

उत्तर: पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल से ढका होने और वायुमंडल में प्रकाश के परावर्तन के कारण नीला दिखाई देता है।


उपग्रह और चंद्रमा


प्रश्न:21 उपग्रह क्या होते हैं?

उत्तर: उपग्रह ग्रहों के चारों ओर घूमने वाले पिंड होते हैं जो स्वयं प्रकाश नहीं उत्पन्न करते।


प्रश्न:22 पृथ्वी का उपग्रह कौन सा है?

उत्तर: पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा है।


प्रश्न:23 चंद्रमा का प्रकाश पृथ्वी तक कितने समय में पहुँचता है?

उत्तर: लगभग 1.25 सेकंड में।


प्रश्न:24 चंद्रमा की परिक्रमा अवधि कितनी है?

उत्तर: चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा 27 दिन 8 घंटे में पूरी करता है।


प्रश्न:25 चंद्रमा पर तापमान कैसा होता है?

उत्तर: दिन में बहुत गर्म और रात में बहुत ठंडा।


प्रश्न:26 वृहस्पति और शनि के उपग्रहों की संख्या कितनी है?

उत्तर: वृहस्पति के 63 और शनि के 62 उपग्रह हैं।


प्रश्न:27 बुध और शुक्र के उपग्रह कितने हैं?

उत्तर: बुध और शुक्र के कोई उपग्रह नहीं हैं।


प्रश्न:28 शनि का सबसे बड़ा उपग्रह कौन सा है?

उत्तर: शनि का सबसे बड़ा उपग्रह 'टाइटन' है।


ग्रहों की परिक्रमा और घूर्णन


प्रश्न:29 पृथ्वी का घूर्णन समय और परिभ्रमण समय क्या है?

उत्तर: पृथ्वी का घूर्णन समय 23.9 घंटे और परिभ्रमण समय 365.3 दिन है।


प्रश्न:30 बुध ग्रह का अपने अक्ष पर घूर्णन और सूर्य के चारों ओर परिक्रमा समय बताइए।

उत्तर: बुध का घूर्णन समय 58.6 दिन और परिभ्रमण समय 87.97 दिन है।


प्रश्न:31 मंगल के कितने उपग्रह हैं?

उत्तर: मंगल के 2 उपग्रह हैं।


प्रश्न:32 अरुण (यूरेनस) का सूर्य के चारों ओर परिक्रमा समय कितना है?

उत्तर: 84.01 वर्ष।


प्रश्न:33 वरूण (नेप्ट्यून) के उपग्रहों की संख्या कितनी है?

उत्तर: 13 उपग्रह।


प्रश्न:34 ग्रहों का सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाना किस कारण होता है?

उत्तर: गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण ग्रह सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं।


तारे, नक्षत्र और आकाशगंगा


प्रश्न:35 तारे टिमटिमाते क्यों दिखाई देते हैं?

उत्तर: तारे बहुत दूर होते हैं और उनका प्रकाश वायुमंडल से गुजरते समय परिवर्तित होता है, इसलिए वे टिमटिमाते दिखाई देते हैं।


प्रश्न:36 नक्षत्र क्या होते हैं?

उत्तर: नक्षत्र तारा समूह होते हैं जिनके सामने से पृथ्वी का चंद्रमा या सूर्य गुजरते हैं।


प्रश्न:37 प्रमुख नक्षत्रों के नाम बताइए।

उत्तर: अश्विनी, भरणी, कृतिका, रोहिणी, मृगशिरा, आद्रा, पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठ, मूल, पूर्वा आषाढ़, उत्तरा आषाढ़, श्रावण, घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद, रेवती।


प्रश्न:38 पृथ्वी कितने दिनों में एक नक्षत्र को पार करती है?

उत्तर: पृथ्वी प्रत्येक नक्षत्र को 14 दिनों में पार करती है।


प्रश्न:39 आकाशगंगा क्या है?

उत्तर: आकाशगंगा तारों की नदी जैसी चौड़ी सफेद पट्टी होती है, जिसमें असंख्य तारे मिलकर प्रकाश की एक बहती हुई धारा बनाते हैं।


प्रश्न:40 सप्तर्षि तारा समूह के बारे में बताइए।

उत्तर: सप्तर्षि सात तारों का समूह है, जो उत्तर दिशा में दिखाई देता है और भारतीय विद्वानों ने इसे सात ऋषियों के नाम पर रखा है: ऋतु, पुलह, पुलस्त्य, अत्रि, वशिष्ठ, अंगीरा और मरिची।

Answer by Mrinmoee