Chapter 6 

                                               विनिर्माण उद्योग


प्रश्न:1 भारत में विनिर्माण उद्योग का सकल घरेलू उत्पाद में योगदान क्या है और अन्य पूर्वी एशियाई देशों से इसकी तुलना कैसे की जा सकती है?

उत्तर: पिछले दो दशकों में भारत में विनिर्माण उद्योग का योगदान 27% में से केवल 17% है, जबकि खनिज खनन, गैस और विद्युत ऊर्जा का योगदान 10% है। अन्य पूर्वी एशियाई देशों में विनिर्माण उद्योग का योगदान 25–35% है। इसका अर्थ है कि भारत का विनिर्माण क्षेत्र अपेक्षाकृत कम विकसित है।


प्रश्न:2 विनिर्माण उद्योग की स्थापना के लिए कौन-कौन से कारक महत्त्वपूर्ण हैं?

उत्तर: उद्योग की स्थापना कच्चे माल की उपलब्धता, श्रमिक, पूँजी, ऊर्जा, बाजार की निकटता और परिवहन सुविधाओं पर निर्भर करती है। इन सभी कारकों का एक स्थान पर होना उद्योग की आदर्श अवस्थिति के लिए आवश्यक है।


प्रश्न:3 औद्योगीकरण और नगरीकरण के बीच क्या संबंध है?

उत्तर: उद्योग स्थापित होते ही आसपास नगरीकरण बढ़ता है क्योंकि शहर उद्योगों को बाजार और सेवाएँ जैसे बैंकिंग, बीमा, परिवहन, श्रमिक तथा वित्तीय सलाह उपलब्ध कराते हैं। इसे 'समूहन बचत' (Agglomeration economies) भी कहते हैं।


प्रश्न:4 स्वतंत्रता से पहले भारत के विनिर्माण उद्योग की अवस्थिति कैसी थी?

उत्तर: स्वतंत्रता से पहले उद्योग दूरस्थ देशों के व्यापार पर आधारित थे, जैसे मुंबई, कोलकाता और चेन्नई। ये शहर औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हुए, जो ग्रामीण कृषि पृष्ठप्रदेश (hinterland) से घिरे थे।


प्रश्न:5 कृषि आधारित उद्योगों के उदाहरण दें और इनके मुख्य कच्चे माल क्या हैं?

उत्तर: कृषि आधारित उद्योगों में सूती वस्त्र, ऊनी वस्त्र, पटसन, रेशम वस्त्र, रबर, चीनी, चाय और वनस्पति तेल उद्योग शामिल हैं। इनके मुख्य कच्चे माल कृषि उत्पाद होते हैं जैसे कपास, रेशम, गन्ना, वनस्पति तेल बीज आदि।


प्रश्न:6 खनिज आधारित उद्योगों के उदाहरण क्या हैं?

उत्तर: लोहा और इस्पात, सीमेंट, एल्यूमिनियम, मशीन औजार और पेट्रोरसायन उद्योग खनिज आधारित उद्योग हैं।


प्रश्न:7 आधारभूत और उपभोक्ता उद्योग में अंतर बताइए।

उत्तर: आधारभूत उद्योग वे हैं जिनके उत्पादन या कच्चे माल पर अन्य उद्योग निर्भर करते हैं, जैसे लोहा, ताँबा और एल्यूमिनियम प्रगलन। उपभोक्ता उद्योग वे हैं जो सीधे उपभोक्ताओं के उपयोग के लिए उत्पाद बनाते हैं, जैसे चीनी, दंतमंजन, कागज, पंखे, सिलाई मशीन आदि।


प्रश्न:8 स्वामित्व के आधार पर उद्योगों के प्रकार कौन-कौन से हैं?

उत्तर: (क) सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग – सरकार द्वारा संचालित, जैसे BHEL, SAIL।

(ख) निजी क्षेत्र के उद्योग – व्यक्तिगत या समूह स्वामित्व में, जैसे टाटा स्टील, बजाज ऑटो।

(ग) संयुक्त उद्योग – राज्य सरकार और निजी क्षेत्र का संयुक्त प्रयास, जैसे ऑयल इंडिया लिमिटेड।

(घ) सहकारी उद्योग – कच्चे माल की आपूर्ति करने वाले उत्पादकों या श्रमिकों के स्वामित्व में, जैसे महाराष्ट्र का चीनी उद्योग।


प्रश्न:9 उद्योगों को भारी और हल्के में कैसे विभाजित किया जाता है?

उत्तर: उद्योगों को कच्चे और तैयार माल के वजन व मात्रा के आधार पर विभाजित किया जाता है। भारी उद्योग में भारी कच्चा माल और तैयार माल होता है, जैसे लोहा और इस्पात। हल्के उद्योग कम भार वाले कच्चे माल का उपयोग कर हल्के तैयार माल बनाते हैं, जैसे इलेक्ट्रॉनिक उद्योग।


प्रश्न:10 सूती वस्त्र उद्योग की स्थापना और महत्व बताइए।

उत्तर: पहला सफल सूती वस्त्र उद्योग 1854 में मुंबई में स्थापित हुआ। इसका महत्त्व इसलिए है क्योंकि यह कृषि से सीधे जुड़ा उद्योग है और कृषकों, कताई करने वालों, बुनाई करने वालों, रंगाई करने वालों और डिजाइन बनाने वालों को रोजगार देता है। यह उद्योग रसायन रंजक, पैकेजिंग और इंजीनियरिंग उद्योग की मांग भी बढ़ाता है।


प्रश्न:11 हाथ से बनी खादी क्यों महत्त्वपूर्ण है?

