Chapter- 15      आर्थिक क्रियाओं की समझ


1. प्रश्न: आर्थिक क्रियाएँ किसे कहते हैं?

उत्तर: वे सभी कार्य जिन्हें लोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए करते हैं और जिनसे वस्तुओं का उत्पादन या सेवाओं की प्राप्ति होती है, आर्थिक क्रियाएँ कहलाती हैं।

2. प्रश्न: लोग आर्थिक क्रियाएँ क्यों करते हैं?

उत्तर: लोग अपनी दैनिक आवश्यकताओं जैसे भोजन, कपड़ा, आवास और अन्य सुविधाओं को पूरा करने के लिए आर्थिक क्रियाएँ करते हैं।

3. प्रश्न: आर्थिक क्रियाओं के दो मुख्य प्रकार कौन-से हैं?

उत्तर:

  1. वस्तुओं का उत्पादन

  2. सेवाओं का प्रदान करना

4. प्रश्न: वस्तुओं के उत्पादन से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: वे कार्य जिनमें वस्तुएँ बनाई या उगाई जाती हैं, जैसे खेती, बुनाई, कारीगरी आदि।

5. प्रश्न: किसान द्वारा किया जाने वाला कार्य आर्थिक क्रिया क्यों है?

उत्तर: क्योंकि किसान अनाज उगाकर उसे बेचता है और इससे उसकी तथा समाज की आवश्यकताएँ पूरी होती हैं।

6. प्रश्न: मिट्टी से मटके बनाना आर्थिक क्रिया कैसे है?

उत्तर: क्योंकि इसमें वस्तु का निर्माण होता है और उसे बेचकर आय प्राप्त की जाती है।

7. प्रश्न: कारखानों में होने वाले कार्य आर्थिक क्रिया क्यों कहलाते हैं?

उत्तर: क्योंकि कारखानों में सीमेंट, कागज, कपड़ा आदि वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है।

8. प्रश्न: सेवा क्या होती है?

उत्तर: वह कार्य जिससे लोगों को सुविधा मिलती है, पर कोई ठोस वस्तु नहीं मिलती, सेवा कहलाता है।

9. प्रश्न: नाई द्वारा बाल काटना सेवा क्यों है?

उत्तर: क्योंकि नाई सुविधा प्रदान करता है, वस्तु का उत्पादन नहीं करता।

10. प्रश्न: शिक्षक द्वारा पढ़ाना आर्थिक क्रिया क्यों है?

उत्तर: क्योंकि शिक्षक शिक्षा की सेवा प्रदान करता है और इसके बदले वेतन प्राप्त करता है।

11. प्रश्न: परिवहन सेवा का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: बस चालक द्वारा लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना।

12. प्रश्न: दुकानदार कौन-सी आर्थिक क्रिया करता है?

उत्तर: दुकानदार वस्तुओं को खरीदकर बाजार में बेचता है।

13. प्रश्न: क्या सभी आर्थिक क्रियाओं में धन का लेन-देन होता है?

उत्तर: अधिकांश आर्थिक क्रियाओं में धन का लेन-देन होता है, लेकिन कुछ में नहीं भी होता।

14. प्रश्न: धन का लेन-देन क्यों आवश्यक है?

उत्तर: क्योंकि वस्तुएँ और सेवाएँ प्राप्त करने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं।

15. प्रश्न: बुनकर द्वारा साड़ी बनाना किस प्रकार की आर्थिक क्रिया है?

उत्तर: वस्तुओं के उत्पादन की आर्थिक क्रिया।

16. प्रश्न: बढ़ई द्वारा फर्नीचर बनाना आर्थिक क्रिया क्यों है?

उत्तर: क्योंकि वह वस्तु बनाकर बेचता है और आय अर्जित करता है।

17. प्रश्न: मछली पालन करना आर्थिक क्रिया कैसे है?

उत्तर: क्योंकि मछली पालन से मछली का उत्पादन होता है और उसे बेचकर आय प्राप्त होती है।

18. प्रश्न: व्यापारी की भूमिका क्या होती है?

उत्तर: व्यापारी वस्तुओं को खरीदकर बाजार में बेचने का कार्य करता है।

19. प्रश्न: बाजार में सब्जी बेचना आर्थिक क्रिया क्यों है?

उत्तर: क्योंकि इससे वस्तुओं की बिक्री होती है और धन अर्जित किया जाता है।

20. प्रश्न: जंगल से शहद इकट्ठा करना आर्थिक क्रिया कैसे है?

उत्तर: क्योंकि शहद एक वस्तु है जिसे इकट्ठा कर बेचकर आय प्राप्त की जाती है।

21. प्रश्न: कंपनी द्वारा वेबसाइट बनाना किस प्रकार की आर्थिक क्रिया है?

उत्तर: यह सेवा प्रदान करने वाली आर्थिक क्रिया है।

22. प्रश्न: आर्थिक क्रियाएँ समाज के लिए क्यों आवश्यक हैं?

उत्तर: क्योंकि इन्हीं से लोगों की आवश्यकताएँ पूरी होती हैं और समाज का विकास होता है।

23. प्रश्न: क्या बिना आर्थिक क्रियाओं के जीवन संभव है?

उत्तर: नहीं, क्योंकि भोजन, कपड़ा और अन्य आवश्यकताएँ आर्थिक क्रियाओं से ही मिलती हैं।

24. प्रश्न: उत्पादन और सेवा में क्या अंतर है?

उत्तर: उत्पादन में वस्तु बनती है, जबकि सेवा में सुविधा प्रदान की जाती है।

25. प्रश्न: खेती किस प्रकार की आर्थिक क्रिया है?

उत्तर: प्राथमिक क्षेत्र की उत्पादन संबंधी आर्थिक क्रिया।

26. प्रश्न: आर्थिक गतिविधियों से रोजगार कैसे मिलता है?

उत्तर: लोग विभिन्न कार्यों में लगकर आय अर्जित करते हैं, जिससे रोजगार मिलता है।

27. प्रश्न: बाजार का आर्थिक क्रियाओं में क्या महत्व है?

उत्तर: बाजार में वस्तुओं और सेवाओं की खरीद-बिक्री होती है।

28. प्रश्न: क्यों कहा जाता है कि सेवा भी खरीदी जाती है

उत्तर: क्योंकि सेवा प्राप्त करने के लिए भी पैसे चुकाने पड़ते हैं।

29. प्रश्न: आर्थिक क्रियाएँ व्यक्ति और समाज दोनों के लिए उपयोगी क्यों हैं?

उत्तर: क्योंकि व्यक्ति को आय मिलती है और समाज की जरूरतें पूरी होती हैं।

30. प्रश्न: इस पाठ का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: छात्रों को आर्थिक क्रियाओं के अर्थ, प्रकार और महत्व की समझ देना।

Answer by Dimpee Bora