Chapter- 13        विजयबेला


1. “विजयबेला” एकांकी के लेखक कौन हैं?


उत्तर: “विजयबेला” के लेखक श्री जगदीश चंद्र माथुर हैं।


2. “विजयबेला” किस प्रकार की रचना है?


उत्तर: “विजयबेला” एक ऐतिहासिक एकांकी है।


3. यह एकांकी किस ऐतिहासिक घटना से जुड़ी है?


उत्तर: यह 1857 की क्रांति से जुड़ी है।


4. 1857 की क्रांति ने भारतवासियों में क्या भावना जगाई?


उत्तर: आत्मबल और स्वतंत्रता की भावना जगाई।


5. इस आत्मबल का प्रमुख कारण किसे बताया गया है?


उत्तर: वीर सेनानियों जैसे कुंवर सिंह को।


6. कुंवर सिंह कौन थे?


उत्तर: वे 1857 की क्रांति के सेनानी और जगदीशपुर के महाराजा थे।


7. कुंवर सिंह किस क्षेत्र के राजा थे?


उत्तर: बिहार के जगदीशपुर के।


8. कुंवर सिंह की आयु कितनी थी जब वे युद्ध कर रहे थे?


उत्तर: लगभग 80 वर्ष।


9. युद्ध के दौरान कुंवर सिंह के साथ क्या घटना घटी?


उत्तर: उनके एक हाथ में गोली लग गई।


10. घायल होने के बावजूद कुंवर सिंह ने क्या किया?


उत्तर: वे अंग्रेजों से युद्ध करते रहे।


11. पीड़ा असहनीय होने पर कुंवर सिंह ने क्या किया?


उत्तर: उन्होंने अपनी घायल बाँह स्वयं काट दी।


12. कुंवर सिंह ने अपनी कटी हुई बाँह को कहाँ अर्पित किया?


उत्तर: गंगा नदी को।


13. कुंवर सिंह का यह कार्य किस बात का प्रतीक है?


उत्तर: उनके अदम्य साहस और बलिदान का।


14. “रैयत, मल्लाह, किसान” पंक्ति से क्या भाव व्यक्त होता है?


उत्तर: जनता ही राजा की वास्तविक शक्ति है।


15. कुंवर सिंह का जनता के प्रति कैसा भाव था?


उत्तर: प्रेम और स्नेह का भाव।


16. लेखक ने कुंवर सिंह की किस छवि को प्रस्तुत किया है?


उत्तर: वीर, त्यागी और जनप्रिय योद्धा की।


17. अमर सिंह कौन थे?


उत्तर: अमर सिंह कुंवर सिंह के छोटे भाई थे।


18. हरिकिशुन सिंह कौन थे?


उत्तर: वे कुंवर सिंह के वफादार साथी थे।


19. नाथू सरदार कौन था?


उत्तर: वह शिवापुर घाट पर मल्लाहों का सरदार था।


20. भीमा कौन था?


उत्तर: भीमा एक मल्लाह था।


21. मैक कौन था?


उत्तर: मैक भी एक मल्लाह था।


22. पुरोहित जी कौन थे?


उत्तर: वे कुंवर सिंह के राजपुरोहित थे।


23. विश्वनाथ सिंह कौन थे?


उत्तर: वे अमर सिंह के हरकारा (संदेशवाहक) थे।


24. पहले दृश्य का स्थल कहाँ है?


उत्तर: मल्लाहों के सरदार की झोंपड़ी के सामने, गंगा के पास।


25. पहले दृश्य में सबसे पहले कौन प्रवेश करता है?


उत्तर: भीमा मल्लाह।


26. एकांकी में मल्लाहों की भूमिका क्यों महत्वपूर्ण है?


उत्तर: क्योंकि वे क्रांति में सहयोगी और जनशक्ति का प्रतीक हैं।


27. “विजयबेला” शीर्षक का क्या अर्थ है?


उत्तर: विजय का शुभ समय।


28. एकांकी का मुख्य संदेश क्या है?


उत्तर: साहस, बलिदान और जनशक्ति से विजय प्राप्त होती है।


29. यह एकांकी पाठकों को किसके लिए प्रेरित करता है?


उत्तर: देशभक्ति और त्याग के लिए।


30. “विजयबेला” से हमें क्या शिक्षा मिलती है?


उत्तर: राष्ट्र के लिए बलिदान सबसे बड़ा धर्म है।

Answer by Dimpee Bora