Chapter 9
जनसुविधाएँ
प्रश्न:1 चेन्नई में पानी की आपूर्ति कैसी है?
उत्तर: चेन्नई में पानी की आपूर्ति असमान है। कुछ इलाकों में नियमित पानी आता है, जबकि गरीब बस्तियों में प्रति व्यक्ति रोज़ाना 20 लीटर से कम पानी उपलब्ध होता है। संपन्न इलाकों में प्रति व्यक्ति 1600 लीटर तक पानी मिलता है।
प्रश्न:2 क्यों कुछ लोगों को साफ और सुरक्षित पेयजल आसानी से मिल जाता है?
उत्तर: संपन्न लोग बोतलबंद पानी खरीद सकते हैं या घर में जलशोधन उपकरण लगा सकते हैं। इनके पास खर्च करने की क्षमता होने के कारण उन्हें सुरक्षित पानी आसानी से मिल जाता है।
प्रश्न:3 गरीब लोग पानी की कमी का सामना कैसे करते हैं?
उत्तर: गरीब लोग टैंकर या निजी बोरवेल का पानी सीमित मात्रा में ले पाते हैं और कभी-कभी उन्हें पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
प्रश्न:4 निजी कंपनियों द्वारा पानी बेचने से क्या समस्या उत्पन्न होती है?
उत्तर: निजी कंपनियाँ मुनाफ़ा कमाने के लिए पानी बेचती हैं, जिससे गरीब लोगों के लिए पानी महंगा हो जाता है और वे पर्याप्त पानी नहीं प्राप्त कर पाते।
प्रश्न:5 चेन्नई में निजी कंपनियों से पानी खरीदने का क्या असर पड़ता है?
उत्तर: इससे किसानों के खेतों से पानी छीन लिया जाता है, भूमिगत जलस्तर गिरता है और शहर के गरीब लोगों के लिए पानी की उपलब्धता कम हो जाती है।
प्रश्न:6 शहरी जल आयोग के अनुसार प्रति व्यक्ति पानी की कितनी मात्रा पर्याप्त है?
उत्तर: शहरी जल आयोग के अनुसार प्रति व्यक्ति लगभग 135 लीटर पानी प्रतिदिन पर्याप्त है, जो लगभग 7 बाल्टी के बराबर है।
प्रश्न:7 सरकारी जल विभागों की सफलता के उदाहरण कौन-कौन से हैं?
उत्तर: मुंबई में जल विभाग खर्चों को पानी शुल्क से पूरा करता है। हैदराबाद में जल विभाग की आमदनी बढ़ी है। चेन्नई में वर्षा जल संचय और टैंकर अनुबंध जैसी योजनाएँ लागू की गई हैं।
प्रश्न:8 पोर्तों एलेग्रे, ब्राजील में जलापूर्ति व्यवस्था कैसी है?
उत्तर: यहाँ सभी लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाता है, गरीबों से आधी कीमत ली जाती है, और लाभ का उपयोग जलापूर्ति सुधार के लिए किया जाता है।
प्रश्न:9 क्या सरकार को जलापूर्ति निजी कंपनियों के हाथों सौंप देना चाहिए?
उत्तर: नहीं, क्योंकि निजी कंपनियाँ मुनाफ़ा कमाने के लिए पानी की कीमत बढ़ा सकती हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग पानी नहीं ले पाते।
प्रश्न:10 वर्षा जल संचय से भूमिगत जलस्तर में कैसे सुधार आता है?
उत्तर: वर्षा जल संचय से बारिश का पानी भूमिगत जल में संग्रहित होता है, जिससे बोरवेल और कुओँ की क्षमता बढ़ती है और जल संकट कम होता है।
प्रश्न:11 भारत में कितने प्रतिशत परिवारों के पास पेयजल और घर में शौचालय की सुविधा है?
उत्तर: 2011 के आंकड़ों के अनुसार, 87% परिवारों के पास पेयजल और 53% परिवारों के पास घर में शौचालय है।
प्रश्न:12 स्वच्छता की कमी से लोगों का जीवन कैसे प्रभावित होता है?
