Chapter 2
पृथ्वी एवं उसकी गतियाँ
प्र.1: शीला ने मीरा से अपनी ड्रेस के बारे में क्या पूछा और मीरा ने क्या उत्तर दिया?
उत्तर: शीला ने अपनी नई ड्रेस पहनकर मीरा से पूछा कि उसकी ड्रेस कैसी लग रही है। मीरा ने कहा कि उसे पूरी ड्रेस ठीक से दिखाई नहीं दे रही।
प्र.2: राजीव ने शीला को क्या करने के लिए कहा जिससे उसकी ड्रेस दिखाई देने लगी?
उत्तर: राजीव ने शीला को प्रकाश में जाने और गोल घूमने के लिए कहा। शीला ने वैसा ही किया जिससे मीरा को उसकी पूरी ड्रेस दिखाई देने लगी।
प्र.3: किसी वस्तु पर प्रकाश पड़ने पर क्या होता है?
उत्तर: किसी वस्तु पर प्रकाश पड़ने पर वह वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है।
प्र.4: पृथ्वी के किस हिस्से पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है, वहाँ क्या होता है?
उत्तर: जहाँ सूर्य का प्रकाश पड़ता है वहाँ दिन होता है, और जहाँ प्रकाश नहीं पड़ता वहाँ रात होती है।
प्र.5: पृथ्वी का एक पूरा घूर्णन करने में कितना समय लगता है?
उत्तर: पृथ्वी को अपने अक्ष पर एक पूरा घूर्णन करने में 24 घंटे का समय लगता है।
प्र.6: पृथ्वी की घूर्णन गति को क्या कहा जाता है?
उत्तर: पृथ्वी की इस गति को घूर्णन गति या दैनिक गति कहा जाता है।
प्र.7: घूर्णन गति के कारण पृथ्वी पर क्या होता है?
उत्तर: घूर्णन गति के कारण पृथ्वी पर दिन और रात होते हैं।
प्र.8: ग्लोब के माध्यम से पृथ्वी की घूर्णन गति कैसे समझाई जाती है?
उत्तर: ग्लोब को अक्ष पर घुमाकर दिखाया जाता है। जैसे ग्लोब घूमता है, उसी तरह पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है।
प्र.9: पृथ्वी के अक्ष को ग्लोब पर कैसे दिखाया जाता है?
उत्तर: ग्लोब पर उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को अक्ष कहते हैं।
प्र.10: पृथ्वी का अक्ष कितना झुका हुआ है?
उत्तर: पृथ्वी अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है।
प्र.11: ग्लोब का खेल करने का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: ग्लोब को प्रकाश की ओर घुमाकर यह समझना कि पृथ्वी पर कौन से देश प्रकाश में हैं और कौन से अंधेरे में।
प्र.12: प्रकाश को जापान पर केंद्रित करने पर क्या पता किया जाता है?
उत्तर: यह पता किया जाता है कि उस समय कौन से देश छाया में हैं।
प्र.13: प्रकाश को भारत पर केंद्रित करने पर क्या जानकारी मिलती है?
उत्तर: यह पता चलता है कि भारत के अलावा कौन से देश प्रकाश में हैं और कौन से छाया में हैं।
प्र.14: पृथ्वी की परिभ्रमण गति क्या है?
उत्तर: पृथ्वी सूर्य के चारों ओर 365 दिन में एक चक्कर पूरा करती है। इसे परिभ्रमण गति कहा जाता है।
प्र.15: परिभ्रमण गति के कारण क्या होता है?
उत्तर: परिभ्रमण गति के कारण पृथ्वी में मौसम और ऋतुएँ बदलती रहती हैं।
प्र.16: सूर्य की आभासी गति क्या है?
उत्तर: हमारी नजरों का भ्रम यह लगता है कि सूर्य पूरब से पश्चिम की ओर चलता है। वास्तव में सूर्य स्थिर है और पृथ्वी पश्चिम से पूरब घूमती है। इसे आभासी गति कहते हैं।
प्र.17: 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में दिन क्यों लंबा होता है?
उत्तर: इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है। सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं जिससे दिन लंबा और रात छोटी होती है।
प्र.18: उत्तरी गोलार्द्ध में 21 जून को गर्मी क्यों होती है?
उत्तर: सूर्य की सीधी किरणें अधिक ताप प्रदान करती हैं और दिन की अवधि लंबी होने के कारण गर्मी का मौसम रहता है।
प्र.19: दक्षिणी गोलार्द्ध में 21 जून को क्यों सर्दी होती है?
उत्तर: सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं और दिन छोटा होने के कारण ताप कम मिलता है।
प्र.20: 22 दिसंबर को दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन क्यों लंबा होता है?
उत्तर: इस समय पृथ्वी का झुकाव सूर्य के विपरीत होता है, दक्षिणी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है और दिन लंबा होता है।
प्र.21: 22 दिसंबर को उत्तरी गोलार्द्ध में क्यों जाड़े का मौसम होता है?
उत्तर: सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं और दिन छोटा होने के कारण ताप कम होता है।
प्र.22: 21 मार्च और 23 सितम्बर को दिन और रात समान क्यों होते हैं?
