Chapter- 9                          जनाई


प्रश्न 1: पत्र लिखने वाली बच्ची को किसे देखकर बहुत आनंद हुआ?

उत्तर: पत्र लिखने वाली बच्ची को अपनी पुरानी शिक्षिका को टीवी पर देखकर बहुत आनंद हुआ।


प्रश्न 2: बच्ची ने शिक्षिका को कहाँ देखा?

उत्तर: बच्ची ने शिक्षिका को टीवी पर समाचार में देखा।


प्रश्न 3: शिक्षिका को देख कर बच्ची ने सबसे पहले क्या किया?

उत्तर: शिक्षिका को देखकर बच्ची ने खुशी से आवाज़ लगाकर माँ, बाबा और आजोबा को बुलाया।


प्रश्न 4: बच्ची शिक्षिका से कितने समय बाद मिली?

उत्तर: बच्ची लगभग डेढ़ साल बाद शिक्षिका को देख पाई।


प्रश्न 5: बच्ची ने शिक्षिका से संपर्क करने के लिए क्या प्रयास किया?

उत्तर: बच्ची ने शिक्षिका को मोबाइल फोन लगाने की कोशिश की।


प्रश्न 6: मोबाइल लगाने पर क्या समस्या आई?

उत्तर: मोबाइल लगाने पर “कवरेज क्षेत्र के बाहर” की टेप सुनाई दी।


प्रश्न 7: आजोबा ने बच्ची को क्या सलाह दी?

उत्तर: आजोबा ने बच्ची को मोबाइल के बजाय पत्र लिखने की सलाह दी।


प्रश्न 8: आजोबा के अनुसार पत्र क्यों बेहतर है?

उत्तर: आजोबा के अनुसार पत्र हमेशा यादों में बना रहता है।


प्रश्न 9: बच्ची ने पत्र कब लिखा?

उत्तर: आजोबा की सलाह सुनते ही बच्ची ने तुरंत पत्र लिखना शुरू किया।


प्रश्न 10: बच्ची को किस बात की खबर देखकर खुशी हुई?

उत्तर: बच्ची को शिक्षिका को पुरस्कार मिलने की खबर देखकर खुशी हुई।


प्रश्न 11: बच्ची को शिक्षिका क्यों पसंद थीं?

उत्तर: बच्ची को शिक्षिका शुरू से ही बहुत पसंद थीं।


प्रश्न 12: शिक्षिका की कौन-कौन सी बातें बच्ची को याद आईं?

उत्तर: शिक्षिका द्वारा सिखाई गई कविताएँ और स्नेहसंमेलन में कराया गया नाटक बच्ची को याद आया।


प्रश्न 13: सहली के समय शिक्षिका क्या करवाती थीं?

उत्तर: सहली के समय शिक्षिका मज़ेदार खेल खिलवाती थीं।


प्रश्न 14: बच्ची ने इन खेलों के बारे में किसे बताया?

उत्तर: बच्ची ने नए स्कूल के बच्चों को इन खेलों के बारे में बताया।


प्रश्न 15: नए स्कूल के बच्चों को ये खेल कैसे लगे?

उत्तर: नए स्कूल के बच्चों को ये खेल बहुत अच्छे लगे।


प्रश्न 16: बच्ची को किस कक्षा की याद सबसे ज़्यादा आती है?

उत्तर: बच्ची को तीसरी कक्षा की बहुत याद आती है।


प्रश्न 17: पाँचवीं कक्षा में आने के बाद बच्ची में क्या बदलाव आया?

उत्तर: पाँचवीं कक्षा में आने के बाद बच्ची अकेले स्कूल जाने लगी।


प्रश्न 18: अकेले स्कूल जाने पर बच्ची को कैसा लगता है?

उत्तर: अकेले स्कूल जाने पर बच्ची को बहुत बड़ी हो गई होने का एहसास होता है।


प्रश्न 19: बच्ची पढ़ाई के बारे में क्या बताती है?

उत्तर: बच्ची बताती है कि वह खूब मन लगाकर पढ़ाई करती है।


प्रश्न 20: शिक्षिका की सीख के अनुसार बच्ची क्या करती है?

उत्तर: शिक्षिका की सीख के अनुसार बच्ची पढ़ाई के साथ-साथ खूब खेलती भी है।


प्रश्न 21: बच्ची रोज़ शाम को कितना समय खेलती है?

उत्तर: बच्ची रोज़ शाम को लगभग दो घंटे खेल के मैदान में रहती है।


प्रश्न 22: टीवी पर शिक्षिका कैसी लग रही थीं?

उत्तर: टीवी पर शिक्षिका बहुत अच्छी लग रही थीं।


प्रश्न 23: बच्ची ने शिक्षिका से किन बातों के बारे में पूछा?

उत्तर: बच्ची ने शिक्षिका के हालचाल और घर के बाहर के गुलमोहर के पेड़ के बारे में पूछा।


प्रश्न 24: बच्ची गुलमोहर के बारे में क्या जानना चाहती है?

उत्तर: बच्ची जानना चाहती है कि गुलमोहर कितना बड़ा हो गया है और उसमें फूल आए हैं या नहीं।


प्रश्न 25: बच्ची ने शिक्षिका से किसे याद दिलाने को कहा?

उत्तर: बच्ची ने शिक्षिका से स्कूल में सबको उसकी याद दिलाने को कहा।


प्रश्न 26: बच्ची ने किन मित्रों के नाम शिक्षिका को बताए?

उत्तर: बच्ची ने स्वाती, जय और सलमा के नाम बताए।


प्रश्न 27: बच्ची ने नए स्कूल में कौन सा खेल सिखाया?

उत्तर: बच्ची ने नए स्कूल में फुली-गोळ्यांचा खेल सिखाया।


प्रश्न 28: बच्ची और उसके दोस्त यह खेल कब खेलते हैं?

उत्तर: बच्ची और उसके दोस्त मध्यान्तर में यह खेल खेलते हैं।


प्रश्न 29: बच्ची शिक्षिका से क्या उम्मीद करती है?

उत्तर: बच्ची शिक्षिका के पत्र का इंतज़ार करती है।


प्रश्न 30: शिक्षिका का पत्र मिलने पर बच्ची क्या करेगी?

उत्तर: शिक्षिका का पत्र मिलने पर बच्ची उसे स्कूल में सबको दिखाएगी और गर्व से बताएगी।

Answer by Dimpee Bora