Chapter- 3 कृषि
प्रश्न 1: खरीफ फसल की खेती कब शुरू होती है?
उत्तर: खरीफ फसल की खेती मानसून के आगमन के साथ ही शुरू होती है।
प्रश्न 2: खरीफ फसल की मुख्य विशेषता क्या है?
उत्तर: इस ऋतु में मुख्यतः उच्च तापमान और अधिक आर्द्रता वाली फसलें उगाई जाती हैं।
प्रश्न 3: खरीफ फसल की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं?
उत्तर: धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, मडुआ, तुअर, मूंग, उड़द, तिल, मूँगफली, सोयाबीन।
प्रश्न 4: रबी फसल की खेती कब शुरू होती है?
उत्तर: रबी फसल की खेती खरीफ फसल समाप्त होने के बाद शीत ऋतु में शुरू होती है।
प्रश्न 5: रबी फसल के लिए वर्षा की स्थिति कैसी होती है?
उत्तर: रबी ऋतु में वर्षा बहुत कम होती है।
प्रश्न 6: रबी की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं?
उत्तर: गेहूँ, जौ, तोरिया, सरसों, अलसी, मसूर, चना।
प्रश्न 7: किन प्रदेशों में रबी फसल अधिक होती है?
उत्तर: सिंचित या नमी वाले प्रदेशों में।
प्रश्न 8: जायद फसल किस मौसम में उगाई जाती है?
उत्तर: जायद फसल शीत ऋतु के बाद ग्रीष्मकाल में उगाई जाती है।
प्रश्न 9: जायद फसल में वर्षा की स्थिति कैसी होती है?
उत्तर: इस मौसम में वर्षा नहीं होती।
प्रश्न 10: जायद फसल के लिए कौन-कौन सी भूमि उपयोग होती है?
उत्तर: नदियों, झीलों के किनारे और सिंचाई सुविधा वाली भूमि।
प्रश्न 11: जायद फसल की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं?
उत्तर: खीरा, ककड़ी, तरबूज, सब्जियाँ।
प्रश्न 12: छत्तीसगढ़ में जायद में कौन-कौन सी फसल उगाई जाती है?
उत्तर: सिचाई आधारित धान।
प्रश्न 13: खरीफ और रबी फसल में किसका क्षेत्र अधिक होता है?
उत्तर: खरीफ फसल का क्षेत्र रबी की तुलना में अधिक होता है।
प्रश्न 14: किस मौसम की फसलें शीत सहने वाली होती हैं?
उत्तर: रबी फसलें।
प्रश्न 15: किस मौसम की फसलें उच्च तापमान और आर्द्रता सहने वाली होती हैं?
उत्तर: खरीफ फसलें।
प्रश्न 16: भारत में 1950-51 में अनाज का उत्पादन कितना था?
उत्तर: 51 मिलियन टन।
प्रश्न 17: भारत में 2010-11 में अनाज का उत्पादन कितना हुआ?
उत्तर: 244 मिलियन टन।
प्रश्न 18: अनाज उत्पादन में 60 वर्षों में कितनी वृद्धि हुई?
उत्तर: लगभग पाँच गुना वृद्धि।
प्रश्न 19: 1951 में भारत की जनसंख्या कितनी थी?
उत्तर: 36 करोड़।
प्रश्न 20: 2011 में भारत की जनसंख्या कितनी हुई?
उत्तर: 121 करोड़।
प्रश्न 21: पिछले 60 वर्षों में अनाज उत्पादन और जनसंख्या की वृद्धि में तुलना कैसी है?
उत्तर: अनाज उत्पादन की वृद्धि जनसंख्या वृद्धि से अधिक हुई।
प्रश्न 22: 1950-51 में भारत में दाल का उत्पादन कितना था?
उत्तर: 8 मिलियन टन।
प्रश्न 23: 2010-11 में दाल का उत्पादन कितना हुआ?
उत्तर: 18 मिलियन टन।
प्रश्न 24: दाल उत्पादन में कितनी वृद्धि हुई?
उत्तर: लगभग दो गुना वृद्धि।
प्रश्न 25: 1950-51 में तिलहन का उत्पादन कितना था?
उत्तर: 5 मिलियन टन।
प्रश्न 26: 2010-11 में तिलहन का उत्पादन कितना हुआ?
उत्तर: 32 मिलियन टन।
प्रश्न 27: तिलहन उत्पादन में कितनी वृद्धि हुई?
उत्तर: लगभग छह गुना।
प्रश्न 28: कृषि में वर्षा और सिंचाई का महत्व क्या है?
उत्तर: वर्षा और सिंचाई फसल उत्पादन के लिए पानी उपलब्ध कराते हैं।
प्रश्न 29: खरीफ फसल की खेती किस मौसम में पूरी देश में की जाती है?
उत्तर: मानसून के दौरान।
प्रश्न 30: रबी और जायद फसल में क्षेत्रफल का क्या अंतर होता है?
उत्तर: रबी और जायद फसल का क्षेत्र सीमित होता है क्योंकि सिंचाई पर निर्भरता अधिक होती है।
Answer by Dimpee Bora