उत्तर: अस्वच्छता से पानी और मृदा से फैलने वाली बीमारियाँ होती हैं, स्वास्थ्य बिगड़ता है और विशेषकर महिलाओं और बच्चों पर गहरा असर पड़ता है।
प्रश्न:13 'सुलभ इंटरनेशनल' संगठन क्या करता है?
उत्तर: यह संगठन गरीब और निम्न जाति के लोगों के लिए शौचालय बनाता है। अब तक 8,500 से ज्यादा सामुदायिक शौचालय और 15 लाख घरेलू शौचालय बन चुके हैं।
प्रश्न:14 सुलभ शौचालयों का रख-रखाव कैसे होता है?
उत्तर: रख-रखाव की लागत कभी-कभी प्रयोक्ताओं से लिए गए शुल्क से पूरी की जाती है और नगरपालिकाओं के साथ अनुबंध के जरिए सुविधाएँ दी जाती हैं।
प्रश्न:15 स्वच्छता सुविधाओं का अभाव महिलाओं और लड़कियों पर कैसे असर डालता है?
उत्तर: महिलाओं और लड़कियों को खुले में शौच करना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और गोपनीयता प्रभावित होती है।
प्रश्न:16 भारतीय संविधान में 6-14 वर्ष के बच्चों के लिए क्या अधिकार है?
उत्तर: बच्चों को समान रूप से शिक्षा का अधिकार है, जिससे सभी बच्चों को स्कूली शिक्षा उपलब्ध हो।
प्रश्न:17 शिक्षा में असमानता क्यों रहती है?
उत्तर: गरीब और ग्रामीण बच्चों के पास संसाधनों की कमी, स्कूलों की दूरी और आर्थिक कठिनाइयों के कारण शिक्षा में असमानता रहती है।
प्रश्न:18 बिजली की जनसुविधा क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर: बिजली से खेतों में सिंचाई, छोटे उद्योग और घरों में रोशनी संभव होती है। यह लोगों की जीवन गुणवत्ता बढ़ाती है।
प्रश्न:20 2001 की जनगणना के अनुसार ग्रामीण इलाकों में बिजली की स्थिति कैसी थी?
उत्तर: ग्रामीण घरों में 44% परिवारों के पास बिजली पहुँच चुकी थी, यानी लगभग 7 करोड़ 80 लाख परिवार अभी भी अँधेरे में थे।
प्रश्न:21 सरकार जनसुविधाएँ क्यों मुहैया कराती है?
उत्तर: सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएँ मिलें।
प्रश्न:22 सरकार जनसुविधाओं के लिए पैसा कहाँ से प्राप्त करती है?
उत्तर: मुख्य रूप से करों से, जैसे आयकर, वस्तु एवं सेवा कर, उत्पाद शुल्क, शुल्क आदि। इसके अलावा पानी की कीमत वसूल कर भी खर्चा किया जाता है।
प्रश्न:23 पानी की अधिक खपत पर बढ़ी हुई दर से बिल वसूलने का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इससे पानी की बर्बादी रोकने, लोगों को सतर्क करने और विभाग की आमदनी सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
प्रश्न:24 निजी कंपनियों से जनसुविधाएँ मुहैया कराने में क्या खतरा है?
उत्तर: निजी कंपनियाँ मुनाफ़ा कमाने पर ध्यान देती हैं, जिससे गरीबों के लिए सेवाएँ महंगी और असमान हो जाती हैं।
प्रश्न:25 बजट में सरकार को किस तरह की जानकारी जनता के सामने रखनी होती है?
उत्तर: पिछले साल के खर्चों और अगले साल के खर्च की योजना, धन कहां से आएगा और किन क्षेत्रों में खर्च होगा, ये सब बताया जाता है।
प्रश्न:26 सरकार के लिए जलापूर्ति में निजी टैंकरों का अनुबंध क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर: यह सुनिश्चित करता है कि पानी की कीमत नियंत्रित रहे और वितरण का काम नियामक नियंत्रण में हो।
प्रश्न:27 क्यों सार्वजनिक परिवहन जनसुविधा है?