उत्तर: खादी कुटीर उद्योग के रूप में बुनाई किसानों और कुटीर कारीगरों को घरों में बड़े पैमाने पर रोजगार देती है और स्थानीय बाजार की माँग पूरी करती है।


प्रश्न:12 भारत में सूती रेशे के निर्यात के मुख्य देश कौन हैं?

उत्तर: जापान, अमेरिका, इंग्लैंड, रूस, फ्रांस, पूर्वी यूरोपीय देश, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका और अफ्रीका के देश।


प्रश्न:13 बुनाई क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता क्यों है?

उत्तर: देश में उत्पादित उच्च स्तरीय धागे का उपयोग बुनाई और प्रक्रमण इकाइयाँ नहीं कर पातीं। परिणामस्वरूप, धागे का निर्यात होता है और परिधान निर्माताओं को कपड़ा आयात करना पड़ता है।


प्रश्न:14 पटसन उद्योग की अवस्थिति और चुनौतियाँ बताइए।

उत्तर: अधिकांश पटसन उद्योग पश्चिम बंगाल के हुगली नदी तट पर स्थित हैं क्योंकि कच्चा माल, जल परिवहन, सड़क-रेल नेटवर्क, सस्ता श्रमिक और कोलकाता के पत्तन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। चुनौतियाँ हैं: अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा, कृत्रिम वस्त्रों का दबाव और उत्पाद विविधता की आवश्यकता।


प्रश्न:15 चीनी उद्योग क्यों मौसमी और सहकारी क्षेत्र के लिए उपयुक्त है?

उत्तर: गन्ने की कटाई और प्रोसेसिंग मौसम पर निर्भर है। सहकारी समितियाँ किसानों से गन्ना खरीदकर मिलों तक पहुँचाती हैं, जिससे उद्योग संचालित रहता है।


प्रश्न:16 लोहा और इस्पात उद्योग का महत्त्व क्या है?

उत्तर: यह एक आधारभूत उद्योग है क्योंकि सभी भारी, हल्के और मध्यम उद्योग इस्पात से बनी मशीनरी पर निर्भर हैं। निर्माण, रक्षा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के लिए इस्पात अनिवार्य है।


प्रश्न:17 भारत में इस्पात उद्योग की आदर्श अवस्थिति क्या है?

उत्तर: कच्चे माल जैसे लौह अयस्क, कोकिंग कोल, चुना पत्थर की निकटता, सस्ते श्रमिक, उच्च ऊर्जा उपलब्धता और परिवहन सुविधा वाले स्थान आदर्श हैं।


प्रश्न:18 भारत में मिनी और संकलित इस्पात संयंत्र में क्या अंतर है?

उत्तर: मिनी संयंत्र छोटे होते हैं और हल्का मिश्रित स्टील या स्पंज आयरन उत्पादन करते हैं। संकलित संयंत्र बड़े होते हैं, जहाँ कच्चे माल से इस्पात का उत्पादन, ढलना और आकार देना सब होता है।


प्रश्न:19 भारत में इस्पात की प्रति व्यक्ति खपत क्यों कम है?

उत्तर: भारत में 2016 में प्रति व्यक्ति इस्पात खपत केवल 63 किलोग्राम थी, जबकि विश्व औसत 208 किलोग्राम था। इसका कारण उच्च उत्पादन लागत, ऊर्जा की अनियमित आपूर्ति, अविकसित अवसंरचना और कम श्रमिक उत्पादकता है।


प्रश्न:20 एल्यूमिनियम उद्योग की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर: हल्का, जंग अवरोधी, ऊष्मा चालक और लचीला होने के कारण हवाई जहाज, बर्तन, तार आदि में उपयोग होता है। इसके लिए बॉक्साइट खनन और नियमित विद्युत ऊर्जा आवश्यक है।


प्रश्न:21 एल्यूमिनियम उद्योग की अवस्थिति के लिए कौन-कौन से कारक महत्त्वपूर्ण हैं?

उत्तर: नियमित विद्युत आपूर्ति और कम लागत पर बॉक्साइट की उपलब्धता।


प्रश्न:22 रसायन उद्योग के अकार्बनिक और कार्बनिक क्षेत्रों का उदाहरण दें।

उत्तर: अकार्बनिक – सल्फ्यूरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल, सोडा ऐश।

कार्बनिक – पेट्रोरसायन, प्लास्टिक, रंजक पदार्थ, औषधियाँ।


प्रश्न:23 उर्वरक उद्योग में पोटाश क्यों आयात किया जाता है?

