Chapter- 5       भारतीय समाज में नए विचार     


1. प्रश्न: अन्नू ने फूल-पत्तियाँ क्यों चुनी थीं?

उत्तर: क्योंकि उसके स्कूल में गुरु घासीदास जयंती का उत्सव मनाया जाना था।

2. प्रश्न: गुरु घासीदास जी कौन थे?

उत्तर: गुरु घासीदास जी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध समाज सुधारक और संत थे।

3. प्रश्न: गुरु घासीदास जी का जन्म कब हुआ था?

उत्तर: उनका जन्म 18 दिसंबर 1756 ई. में हुआ था।

4. प्रश्न: गुरु घासीदास जी का जन्म स्थान कहाँ था?

उत्तर: रायपुर जिले (वर्तमान बलौदाबाजार जिला) के गिरौदपुरी गाँव में।

5. प्रश्न: गुरु घासीदास जी ने किस पंथ की स्थापना की?

उत्तर: उन्होंने सतनाम पंथ की स्थापना की।

6. प्रश्न: गुरु घासीदास जी ने सत्य को किस रूप में माना?

उत्तर: उन्होंने सत्य को ही ईश्वर का रूप माना।

7. प्रश्न: गुरु घासीदास जी के अनुसार सभी जाति और धर्म कैसे थे?

उत्तर: उनके अनुसार सभी जाति और धर्म समान थे।

8. प्रश्न: गुरु घासीदास जी ने सत्य का ज्ञान कैसे प्राप्त किया?

उत्तर: उन्होंने तपस्या के द्वारा सत्य का ज्ञान प्राप्त किया।

9. प्रश्न: नव-जागरण किस सदी में हुआ?

उत्तर: नव-जागरण 19वीं सदी में हुआ।

10. प्रश्न: 19वीं सदी में किन क्षेत्रों में नए विचारों का प्रसार हुआ?

उत्तर: सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में।

11. प्रश्न: नव-जागरण का मुख्य प्रभाव किन क्षेत्रों पर पड़ा?

उत्तर: सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों पर।

12. प्रश्न: उस समय भारत में किसका शासन था?

उत्तर: उस समय भारत में अंग्रेजों का शासन था।

13. प्रश्न: अंग्रेजों ने किस प्रकार की शिक्षा प्रारंभ की?

उत्तर: अंग्रेजों ने अंग्रेजी शिक्षा प्रारंभ की।

14. प्रश्न: अंग्रेजी शिक्षा के माध्यम से भारतीयों को किन विचारों का ज्ञान हुआ?

उत्तर: स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा, लोकतंत्र, तार्किकता और वैज्ञानिकता।

15. प्रश्न: ये आधुनिक विचार किस सभ्यता के आधार थे?

उत्तर: पश्चिमी आधुनिक सभ्यता के।

16. प्रश्न: समाज में किन बुराइयों के सुधार की आवश्यकता समझी गई?

उत्तर: आडंबर, अंधविश्वास, रूढ़िवादिता और जाति-प्रथा।

17. प्रश्न: सामाजिक सुधार के साथ-साथ किस प्रकार के सुधार शुरू हुए?

उत्तर: धार्मिक सुधार शुरू हुए।

18. प्रश्न: धार्मिक सुधार के लिए क्या प्रयास किए गए?

उत्तर: प्राचीन धर्मग्रंथों और दर्शनशास्त्रों का पुनः अध्ययन किया गया।

19. प्रश्न: धर्मग्रंथों के अध्ययन का उद्देश्य क्या था?

उत्तर: सामाजिक और धार्मिक दोषों में सुधार करना।

20. प्रश्न: नए विचार जनता तक कैसे पहुँचाए गए?

उत्तर: प्रभावशाली लेखों और प्रवचनों के माध्यम से।

21. प्रश्न: आम जनता में किस भावना को जगाने का प्रयास हुआ?

उत्तर: नव-जागरण की भावना।

22. प्रश्न: भारतीय नव-जागरण को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: भारतीय पुनर्जागरण।

23. प्रश्न: भारतीय नव-जागरण का उद्देश्य क्या था?

उत्तर: भारत को आधुनिक बनाना।

24. प्रश्न: स्कूल में जयंती समारोह के दौरान कौन गीत गा रही थी?

उत्तर: दीदी राग गा रही थी।

25. प्रश्न: 19वीं सदी में किस प्रकार के कार्यों की शुरुआत हो चुकी थी?

उत्तर: समाज सुधार के कार्यों की।

26. प्रश्न: समाज सुधार कार्यों की शुरुआत किन लोगों ने की?

उत्तर: मध्यमवर्गीय लोगों ने।

27. प्रश्न: समाज सुधार की शुरुआत किन प्रांतों से हुई?

उत्तर: बंगाल, पंजाब और महाराष्ट्र आदि प्रांतों से।

28. प्रश्न: मध्यमवर्गीय लोग किन विचारों से प्रभावित थे?

उत्तर: स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के विचारों से।

29. प्रश्न: मध्यमवर्गीय लोग समाज में क्या लाना चाहते थे?

उत्तर: नए सुधार और नए विचार।

30. प्रश्न: भारतीय नव-जागरण का ऐतिहासिक महत्व क्या है?

उत्तर: इसने भारतीय समाज में आधुनिक सोच, सुधार और समानता की भावना विकसित की।

Answer by Dimpee Bora