Chapter 5
1. कक्षा में ‘फन डे’ क्यों मनाया गया था?
उत्तर: कक्षा में ‘फन डे’ इसलिए मनाया गया था ताकि सभी बच्चे मिल-जुलकर खुशी से समय बिता सकें। बच्चों ने तय किया कि वे अपने-अपने घर से मनपसंद खाना लाएँगे और अध्यापिका के साथ बैठकर सब मिलकर खाएँगे। इससे आपसी प्रेम, सहयोग और बाँटकर खाने की भावना विकसित होती है।
2. फन डे पर बच्चों ने कौन-कौन से भोजन लाए थे?
उत्तर: फन डे पर बच्चों ने पुलाव, पूरी-आलू की सब्ज़ी, दाल-चावल, मिस्सी रोटी और खीरे का रायता, पूरी-साग, चूरमा, पाव-भाजी और राबड़ी जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन लाए थे।
3. मनोज कुछ क्यों नहीं ला पाया था?
उत्तर: मनोज कुछ नहीं ला पाया था क्योंकि उसकी माँ बीमार थीं। इसलिए घर में खाना नहीं बन सका। बच्चों और अध्यापिका ने मनोज को समझाया कि कोई बात नहीं, सब मिलकर खाना खाएँगे।
4. मनोज के लिए बच्चों ने क्या किया?
उत्तर: बच्चों ने मनोज को अकेला नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि हम सबके पास बहुत खाना है और हम सब मिलकर खाएँगे। इससे आपसी सहयोग और सहानुभूति का भाव दिखाई देता है।
5. अध्यापिका ने बच्चों से क्या प्रश्न पूछा?
उत्तर: खाना खाते समय अध्यापिका ने बच्चों से पूछा कि हम खाना क्यों खाते हैं। इस प्रश्न से बच्चों को भोजन के महत्व को समझने का अवसर मिला।
6. भोजन क्यों आवश्यक है?
उत्तर: भोजन आवश्यक है क्योंकि इससे हमारी भूख मिटती है, हमें काम करने और खेलने की शक्ति मिलती है तथा हमारा शरीर स्वस्थ और मज़बूत बनता है।
7. नाश्ता करना क्यों ज़रूरी है?
उत्तर: नाश्ता करना ज़रूरी है क्योंकि इससे शरीर को सुबह से दोपहर तक काम करने की ताकत मिलती है। नाश्ता करने से हम पढ़ाई और खेल दोनों ठीक से कर पाते हैं।
8. भोजन न करने से क्या होता है?
उत्तर: भोजन न करने से शरीर कमजोर हो जाता है, थकान महसूस होती है और हम न ठीक से पढ़ पाते हैं और न खेल पाते हैं।
9. अलग-अलग स्थानों पर अलग भोजन क्यों खाया जाता है?
उत्तर: अलग-अलग स्थानों की जलवायु, फसल और संस्कृति अलग होती है, इसलिए वहाँ के लोग अलग-अलग प्रकार का भोजन खाते हैं।
10. बंगाल के लोग क्या पसंद करते हैं?
उत्तर: बंगाल के लोग चावल और मछली खाना पसंद करते हैं।
11. दक्षिण भारत का प्रमुख भोजन क्या है?
उत्तर: दक्षिण भारत में डोसा, इडली और सांभर शौक से खाया जाता है।
12. गुजरात का प्रसिद्ध भोजन कौन-सा है?
उत्तर: गुजरात में ढोकला, फाफड़ा और थेपला प्रसिद्ध भोजन हैं।
13. महाराष्ट्र का लोकप्रिय भोजन क्या है?
उत्तर: महाराष्ट्र के लोगों का मनपसंद भोजन वड़ा पाव है।
14. हमें भोजन की बर्बादी क्यों नहीं करनी चाहिए?
उत्तर: भोजन की बर्बादी नहीं करनी चाहिए क्योंकि बहुत से लोगों को भरपेट खाना नहीं मिलता। भोजन अनमोल होता है।
15. खीर किन चीज़ों से बनती है?
उत्तर: खीर दूध, चावल और चीनी से बनती है।
16. खीर बनाने की विधि लिखो।
उत्तर: पहले दूध उबाला जाता है, फिर उसमें धोए हुए चावल डाले जाते हैं। धीमी आँच पर पकाने के बाद चीनी मिलाई जाती है। कुछ देर और पकाने पर स्वादिष्ट खीर तैयार हो जाती है।
17. हमें चावल, दूध और चीनी कहाँ से मिलते हैं?
