Chapter- 6 मानव अधिवास
1. कम वर्षा वाले क्षेत्रों में मकानों की छत कैसी होती है?
उत्तर: कम वर्षा वाले क्षेत्रों में मकानों की छत चौरस (समतल) होती है।
2. अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में छत कैसी बनाई जाती है?
उत्तर: अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में ढलवां छत बनाई जाती है।
3. दरवाजों और खिड़कियों पर छज्जे क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर: वर्षा और धूप से बचाव के लिए छज्जे बनाए जाते हैं।
4. पर्वतीय भागों में मकान किससे बनाए जाते हैं?
उत्तर: पर्वतीय भागों में पत्थर का उपयोग किया जाता है।
5. वनाच्छादित क्षेत्रों में मकान बनाने के लिए क्या उपयोग होता है?
उत्तर: वहाँ लकड़ी, तख्ते और लट्ठों का उपयोग किया जाता है।
6. जापान जैसे भूकंप प्रभावित देशों में किस प्रकार के मकान बनाए जाते हैं?
उत्तर: वहाँ लकड़ी या हल्की वस्तुओं से मकान बनाए जाते हैं।
7. राजस्थान से प्राप्त किस पत्थर का उपयोग पूरे देश में होता है?
उत्तर: राजस्थान से प्राप्त संगमरमर का उपयोग देशभर में होता है।
8. टिन की चादरों का उपयोग कहाँ अधिक होता है?
उत्तर: अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में टिन की चादरों का उपयोग अधिक होता है।
9. पर्वतीय ढालों पर मकान कैसे बनाए जाते हैं?
उत्तर: पर्वतीय ढालों पर कई स्तरों पर मकान बनाए जाते हैं।
10. मैदानी भागों में दीवारों की ऊँचाई कैसी होती है?
उत्तर: मैदानी भागों में दीवारें समान ऊँचाई की होती हैं।
11. दलदली क्षेत्रों में नींव कैसी बनाई जाती है?
उत्तर: दलदली क्षेत्रों में नींव गहरी और पक्की बनाई जाती है।
12. मकान निर्माण में कौन-सी बातें महत्वपूर्ण होती हैं?
उत्तर: सुरक्षा, गोपनीयता और एकांतता महत्वपूर्ण होती हैं।
13. मसाई लोग अपनी सुरक्षा के लिए क्या बनाते हैं?
उत्तर: मसाई लोग ‘क्राल’ का निर्माण करते हैं।
14. भूमिगत कमरों का क्या महत्व है?
उत्तर: वे बहुमूल्य वस्तुओं को सुरक्षित रखने और गोपनीयता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
15. मकान का आकार और सजावट क्या दर्शाती है?
उत्तर: यह निर्माणकर्ता की आर्थिक संपन्नता का प्रतीक है।
16. सामाजिक मान्यताओं के अनुसार मकान कैसे बनाए जाते हैं?
उत्तर: एक भाग पुरुषों के लिए और दूसरा भाग महिलाओं के लिए बनाया जाता है।
17. भारत में मकान निर्माण किस आधार पर होता है?
उत्तर: भारत में वास्तुकला के अनुसार मकान निर्माण की परंपरा है।
ग्रामीण अधिवास
18. ग्रामीण अधिवास में अधिकतर कौन रहते हैं?
उत्तर: ग्रामीण अधिवास में अधिकतर किसान रहते हैं।
19. ग्रामीण लोगों का प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर: उनका प्रमुख कार्य कृषि है।
20. ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय कारीगर कौन-कौन हैं?
उत्तर: बढ़ई, लोहार, कुम्हार, नाई, धोबी, जुलाहे आदि।
21. मुख्य बसाहट से अलग घरों के समूह को क्या कहते हैं?
उत्तर: उन्हें पुरवा, टोला, पारा आदि कहते हैं।
22. छत्तीसगढ़ में छोटे समूहों को किन नामों से जाना जाता है?
उत्तर: पारा, डीह और मजरा।
23. गाँवों में कौन-कौन सी सामाजिक सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं?
उत्तर: कुआँ, तालाब, मंदिर, मस्जिद, स्कूल, पंचायत, डाकघर, चिकित्सालय, बाजार और पुलिस थाना।
24. भारत में ग्रामीण अधिवास कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: चार प्रकार के होते हैं।
25. सघन अधिवास क्या है?
उत्तर: जहाँ मकान पास-पास और सटे हुए बने होते हैं।
26. सघन अधिवास कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर: उत्तर गंगा मैदान, सिंधु मैदान, ओडिशा तट, कर्नाटक के मैदानी क्षेत्र, असम, त्रिपुरा के निचले क्षेत्र और शिवालिक घाटी में।
27. सघन अधिवास खेतों से कैसे संबंधित होते हैं?
उत्तर: ये खेतों और चरागाहों से दूर स्थित होते हैं।
28. राजस्थान में सघन अधिवास क्यों पाए जाते हैं?
उत्तर: प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए।
29. विखंडित अधिवास क्या होते हैं?
उत्तर: जहाँ मकान अलग-अलग दूरी पर स्थित होते हैं।
30. प्रकीर्ण अधिवास किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ मकान बिखरे हुए होते हैं, उन्हें प्रकीर्ण या बिखरे अधिवास कहते हैं।
Answer by Dimpee Bora