Chapter- 1 मानचित्रण और मानचित्र का अध्ययन
प्रश्न 1. मानचित्र क्या होता है?
उत्तर: पृथ्वी या उसके किसी भाग का छोटे रूप में बनाया गया चित्र मानचित्र कहलाता है।
प्रश्न 2. यदि दुनिया का मानचित्र न होता तो क्या कठिनाई होती?
उत्तर: स्थानों की पहचान, दिशा ज्ञान और दूरी समझना कठिन हो जाता।
प्रश्न 3. मानचित्र हमारे जीवन में क्यों उपयोगी है?
उत्तर: यह स्थान, दिशा और दूरी की जानकारी देता है।
प्रश्न 4. दुलीचंद और सुशीला के विवाद को पटवारी ने कैसे सुलझाया होगा?
उत्तर: भूमि के मानचित्र और नक्शे के आधार पर।
प्रश्न 5. मानचित्र के तीन मुख्य तत्व कौन-से हैं?
उत्तर: दिशा, पैमाना और संकेत।
प्रश्न 6. दिशा से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: किसी स्थान की स्थिति बताने का तरीका दिशा कहलाता है।
प्रश्न 7. पूरब दिशा की पहचान कैसे की जाती है?
उत्तर: सूर्योदय की दिशा से।
प्रश्न 8. मूल दिशाएँ कितनी होती हैं?
उत्तर: चार।
प्रश्न 9. चार मूल दिशाओं के नाम बताइए।
उत्तर: उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम।
प्रश्न 10. सूर्योदय की ओर मुँह करके खड़े होने पर सामने कौन-सी दिशा होती है?
उत्तर: पूरब।
प्रश्न 11. सूर्योदय की ओर मुँह करके खड़े होने पर पीठ की ओर कौन-सी दिशा होती है?
उत्तर: पश्चिम।
प्रश्न 12. सूर्योदय की ओर मुँह करके खड़े होने पर बाएँ हाथ की ओर कौन-सी दिशा होती है?
उत्तर: उत्तर।
प्रश्न 13. सूर्योदय की ओर मुँह करके खड़े होने पर दाएँ हाथ की ओर कौन-सी दिशा होती है?
उत्तर: दक्षिण।
प्रश्न 14. उप-दिशाएँ क्या होती हैं?
उत्तर: दो मुख्य दिशाओं के बीच की दिशाएँ उप-दिशाएँ कहलाती हैं।
प्रश्न 15. उप-दिशाओं के नाम लिखिए।
उत्तर: उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम।
प्रश्न 16. उत्तर और पूरब के बीच कौन-सी दिशा होती है?
उत्तर: उत्तर-पूर्व।
प्रश्न 17. दक्षिण और पश्चिम के बीच कौन-सी दिशा होती है?
उत्तर: दक्षिण-पश्चिम।
प्रश्न 18. दिशा बताने के लिए किस यंत्र का प्रयोग होता है?
उत्तर: दिक्सूचक यंत्र।
प्रश्न 19. दिक्सूचक यंत्र में कितने अंश होते हैं?
उत्तर: 360 अंश।
प्रश्न 20. दिक्सूचक में उत्तर दिशा को कितना अंश माना जाता है?
उत्तर: 0° (शून्य अंश)।
प्रश्न 21. कोणों की गणना किस दिशा में की जाती है?
उत्तर: दक्षिणावर्त (घड़ी की सुई की दिशा में)।
प्रश्न 22. किसी स्थान की सही दिशा कैसे ज्ञात की जाती है?
उत्तर: कोणों की सहायता से।
प्रश्न 23. चित्र के अनुसार ‘अ’ स्थान कितने अंश पर है?
उत्तर: 29° पर।
प्रश्न 24. चित्र के अनुसार ‘ब’ स्थान कितने अंश पर है?
उत्तर: 186° पर।
प्रश्न 25. चित्र के अनुसार ‘स’ स्थान कितने अंश पर है?
उत्तर: 284° पर।
प्रश्न 26. मानचित्र में दिशा क्यों आवश्यक है?
उत्तर: सही स्थान पहचानने के लिए।
प्रश्न 27. पैमाने का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर: वास्तविक दूरी को छोटे रूप में दिखाने के लिए।
प्रश्न 28. संकेत का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर: वस्तुओं को आसानी से समझाने के लिए।
प्रश्न 29. मानचित्र से क्या-क्या जानकारी मिलती है?
उत्तर: दिशा, दूरी और स्थान की जानकारी।
प्रश्न 30. इस पाठ से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर: मानचित्र और दिशा ज्ञान दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी है।
Answer by Dimpee Bora