Chapter- 1           राजनीतिक सिद्धांत- एक परिचय


  • मनुष्य अन्य प्राणियों से किस मामले में अद्वितीय है?
    उत्तर:
    उसके पास विवेक और अपनी गतिविधियों में उसे व्यक्त करने की क्षमता होती है।

  • मनुष्य किन माध्यमों से अपनी भावनाओं और आकांक्षाओं को व्यक्त कर सकता है?
    उत्तर:
    भाषा और संवाद के माध्यम से।

  • राजनीतिक सिद्धांत की जड़ें कहाँ होती हैं?
    उत्तर:
    मानव अस्मिता के जुड़वा पहलुओं—विवेक और संवाद में।

  • राजनीतिक सिद्धांत किन प्रश्नों का विश्लेषण करता है?
    उत्तर:
    जैसे समाज को कैसे संगठित होना चाहिए, सरकार की जरूरत क्यों है, सरकार का सर्वश्रेष्ठ रूप कौन-सा है।

  • राजनीतिक सिद्धांत यह भी पूछता है कि क्या कानून हमारी क्या सीमित करता है?

  • उत्तर: हमारी आज़ादी।

  • राजसत्ता की अपने नागरिकों के प्रति क्या देनदारी होती है?
    उत्तर:
    न्याय और सुरक्षा प्रदान करना।

  • नागरिकों के रूप में हमारी क्या जिम्मेदारियाँ हैं?
    उत्तर:
    एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक दायित्व निभाना।

  • राजनीतिक सिद्धांत किन मूल्यों पर विचार करता है?
    उत्तर:
    स्वतंत्रता, समानता और न्याय।

  • राजनीतिक सिद्धांत अतीत और वर्तमान के किस पर केंद्रित होता है?
    उत्तर:
    प्रमुख राजनीतिक चिंतकों और उनके विचारों पर।

  • यह क्या जांचता है कि वर्तमान संस्थाओं में मूल्य कितने लागू हैं?
    उत्तर:
    स्वतंत्रता और समानता के विस्तार की वास्तविकता।

  • राजनीतिक सिद्धांत का उद्देश्य क्या है?
    उत्तर:
    नागरिकों को राजनीतिक प्रश्नों पर तर्कसंगत ढंग से सोचने और घटनाओं का सही विश्लेषण करने का प्रशिक्षण देना।

  • राजनीति के बारे में लोग किस प्रकार की राय रखते हैं?
    उत्तर:
    अलग-अलग; कोई जनसेवा मानता है, कोई दावपेंच या राजनेताओं की गतिविधि मानता है।

  • राजनेता राजनीति को किस रूप में देखते हैं?
    उत्तर:
    जनसेवा या शासन संचालन के रूप में।

  • राजनीति से जुड़े अन्य लोग इसे किससे जोड़ते हैं?
    उत्तर:
    दावपेंच, आवश्यकताओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के कुचक्र से।

  • आम लोगों के लिए राजनीति क्या है?
    उत्तर:
    वह जो राजनेता करते हैं, जैसे दल-बदल, वायदे, जोड़तोड़।

  • राजनीतिक जीवन को कौन से मूल्य अनुप्राणित करते हैं?
    उत्तर:
    स्वतंत्रता, समानता और न्याय।

  • राजनीतिक सिद्धांत का अध्ययन किसलिए आवश्यक है?
    उत्तर:
    नागरिकों को राजनीतिक प्रश्नों की समझ और लोकतांत्रिक सोच के लिए।

  • राजनीतिक सिद्धांत वर्तमान नीतियों और संस्थाओं के लिए क्या देखता है?
    उत्तर:
    उन्हें अधिक लोकतांत्रिक बनाने के उपाय।

  • नागरिकों के राजनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य क्या है?
    उत्तर:
    सामयिक राजनीतिक घटनाओं का सही तरीके से ऑकलन करना।

  • राजनीति और राजनीतिक सिद्धांत में क्या संबंध है?
    उत्तर:
    राजनीतिक सिद्धांत राजनीति की नींव, उद्देश्य और मूल्य समझने में मदद करता है।

  • राजनीतिक सिद्धांत कौन-कौन से बुनियादी प्रश्न पूछता है?
    उत्तर:
    सरकार की जरूरत, समाज का संगठन, सर्वोत्तम शासन रूप, कानून और नागरिक जिम्मेदारियाँ।

  • राजनीतिक सिद्धांत के अध्ययन में कौन-कौन से तत्व शामिल हैं?
    उत्तर:
    ऐतिहासिक दृष्टिकोण, मूल्य, कानून, संस्थाएँ और नीति विश्लेषण।

  • राजनीतिक जीवन का अनुप्राणन कौन करता है?
    उत्तर:
    स्वतंत्रता, समानता और न्याय जैसे मूल्य।

  • राजनीतिक सिद्धांत नागरिकों की किस क्षमता को विकसित करता है?
    उत्तर:
    तर्कसंगत सोच और विश्लेषण क्षमता।

  • राजनीतिक सिद्धांत में 'आजादी और समानता' का क्या महत्त्व है?
    उत्तर:
    यह लोकतांत्रिक समाज और नीति निर्माण का आधार है।

  • राजनीतिक संस्थाएँ जैसे स्कूल, दुकान, बस आदि क्यों जाँची जाती हैं?
    उत्तर:
    स्वतंत्रता और समानता के वास्तविक अनुप्रयोग के लिए।

  • राजनीतिक सिद्धांत वर्तमान परिभाषाओं को क्यों परखता है?
    उत्तर:
    ताकि वे संस्थाओं और नीतियों के अनुपालन को अधिक लोकतांत्रिक बना सकें।

  • राजनीतिक सिद्धांत की खोज किससे शुरू होती है?
    उत्तर:
    मानव अस्मिता और संवाद की क्षमता से।

  • राजनीति में लोगों की अलग-अलग दृष्टि का कारण क्या है?
    उत्तर:
    उनके अनुभव, सामाजिक स्थिति और हित अलग-अलग होने के कारण।

  • इस अध्याय से मुख्य शिक्षा क्या है?
    उत्तर:
    राजनीतिक सिद्धांत नागरिकों को समाज, शासन और न्याय के मूल्यों को समझने और लोकतांत्रिक ढंग से सोचने के लिए सक्षम बनाता है।

  • Answer by Dimpee Bora