Chapter- 6 सफेद गुड़
1. लड़का किस चीज़ के लिए बेचैन था?
उत्तर: लड़का सफेद गुड़ खाने के लिए बेचैन था।
2. सफेद गुड़ की इच्छा होने पर उसे किसकी याद आई?
उत्तर: उसे ईश्वर की याद आई।
3. उसने खुद को क्यों धिक्कारा?
उत्तर: क्योंकि वह माँ से पैसे माँगकर उसे दुखी नहीं करना चाहता था।
4. ईश्वर का विचार आते ही उसके मन में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर: वह खुश हो गया और उसके भीतर उत्साह आ गया।
5. लड़का ईश्वर को कैसा मानता था?
उत्तर: वह ईश्वर को सबसे अधिक ताकतवर मानता था।
6. लड़के का विश्वास ईश्वर पर क्यों था?
उत्तर: क्योंकि उसे लगता था कि ईश्वर सब जगह है और सब कुछ कर सकता है।
7. लड़के ने अपने बारे में क्या सोचा?
उत्तर: उसने सोचा कि उसने कभी कोई बुरा काम नहीं किया।
8. लड़के को किस बात का भरोसा था?
उत्तर: उसे भरोसा था कि ईश्वर उसे गुड़ जरूर दिलाएगा।
9. लड़का पूजा करने कहाँ बैठा?
उत्तर: वह घर के एक अकेले कोने में पूजा करने बैठा।
10. पूजा के समय माँ ने क्या कहा?
उत्तर: माँ ने पूजा के बाद बाजार से नमक लाने को कहा।
11. माँ की बात सुनकर लड़के को क्या लगा?
उत्तर: उसे लगा कि ईश्वर ने उसकी पुकार सुन ली है।
12. लड़का बाजार जाने के लिए क्या लेकर निकला?
उत्तर: वह पैसे और झोला लेकर निकला।
13. घर से बाजार जाने के रास्ते में क्या-क्या पड़ता था?
उत्तर: खेत, गाँव की ईंटों की गली और फिर बाजार।
14. वह खेतों से गुजरते समय क्या कर रहा था?
उत्तर: वह आँखें आधी बंद कर मंत्र दोहरा रहा था।
15. खेत पार करते समय समय का उसे ध्यान क्यों नहीं रहा?
उत्तर: क्योंकि वह ईश्वर के ध्यान में डूबा हुआ था।
16. गाँव की गली में पहुँचते समय वातावरण कैसा था?
उत्तर: अँधेरा छा गया था और चारों ओर सन्नाटा था।
17. कहानी में किस मौसम का वर्णन है?
उत्तर: सर्दी के मौसम का वर्णन है।
18. लड़का बाहर देखने के बजाय क्या देख रहा था?
उत्तर: वह अपने भीतर ईश्वर के प्रकाश को देख रहा था।
19. अचानक उसे कौन-सी आवाज सुनाई दी?
उत्तर: उसे अजान की आवाज सुनाई दी।
20. मस्जिद का दृश्य कैसा था?
उत्तर: लोग नमाज के लिए इकट्ठे हो रहे थे।
21. अजान सुनकर लड़के के मन पर क्या असर हुआ?
उत्तर: उसके मन में भावनाओं की लहर उठी।
22. लड़के ने ईश्वर से क्या प्रार्थना की?
उत्तर: उसी समय उसे पैसे देने की प्रार्थना की।
23. जमीन पर हाथ रखने पर उसे क्या महसूस हुआ?
उत्तर: उसे कुछ चिकना-सा महसूस हुआ।
24. उसकी हथेली में क्या था?
उत्तर: उसकी हथेली में एक अठन्नी थी।
25. अठन्नी देखकर लड़के की प्रतिक्रिया क्या थी?
उत्तर: वह अत्यंत प्रसन्न हो गया।
26. लड़का अठन्नी को ईश्वर की कृपा क्यों मानता था?
उत्तर: क्योंकि उसे लगा कि यह उसकी सच्ची पूजा का इनाम है।
27. लड़के ने ईश्वर से क्या वचन लिया?
उत्तर: उसने जीवन भर भक्ति करने का वचन लिया।
28. वह अठन्नी को कैसे पकड़े हुए था?
उत्तर: वह उसे जोर से हथेली में दबाए हुए था।
29. दुकान पर पहुँचने पर क्या दृश्य था?
उत्तर: दुकान पर लालटेन जल रही थी।
30. कहानी का मुख्य संदेश क्या है?
उत्तर: सच्ची आस्था, विश्वास और मासूम मन की भावना का महत्व।
Answer by Dimpee Bora