Chapter- 16        बरसात के पानी ले भू-जल संग्रहण


1. पानी के बिना क्या संभव नहीं है?


उत्तर: पानी के बिना किसी भी प्राणी का जीवन संभव नहीं है।


2. ‘जल है तो जीवन है’ क्यों कहा जाता है?


उत्तर: क्योंकि पानी के बिना जीवन का अस्तित्व नहीं रह सकता।


3. आज पानी की समस्या क्यों बढ़ती जा रही है?


उत्तर: जनसंख्या बढ़ने और पानी के अत्यधिक उपयोग के कारण।


4. पानी की एक-एक बूँद बचाना क्यों आवश्यक है?


उत्तर: क्योंकि पानी की कमी जीव-जंतुओं के लिए संकट बन सकती है।


5. पानी को इकट्ठा करके रखने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?


उत्तर: जल संग्रहण।


6. जल संग्रहण का मुख्य उद्देश्य क्या है?


उत्तर: भविष्य के लिए पानी को सुरक्षित रखना।


7. धरती की बनावट कैसी होती है?


उत्तर: धरती कई परतों की चट्टानों से बनी होती है।


8. सभी चट्टानें पानी को क्यों नहीं सोख पातीं?


उत्तर: क्योंकि कुछ चट्टानें बहुत कठोर होती हैं।


9. बरसात का पानी कहाँ-कहाँ जाता है?


उत्तर: कुछ पानी नदियों में बह जाता है और कुछ जमीन में रिस जाता है।


10. जमीन में रिसा हुआ पानी क्या कहलाता है?


उत्तर: भू-जल।


11. भू-जल हमें कैसे प्राप्त होता है?


उत्तर: कुएँ और नलकूप के माध्यम से।


12. पिछले कुछ वर्षों में भू-जल का उपयोग क्यों बढ़ा है?


उत्तर: बढ़ती आबादी और बिजली की सुविधा के कारण।


13. नलकूपों की संख्या क्यों बढ़ी है?


उत्तर: पानी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए।


14. भू-जल का उपयोग किन-किन कार्यों में होता है?


उत्तर: घरेलू उपयोग, खेती और उद्योगों में।


15. भू-जल अधिक निकालने से क्या समस्या होती है?


उत्तर: भू-जल का स्तर नीचे चला जाता है।


16. भू-जल स्तर गिरने से क्या-क्या दुष्परिणाम होते हैं?


उत्तर: कुएँ और नलकूप सूख जाते हैं।


17. पानी खारा क्यों हो जाता है?


उत्तर: भू-जल के अत्यधिक दोहन के कारण।


18. खारा पानी उपयोग के लायक क्यों नहीं होता?


उत्तर: क्योंकि वह स्वास्थ्य और खेती दोनों के लिए हानिकारक होता है।


19. जंगलों की कटाई से पानी पर क्या प्रभाव पड़ता है?


उत्तर: नदियाँ और नाले सूखने लगते हैं।


20. गहन खेती से ज  ल संकट क्यों बढ़ता है?


उत्तर: क्योंकि इससे पानी की खपत अधिक होती है।


21. बारहमासी नदियाँ क्यों कम होती जा रही हैं?


उत्तर: जंगलों की कटाई और जल संग्रहण की कमी के कारण।


22. शहरों में पानी की समस्या क्यों अधिक है?


उत्तर: पक्की सड़कें और नालियाँ बनने से पानी जमीन में नहीं समा पाता।


23. बढ़ती आबादी का पानी पर क्या असर पड़ता है?


उत्तर: पानी की मांग लगातार बढ़ती जाती है।


24. बरसात का पानी बहकर क्यों नष्ट हो जाता है?


उत्तर: उचित जल संग्रहण व्यवस्था न होने के कारण।


25. भू-जल संग्रहण क्यों आवश्यक हो गया है?


उत्तर: क्योंकि भविष्य में जल संकट से बचने के लिए।


26. जल संग्रहण से कौन-कौन से लाभ होते हैं?


उत्तर: भू-जल स्तर बढ़ता है और पानी की कमी दूर होती है।


27. धरती का भविष्य किस पर निर्भर करता है?


उत्तर: जल संग्रहण के प्रयासों पर।


28. जल संग्रहण न करने पर क्या परिणाम होंगे?


उत्तर: गंभीर जल संकट और जीवन पर खतरा।


29. पाठ का मुख्य संदेश क्या है?


उत्तर: पानी की बचत और जल संग्रहण अत्यंत आवश्यक है।


30. इस पाठ से हमें क्या सीख मिलती है?


उत्तर: पानी की एक-एक बूँद का संरक्षण करना चाहिए।

Answer by Dimpee Bora