उत्तर: क्योंकि यह गरीब और कामकाजी लोगों को सुरक्षित, सस्ता और नियमित यात्रा की सुविधा देता है।
प्रश्न:28 दिल्ली और मुंबई में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था कैसी है?
उत्तर: दिल्ली में बसें और मैट्रो रेल हैं। मुंबई में उपनगरीय रेलवे का नेटवर्क 300 किलोमीटर लंबा है और प्रतिदिन 65 लाख यात्रियों को सेवा देती है।
प्रश्न:29 सार्वजनिक परिवहन का बेहतर उपयोग क्यों जरूरी है?
उत्तर: यह ट्रैफ़िक कम करता है, प्रदूषण घटाता है और संसाधनों की बचत करता है।
प्रश्न:30 क्या निजी वाहनों पर निर्भरता सही समाधान है?
उत्तर: नहीं, क्योंकि इससे शहर में ट्रैफिक, प्रदूषण और संसाधनों की खपत बढ़ जाती है।
प्रश्न:31 सतत विकास लक्ष्य 6 क्या है?
उत्तर: जल और स्वच्छता का लक्ष्य, जिसमें सभी लोगों तक पर्याप्त और सुरक्षित पानी और स्वच्छता सुविधाएँ पहुँचाना शामिल है।
प्रश्न:32 सतत विकास लक्ष्य 11 क्या है?
उत्तर: संवहनीय शहर और समुदाय, जिसमें सुरक्षित, समतापरक और टिकाऊ शहर बनाने की योजना है।
प्रश्न:33 भारत में सरकारी जल विभागों की चुनौतियाँ क्या हैं?
उत्तर: वितरण में असमानता, वित्तीय घाटा, शहर और गांव में भिन्नता, और भूमिगत जल स्तर की गिरावट।
प्रश्न:34 क्या निजी कंपनियों को पानी की जिम्मेदारी देना हमेशा लाभकारी है?
उत्तर: नहीं, कई देशों में निजीकरण के कारण कीमतें बढ़ी और विरोध प्रदर्शन हुए।
प्रश्न:35 शहरी और ग्रामीण इलाकों में पानी की उपलब्धता में अंतर क्यों है?
उत्तर: शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन और टैंकर सुविधा है, ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक जल स्रोत कम हैं और निजी बोरवेल ज्यादा हैं।
प्रश्न:36 बच्चों पर शिक्षा और पानी जैसी सुविधाओं का क्या असर होता है?
उत्तर: पर्याप्त सुविधाएँ बच्चों को स्वस्थ, पढ़ाई में सक्षम और जीवन में अवसर प्रदान करती हैं।
प्रश्न:37 सार्वजनिक और निजी सेवाओं में असमानता कैसे पैदा होती है?
उत्तर: निजी सेवाएँ मुनाफ़े पर आधारित होती हैं, इसलिए अमीर लोग सुविधा पाते हैं और गरीब लोग वंचित रहते हैं।
प्रश्न:38 क्या प्रत्येक नागरिक को जनसुविधाएँ समान रूप से मिलनी चाहिए?
उत्तर: हाँ, संविधान और जीवन के अधिकार के अनुसार हर नागरिक को पर्याप्त और सस्ती जनसुविधाएँ मिलनी चाहिए।
प्रश्न:39 जलशोधन और वर्षा जल संचय जैसी योजनाओं का क्या महत्व है?
उत्तर: ये योजनाएँ पानी की गुणवत्ता और मात्रा को बढ़ाती हैं, भूमिगत जलस्तर सुधारती हैं और जल संकट कम करती हैं।
प्रश्न:40 सरकार द्वारा जनसुविधाओं में खर्च का पारदर्शी होना क्यों जरूरी है?
उत्तर: ताकि जनता को पता हो कि संसाधनों का सही उपयोग हो रहा है और भ्रष्टाचार रोका जा सके।
प्रश्न:41 जनसुविधाओं की कमी से समाज पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है, और गरीब वर्ग अधिक प्रभावित होता है।
Answer by Mrinmoee