Chapter- 11        शहीद की माँ


प्रश्न 1. इस पाठ का प्रमुख पात्र कौन है?
उत्तर: रामप्रसाद ‘बिस्मिल’।

प्रश्न 2. यह संवाद किस स्थान पर घटित होता है?
उत्तर: जेल में।

प्रश्न 3. जेलर ने बिस्मिल से क्या व्यंग्यात्मक बात कही?
उत्तर: कि तुम्हें अपने आप पर यकीन नहीं है।

प्रश्न 4. बिस्मिल ने अपने स्वभाव की तुलना किससे की है?
उत्तर: चट्टान से।

प्रश्न 5. बिस्मिल अपनी रग-रग में किसका भाव होने की बात कहते हैं?
उत्तर: ईश्वर को अर्पित फूल की मुस्कान का।

प्रश्न 6. बिस्मिल माँ से मिलने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाते?
उत्तर: क्योंकि वे माँ को दुखी नहीं करना चाहते।

प्रश्न 7. बिस्मिल जेलर से क्या अनुरोध करते हैं?
उत्तर: माँ से उनकी ओर से क्षमा माँग लेने का।

प्रश्न 8. अचानक किसका प्रवेश होता है?
उत्तर: बिस्मिल की वृद्धा माँ का।

प्रश्न 9. माँ की वेशभूषा कैसी बताई गई है?
उत्तर: साधारण।

प्रश्न 10. माँ बिस्मिल से पहला प्रश्न क्या करती हैं?
उत्तर: कि क्या तू अपनी माँ से नहीं मिलेगा?

प्रश्न 11. माँ के प्रश्न पर बिस्मिल की प्रतिक्रिया क्या होती है?
उत्तर: वे आश्चर्य से भर जाते हैं।

प्रश्न 12. माँ बिस्मिल को किस बात का उलाहना देती हैं?
उत्तर: कि वह देश के लिए दीवाना बनकर माँ को भूल गया।

प्रश्न 13. माँ बिस्मिल की भावना को कैसे समझती हैं?
उत्तर: स्नेह और समझदारी से।

प्रश्न 14. बिस्मिल को देखकर माँ के रोने की कल्पना बिस्मिल ने क्यों की थी?
उत्तर: क्योंकि वे सोचते थे कि माँ बेटे को मौत के पास देखकर टूट जाएँगी।

प्रश्न 15. माँ इस कल्पना को कैसे गलत सिद्ध करती हैं?
उत्तर: यह कहकर कि यह दिन उनके लिए खुशी का दिन है।

प्रश्न 16. माँ भारत माता को किस रूप में देखती हैं?
उत्तर: सभी की माँ के रूप में।

प्रश्न 17. माँ के अनुसार भारत माता किनकी माँ है?
उत्तर: बिस्मिल, उनकी और पूरे देश की।

प्रश्न 18. माँ अपने बेटे के बलिदान को कैसे देखती हैं?
उत्तर: गर्व और खुशी के साथ।

प्रश्न 19. माँ बिस्मिल को क्या शिक्षा देने वाली बताई गई हैं?
उत्तर: त्याग, वीरता और देश-प्रेम की।

प्रश्न 20. माँ अन्य साधारण स्त्रियों से स्वयं को अलग क्यों मानती हैं?
उत्तर: क्योंकि वे देश के लिए बलिदान को सर्वोच्च मानती हैं।

प्रश्न 21. बिस्मिल किस बात के लिए अफसोस जताते हैं?
उत्तर: माँ के विचारों को न समझ पाने के लिए।

प्रश्न 22. माँ बिस्मिल को अफसोस न करने की सलाह क्यों देती हैं?
उत्तर: क्योंकि वे कुर्बानी की राह पर जा रहे हैं।

प्रश्न 23. माँ को किस बात का अफसोस है?
उत्तर: कि उनका दूसरा बेटा अभी छोटा है।

प्रश्न 24. बिस्मिल माँ को क्या आश्वासन देते हैं?
उत्तर: उनके बलिदान से अनेक रामप्रसाद पैदा होंगे।

प्रश्न 25. बिस्मिल किस दिन की कल्पना करते हैं?
उत्तर: जब देश गुलामी से मुक्त होगा।

प्रश्न 26. स्वतंत्रता के बाद देश की स्थिति कैसी होगी?
उत्तर: देश आज़ादी की साँस लेगा और धरती हमारी होगी।

प्रश्न 27. इस पाठ में माँ का चरित्र कैसा है?
उत्तर: त्यागी, साहसी और देशभक्त।

प्रश्न 28. बिस्मिल के चरित्र की प्रमुख विशेषता क्या है?
उत्तर: देशप्रेम और बलिदान की भावना।

प्रश्न 29. यह पाठ हमें क्या संदेश देता है?
उत्तर: देश के लिए बलिदान सर्वोच्च कर्तव्य है।

प्रश्न 30. “जेलर” पाठ का मूल भाव क्या है?
उत्तर: देशभक्ति, त्याग और माँ-बेटे के आदर्श संबंध।

Answer by Dimpee Bora