उत्तर: चावल पौधों से, दूध गाय-भैंस से और चीनी गन्ने से मिलती है।
18. फास्ट फूड खाने से क्या नुकसान होते हैं?
उत्तर: फास्ट फूड खाने से मोटापा बढ़ता है, पेट खराब हो सकता है और शरीर अस्वस्थ हो जाता है।
19. घर का बना भोजन क्यों अच्छा होता है?
उत्तर: घर का बना भोजन साफ, शुद्ध और पौष्टिक होता है, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
20. गेहूँ से क्या-क्या बनता है?
उत्तर: गेहूँ से रोटी, पूरी और हलवा बनता है।
21. चावल से कौन-कौन से भोजन बनते हैं?
उत्तर: चावल से भात, पुलाव और खीर बनती है।
22. फल और सब्ज़ियाँ हमें क्यों खानी चाहिए?
उत्तर: फल और सब्ज़ियाँ हमें विटामिन और खनिज देती हैं, जिससे हम स्वस्थ रहते हैं।
23. पेड़-पौधों से हमें क्या-क्या मिलता है?
उत्तर: पेड़-पौधों से फल, सब्ज़ियाँ, अनाज और तेल मिलता है।
24. पशुओं से मिलने वाली चीज़ों के नाम लिखो।
उत्तर: दूध, दही, मक्खन, पनीर, अंडे, मांस और मछली पशुओं से मिलते हैं।
25. हम अनाज और दालों को कैसे खाते हैं?
उत्तर: हम अनाज और दालों को पकाकर खाते हैं।
26. फलों को कैसे खाते हैं?
उत्तर: फलों को बिना पकाए सीधे खाया जाता है।
27. कुछ सब्ज़ियाँ कैसे खाई जाती हैं?
उत्तर: कुछ सब्ज़ियाँ पकाकर खाई जाती हैं और कुछ को कच्चा भी खाया जाता है।
28. भोजन पकाने के तरीके बताओ।
उत्तर: भोजन उबालकर, भूनकर, तलकर, सेंककर और भाप से पकाया जाता है।
29. चावल और रोटी कैसे पकते हैं?
उत्तर: चावल उबालकर और रोटी सेंककर पकाई जाती है।
30. इडली कैसे पकाई जाती है?
उत्तर: इडली भाप से पकाई जाती है।
31. बिना पकाए बनने वाले भोजन के नाम लिखो।
उत्तर: शिकंजी, फ्रूट चाट और सलाद बिना पकाए बनाए जाते हैं।
32. अंकुरित चने क्यों अच्छे होते हैं?
उत्तर: अंकुरित चने पौष्टिक होते हैं और शरीर को ताकत देते हैं।
33. अंकुरित चने की चाट कैसे बनती है?
उत्तर: अंकुरित चनों में प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और नींबू मिलाकर चाट बनाई जाती है।
34. खाना खाने से पहले हाथ क्यों धोने चाहिए?
उत्तर: हाथ धोने से कीटाणु दूर हो जाते हैं और हम बीमार नहीं पड़ते।
35. खाते समय टीवी क्यों नहीं देखना चाहिए?
उत्तर: टीवी देखते समय भोजन का स्वाद ठीक से नहीं मिलता और भोजन ठीक से नहीं पचता।
36. भोजन शांत मन से क्यों करना चाहिए?
उत्तर: शांत मन से भोजन करने से खाना अच्छी तरह पचता है।
37. जूठा भोजन क्यों नहीं छोड़ना चाहिए?
उत्तर: जूठा भोजन छोड़ने से भोजन की बर्बादी होती है।
38. खाने के बाद क्या करना चाहिए?
उत्तर: खाने के बाद हाथ धोने और कुल्ला करना चाहिए।
39. हरी टोकरी में कौन-सी चीज़ें आती हैं?
उत्तर: दूध, फल, चने, हरी सब्ज़ियाँ, ताजा जूस और दालें हरी टोकरी में आती हैं।
40. भूरी टोकरी में कौन-सी चीज़ें आती हैं?
उत्तर: नूडल्स, कोल्डड्रिंक, चिप्स, बासी खाना और बिना ढके कटे फल भूरी टोकरी में आते हैं।
Answer by Mrinmoee