Chapter- 15         सरलता और सहृदयता


प्रश्न 1. पाठ “सरलता और सहृदयता” के लेखक कौन हैं?
उत्तर: श्री एस. के. दत्त।

प्रश्न 2. इस पाठ का मुख्य विषय क्या है?
उत्तर: सादगी, सहजता और सहृदयता का महत्व।

प्रश्न 3. लेखक के अनुसार इंसान महान कैसे बनता है?
उत्तर: सादगी, सहजता और सहृदयता से।

प्रश्न 4. इस कहानी के प्रमुख व्यक्तित्व कौन हैं?
उत्तर: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद।

प्रश्न 5. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद किस सर्वोच्च पद पर आसीन थे?
उत्तर: राष्ट्रपति के पद पर।

प्रश्न 6. सर्वोच्च पद पर होने के बाद भी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने किसे महत्व दिया?
उत्तर: मानवीय मूल्यों को।

प्रश्न 7. कहानी में किसके साथ उनके व्यवहार का वर्णन किया गया है?
उत्तर: घर के एक पुराने नौकर (बूढ़े काका) के साथ।

प्रश्न 8. बूढ़े काका कब से घर में काम कर रहे थे?
उत्तर: बचपन से ही।

प्रश्न 9. बूढ़े काका ने बच्चों के लिए क्या किया था?
उत्तर: उन्हें उँगली पकड़कर चलना सिखाया था।

प्रश्न 10. वे बच्चे बड़े होकर क्या बन गए थे?
उत्तर: ऊँचे-ऊँचे पदों पर पहुँच गए थे।

प्रश्न 11. परिवार के लोग बूढ़े काका को किस दृष्टि से देखते थे?
उत्तर: परिवार के एक सदस्य की तरह।

प्रश्न 12. परिवार वाले बूढ़े काका से क्या चाहते थे?
उत्तर: कि वे काम छोड़कर आराम करें।

प्रश्न 13. बूढ़े काका काम क्यों नहीं छोड़ना चाहते थे?
उत्तर: क्योंकि उन्हें काम करना अच्छा लगता था।

प्रश्न 14. बूढ़े काका घर में कौन-कौन से काम करते थे?
उत्तर: सफाई, झाड़ू-पोंछा और कमरों की देख-भाल।

प्रश्न 15. एक दिन बूढ़े काका कहाँ सफाई कर रहे थे?
उत्तर: अपने बाबू के पढ़ने के कमरे में।

प्रश्न 16. सफाई करते समय उनके हाथ से क्या गिर गया?
उत्तर: एक बहुत कीमती कलमदान।

प्रश्न 17. वह कलमदान कैसा था?
उत्तर: बहुत कीमती, दुर्लभ और कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना।

प्रश्न 18. कलमदान गिरने पर क्या हो गया?
उत्तर: वह टूट गया।

प्रश्न 19. टूटे कलमदान को देखकर बूढ़े काका क्या करने लगे?
उत्तर: एकटक देखते रह गए।

प्रश्न 20. बूढ़े काका की मनःस्थिति कैसी हो गई?
उत्तर: वे बहुत घबरा गए।

प्रश्न 21. बूढ़े काका के मन में कौन-से विचार आए?
उत्तर: बाबू क्या कहेंगे, डाँटेंगे तो क्या जवाब दूँगा।

प्रश्न 22. बूढ़े काका बाबू के दुख के बारे में क्यों सोच रहे थे?
उत्तर: क्योंकि कलमदान बहुत कीमती था।

प्रश्न 23. टूटे कलमदान के बाद बूढ़े काका ने क्या किया?
उत्तर: उसे उठाकर चुपचाप मेज पर रख दिया।

प्रश्न 24. बूढ़े काका का दिल क्यों बैठा जा रहा था?
उत्तर: डर और चिंता के कारण।

प्रश्न 25. यह कहानी किस भावना को प्रकट करती है?
उत्तर: सहृदयता और मानवीय संवेदना।

प्रश्न 26. बूढ़े काका का चरित्र कैसा है?
उत्तर: ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और स्नेही।

प्रश्न 27. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का चरित्र किस गुण को दर्शाता है?
उत्तर: सरलता और सहृदयता को।

प्रश्न 28. इस पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर: पद से बड़ा इंसान का व्यवहार होता है।

प्रश्न 29. लेखक इस कहानी के माध्यम से क्या संदेश देना चाहता है?
उत्तर: मानवता और अपनत्व सबसे बड़ा गुण है।

प्रश्न 30. “सरलता और सहृदयता” शीर्षक क्यों सार्थक है?
उत्तर: क्योंकि पूरी कहानी इन्हीं गुणों पर आधारित है।

Answer by Dimpee Bora