उत्तर: इस समय पृथ्वी का झुकाव न तो सूर्य की ओर होता है और न ही उसके विपरीत। सूर्य की किरणें सभी अक्षांशों पर बराबर पड़ती हैं।
प्र.23: 21 मार्च और 23 सितम्बर को हमारे देश में कौन-कौन सी ऋतुएँ होती हैं?
उत्तर: 21 मार्च को वसंत ऋतु और 23 सितम्बर को शिशिर ऋतु होती है।
प्र.24: सुबह के समय सूर्य की किरणें पृथ्वी पर कैसे पड़ती हैं?
उत्तर: सुबह सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं और बड़े हिस्से में फैल जाती हैं।
प्र.25: दोपहर के समय सूर्य की किरणें कैसी होती हैं?
उत्तर: दोपहर में सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं, परछाईयाँ छोटी होती हैं और गर्मी अधिक होती है।
प्र.26: शाम के समय सूर्य की किरणें कैसे होती हैं?
उत्तर: शाम को सूर्य की किरणें फिर तिरछी हो जाती हैं, बड़े हिस्से में फैल जाती हैं और गर्मी कम होती है।
प्र.27: रात में पृथ्वी पर सूर्य क्यों नहीं दिखता?
उत्तर: रात में पृथ्वी का वह हिस्सा सूर्य की ओर नहीं होता, इसलिए सूर्य का प्रकाश नहीं मिलता और ठंडक होती है।
प्र.28: पृथ्वी के गोलाकार होने का सूर्य की किरणों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: पृथ्वी के गोलाकार होने के कारण सूर्य की किरणें केवल बीच के हिस्से में लगभग सीधी पड़ती हैं, जबकि उत्तर और दक्षिण में तिरछी पड़ती हैं।
प्र.29: उष्णकटिबंधीय क्षेत्र क्या है?
उत्तर: पृथ्वी के मध्य भाग में सूर्य की किरणें हमेशा लगभग सीधी पड़ती हैं। इसे उष्णकटिबंधीय क्षेत्र कहा जाता है।
प्र.30: शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र क्या है?
उत्तर: उष्णकटिबंध और ध्रुवों के बीच का क्षेत्र, जहाँ सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं और गर्मी कम मिलती है। इसे शीतोष्ण कटिबंध कहते हैं।
प्र.31: शीत कटिबंधीय क्षेत्र क्या है?
उत्तर: ध्रुवों के निकट का क्षेत्र, जहाँ सूर्य की किरणें अत्यधिक तिरछी पड़ती हैं। यहाँ छह महीने दिन और छह महीने रात होती है लेकिन ताप कम मिलता है और बर्फ जमा रहती है।
प्र.32: ध्रुवों में लगातार 6 महीने दिन और रात क्यों होते हैं?
उत्तर: पृथ्वी के अक्षीय झुकाव और परिभ्रमण गति के कारण ध्रुवों में एक भाग लगातार सूर्य की ओर रहता है और दूसरा भाग अंधेरे में।
प्र.33: पृथ्वी की गति के कारण मौसम कैसे बदलते हैं?
उत्तर: पृथ्वी का झुकाव और परिभ्रमण गति सूर्य की किरणों के कोण को बदलते हैं, जिससे विभिन्न समय में तापमान और मौसम बदलते हैं।
प्र.34: गर्मी और ठंड का अनुभव किस कारण होता है?
उत्तर: सूर्य की किरणों के झुकाव और दिन-रात की अवधि के कारण। सीधी किरणें और लंबा दिन गर्मी बढ़ाते हैं, तिरछी किरणें और छोटा दिन ठंड बढ़ाते हैं।
प्र.35: पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण कौन-कौन सी ऋतुएँ बनती हैं?
उत्तर: वसंत, ग्रीष्म, वर्षा और शिशिर जैसी ऋतुएँ बनती हैं।
प्र.36: सूर्य के स्थिर रहने का क्या अर्थ है?
उत्तर: सूर्य की स्थिति आकाश में एक सी रहती है, और दिन-रात तथा मौसम का परिवर्तन पृथ्वी की गति के कारण होता है।
प्र.37: पृथ्वी की घूर्णन और परिभ्रमण गति में क्या अंतर है?
उत्तर: घूर्णन गति पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना है, जबकि परिभ्रमण गति पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाना है।
प्र.38: समदिवारात्रि क्या है?
उत्तर: वे दिन जब पृथ्वी पर दिन और रात की अवधि समान होती है, जैसे 21 मार्च और 23 सितम्बर।
प्र.39: सूर्य की किरणों का कोण पृथ्वी पर तापमान को कैसे प्रभावित करता है?
उत्तर: सीधी किरणें ज्यादा ताप देती हैं, तिरछी किरणें कम ताप देती हैं।
प्र.40: हमारे देश में जून और दिसंबर में मौसम में क्या अंतर होता है और क्यों?
उत्तर: जून में उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुकी होने के कारण गर्मी होती है, जबकि दिसंबर में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ने से ठंडक होती है।
Answer by Mrinmoee