उत्तर: भारत में वाणिज्यिक रूप से पोटाश या पोटाशियम यौगिकों का पर्याप्त भंडार नहीं है।


प्रश्न:24 सीमेंट उद्योग के लिए आवश्यक कच्चे माल कौन-कौन से हैं?

उत्तर: चूना पत्थर, सिलिका, जिप्सम।


प्रश्न:25 मोटरगाड़ी उद्योग का भारत में विकास और अवस्थिति कहां है?

उत्तर: कार, दोपहिया और तिपहिया वाहन में वृद्धि। मुख्य केंद्र – दिल्ली, गुड़गाँव, मुंबई, पुणे, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद, जमशेदपुर, बेंगलूरु।


प्रश्न:26 इलैक्ट्रॉनिक उद्योग के महत्त्वपूर्ण केंद्र कौन हैं?

उत्तर: बेंगलुरु (मुख्य), मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ।


प्रश्न:27 औद्योगिक प्रदूषण के मुख्य प्रकार कौन-कौन से हैं?

उत्तर: (क) वायु प्रदूषण (ख) जल प्रदूषण (ग) भूमि प्रदूषण (घ) ध्वनि प्रदूषण।


प्रश्न:28 वायु प्रदूषण के कारण और स्रोत क्या हैं?

उत्तर: सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, धूल, धुआँ। स्रोत – रसायन उद्योग, कागज उद्योग, ईंट भट्टे, तेल शोधनशालाएँ, प्रगलन उद्योग।


प्रश्न:29 जल प्रदूषण किन उद्योगों से होता है?

उत्तर: रसायन, कागज, वस्त्र, रंगाई, तेल शोधन, चमड़ा, इलेक्ट्रोप्लेटिंग उद्योग।


प्रश्न:30 तापीय प्रदूषण जलजीवन पर क्या प्रभाव डालता है?

उत्तर: गर्म पानी से जलजीवों की जीवनधारा प्रभावित होती है, ऑक्सीजन की कमी होती है और जलीय जीवन की विविधता घटती है।


प्रश्न:31 मृदा और जल प्रदूषण आपस में कैसे संबंधित हैं?

उत्तर: भूमि में फैला कूड़ा, रसायन और अपशिष्ट वर्षा जल के साथ रिस कर भूमिगत जल को प्रदूषित करता है।


प्रश्न:32 ध्वनि प्रदूषण के शारीरिक प्रभाव क्या हैं?

उत्तर: श्रवण असक्षमता, हृदय गति में वृद्धि, रक्तचाप में वृद्धि, मानसिक चिंता और उत्तेजना।


प्रश्न:33 जल प्रदूषण की रोकथाम के उपाय क्या हैं?

उत्तर: जल का न्यूनतम उपयोग, पुनर्चक्रण, वर्षा जल संग्रहण और अपशिष्ट जल शोधन।


प्रश्न:34 वायु प्रदूषण रोकने के उपाय क्या हैं?

उत्तर: ऊँची चिमनियाँ, इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रिसिपिटेटर, स्क्रबर, तेल व गैस का प्रयोग, ऊर्जा सक्षम मशीनरी।


प्रश्न:35 NTPC पर्यावरण प्रबंधन के लिए क्या उपाय करता है?

उत्तर: EMS 14001 प्रमाणित, अपशिष्ट न्यून उत्पादन, हरित क्षेत्र सुरक्षा, जल पुनर्चक्रण, ऑनलाइन मॉनिटरिंग।


प्रश्न:36 औद्योगिक अपशिष्ट जल का शोधन कितने चरणों में किया जाता है?

उत्तर: तीन चरण – (अ) प्राथमिक (यांत्रिक) (ब) द्वितीयक (जैविक) (स) तृतीयक (जैविक, रासायनिक, भौतिक)


प्रश्न:37 वायु, जल और भूमि प्रदूषण से सतत विकास कैसे प्रभावित होता है?

उत्तर: ये प्रदूषण प्राकृतिक संसाधनों और जीवन गुणवत्ता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं, इसलिए सतत पोषणीय विकास हेतु पर्यावरणीय संचेतना आवश्यक है।


प्रश्न:38 सीमेंट उद्योग की इकाइयाँ आर्थिक दृष्टि से कहाँ स्थापित होना उपयुक्त है?

उत्तर: जहाँ चूना पत्थर, सिलिका और जिप्सम उपलब्ध हों, ऊर्जा सस्ती हो, और बाजार तथा बंदरगाह निकट हों।


प्रश्न:39 प्लास्टिक हैंडल वाले एल्यूमिनियम बर्तन के निर्माण में परिवहन लागत किस कच्चे माल की अधिक होती है?

उत्तर: एल्यूमिनियम की अधिक क्योंकि यह भारी और स्थूल है, जबकि प्लास्टिक अपेक्षाकृत हल्का और सस्ता है।


प्रश्न:40 भारत में स्टील को सार्वजनिक क्षेत्र में कौन एजेंसी उपलब्ध कराती है?

उत्तर: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)।

Answer by Mrinmoee