Chapter-24 यातायात सुरक्षा
1. सड़क सूचना चिह्न क्या होते हैं?
उत्तर: सड़क के किनारे लगे वे चिह्न जो वाहन चालकों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसकी जानकारी देते हैं, सड़क सूचना चिह्न कहलाते हैं।
2. सड़क सूचना चिह्नों का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: यातायात को नियोजित और नियंत्रित करना तथा दुर्घटनाओं से बचाव करना।
3. सड़क सूचना चिह्नों को द्वितीयक पुलिस क्यों कहा जाता है?
उत्तर: क्योंकि ये बिना बोले चालकों को नियमों का पालन कराने में सहायता करते हैं।
4. सड़क सूचना चिह्न कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: सड़क सूचना चिह्न तीन प्रकार के होते हैं।
5. सड़क सूचना चिह्नों के तीन प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
-
आदेशात्मक सड़क चिह्न
-
चेतावनी सूचक सड़क चिह्न
-
सूचनात्मक सड़क चिह्न
6. आदेशात्मक सड़क चिह्न किसे कहते हैं?
उत्तर: वे चिह्न जो चालक को अनिवार्य रूप से पालन करने का आदेश देते हैं, आदेशात्मक सड़क चिह्न कहलाते हैं।
7. आदेशात्मक सड़क चिह्नों का आकार और रंग कैसा होता है?
उत्तर: ये सामान्यतः गोल आकृति के और लाल रंग के होते हैं, कुछ नीले रंग के भी होते हैं।
8. ‘रुकिए’ संकेत का आकार कैसा होता है?
उत्तर: ‘रुकिए’ संकेत अष्टभुजाकार होता है।
9. ‘रास्ता दीजिए’ संकेत किस आकार का होता है?
उत्तर: ‘रास्ता दीजिए’ संकेत त्रिकोणीय होता है।
10. आदेशात्मक सड़क चिह्नों का उल्लंघन करने पर क्या हो सकता है?
उत्तर: उल्लंघन करने पर जुर्माना या दंड देना पड़ सकता है।
11. ‘प्रवेश निषेध’ संकेत का क्या अर्थ है?
उत्तर: उस मार्ग में वाहन का प्रवेश वर्जित होता है।
12. ‘पैदल यात्री निषेध’ संकेत किसके लिए होता है?
उत्तर: यह संकेत पैदल यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए होता है।
13. ‘हार्न निषेध’ संकेत का क्या मतलब है?
उत्तर: उस स्थान पर हार्न बजाना मना होता है।
14. चेतावनी सूचक सड़क चिह्न किस उद्देश्य से लगाए जाते हैं?
उत्तर: आगे की सड़क पर संभावित खतरे या स्थिति के बारे में चालक को चेतावनी देने के लिए।
15. चेतावनी सूचक चिह्नों का पालन क्यों आवश्यक है?
उत्तर: क्योंकि इनकी उपेक्षा से दुर्घटनाएँ हो सकती हैं।
16. चेतावनी सूचक चिह्नों के उल्लंघन पर क्या कानूनी कार्रवाई होती है?
उत्तर: इनके उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती।
17. चेतावनी सूचक सड़क चिह्नों का आकार और रंग कैसा होता है?
उत्तर: ये लाल रंग के त्रिकोणीय आकृति में होते हैं।
18. ‘संकरा पुल’ संकेत का क्या अर्थ है?
उत्तर: आगे पुल संकरा है, इसलिए सावधानी से वाहन चलाना चाहिए।
19. ‘फिसलन भरी सड़क’ संकेत चालक को क्या सावधानी बताता है?
उत्तर: सड़क फिसलन भरी है, इसलिए धीमी गति से वाहन चलाना चाहिए।
20. ‘बिखरी बजरी’ संकेत का क्या अर्थ है?
उत्तर: सड़क पर कंकड़ या बजरी फैली हुई है, जिससे फिसलन हो सकती है।
21. ‘साइकिल क्रॉसिंग’ संकेत का क्या मतलब है?
उत्तर: उस स्थान पर साइकिल सवार सड़क पार कर सकते हैं।
22. ‘पैदल क्रॉसिंग’ संकेत किसके लिए होता है?
उत्तर: पैदल यात्रियों के सड़क पार करने के लिए।
23. सूचनात्मक सड़क चिह्न किसे कहते हैं?
उत्तर: जो चिह्न सड़क किनारे स्थित संस्थानों और स्थानों की जानकारी देते हैं, वे सूचनात्मक चिह्न कहलाते हैं।
24. सूचनात्मक सड़क चिह्नों का रंग और आकार कैसा होता है?
उत्तर: ये नीले रंग के आयताकार बोर्ड पर होते हैं।
25. ‘बस स्टॉप’ सूचनात्मक चिह्न क्या बताता है?
उत्तर: उस स्थान पर बस रुकने का स्थान है।
26. ‘पेट्रोल पम्प’ संकेत चालक को क्या जानकारी देता है?
उत्तर: पास में पेट्रोल पम्प उपलब्ध है।
27. ‘अस्पताल’ संकेत का क्या महत्व है?
उत्तर: आपात स्थिति में निकटवर्ती अस्पताल की जानकारी देता है।
28. ‘प्राथमिक उपचार केन्द्र’ संकेत क्यों उपयोगी है?
उत्तर: दुर्घटना या चोट की स्थिति में तुरंत प्राथमिक उपचार मिलने की जानकारी देता है।
29. ‘भोजन स्थान’ और ‘अल्पाहार’ संकेत किस लिए होते हैं?
उत्तर: भोजन और जलपान की सुविधा की जानकारी देने के लिए।
30. यातायात सुरक्षा के लिए सड़क चिह्नों का पालन क्यों आवश्यक है?
उत्तर: सड़क चिह्नों का पालन करने से दुर्घटनाओं से बचाव होता है और यातायात सुचारु रूप से चलता है।
Answer by Dimpee Bora