Chapter- 16       जैव-विविधता एवं संरक्षण


1. प्रश्न: जैव-विविधता क्या है?
उत्तर:
जीवों की विभिन्नता और विविध रूपों की उपस्थिति को जैव-विविधता कहते हैं।

2. प्रश्न: प्रजाति किसे कहते हैं?
उत्तर:
समान भौतिक लक्षणों वाले जीवों के समूह को प्रजाति कहते हैं।

3. प्रश्न: मानव किस प्रजाति से संबंधित है?
उत्तर:
Homo sapiens प्रजाति से।

4. प्रश्न: आनुवांशिक विविधता क्या है?
उत्तर:
एक ही प्रजाति के जीवों में पाए जाने वाले आनुवांशिक अंतर को आनुवांशिक विविधता कहते हैं।

5. प्रश्न: आनुवांशिक विविधता क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
प्रजातियों के विकास और अनुकूलन के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।

6. प्रश्न: प्रजातीय विविधता क्या दर्शाती है?
उत्तर:
किसी क्षेत्र में पाई जाने वाली प्रजातियों की संख्या और विविधता।

7. प्रश्न: प्रजातीय विविधता का आकलन कैसे किया जाता है?
उत्तर:
प्रजातियों की संख्या, प्रकार और बहुलता के आधार पर।

8. प्रश्न: हॉट-स्पॉट क्या होते हैं?
उत्तर:
वे क्षेत्र जहाँ प्रजातीय विविधता अत्यधिक होती है।

9. प्रश्न: पारितंत्रीय विविधता क्या है?
उत्तर:
विभिन्न प्रकार के पारितंत्रों और उनकी प्रक्रियाओं में भिन्नता को पारितंत्रीय विविधता कहते हैं।

10. प्रश्न: पारितंत्रीय विविधता का परिसीमन कठिन क्यों है?
उत्तर:
क्योंकि पारितंत्रों और समुदायों की सीमाएँ निश्चित नहीं होतीं।

11. प्रश्न: जैव-विविधता की प्रमुख भूमिकाएँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर:
पारिस्थितिक, आर्थिक और वैज्ञानिक।

12. प्रश्न: जैव-विविधता की पारिस्थितिकीय भूमिका क्या है?
उत्तर:
यह पारितंत्र की क्रियाओं को बनाए रखने में सहायक होती है।

13. प्रश्न: प्रत्येक प्रजाति  पारितंत्र में क्या कार्य करती है?
उत्तर:
ऊर्जा का संग्रहण, कार्बनिक पदार्थों का उत्पादन और विघटन।

14. प्रश्न: जैव-विविधता जल चक्र में कैसे सहायक है?
उत्तर:
यह जल और पोषक तत्वों के चक्र को बनाए रखती है।

15. प्रश्न: जैव-विविधता वायुमंडलीय गैसों को कैसे प्रभावित करती है?
उत्तर:
यह गैसों को स्थिर करती है और जलवायु नियंत्रित करती है।

16. प्रश्न: अधिक विविधता वाले पारितंत्र की विशेषता क्या है?
उत्तर:
वह अधिक स्थायी और उत्पादक होता है।

17. प्रश्न: प्रजातियों की क्षति से क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
पारितंत्र की स्थिरता और क्षमता कम हो जाती है।

18. प्रश्न: आनुवांशिक विविधता और पर्यावरणीय परिवर्तन में क्या संबंध है?
उत्तर:
अधिक आनुवांशिक विविधता से परिवर्तन सहन करने की क्षमता बढ़ती है।

19. प्रश्न: जैव-विविधता मानव संस्कृति में कैसे सहायक रही है?
उत्तर:
इसने मानव संस्कृति के विकास में योगदान दिया है।

20. प्रश्न: मानव ने जैव-विविधता संरक्षण में क्या योगदान दिया है?
उत्तर:
विभिन्न स्तरों पर प्राकृतिक विविधता को बनाए रखने में सहायता की है।

21. प्रश्न: पारितंत्र में ऊर्जा का स्रोत क्या है?
उत्तर:
सूर्य।

22. प्रश्न: समुदाय क्या है?
उत्तर:
प्रजातियों का समूह।

23. प्रश्न: जैव-विविधता के तीन स्तर कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
आनुवांशिक, प्रजातीय और पारितंत्रीय विविधता।

24. प्रश्न: विविधता के हॉट-स्पॉट क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर:
क्योंकि वहाँ प्रजातियों की अत्यधिक समृद्धि होती है।

25. प्रश्न: अधिक जैव-विविधता वाले पारितंत्र की उत्पादकता कैसी होती है?
उत्तर:
अधिक होती है।

26. प्रश्न: जैव-विविधता संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
पारितंत्र की स्थिरता और मानव जीवन के लिए।

27. प्रश्न: जैव-विविधता की आर्थिक भूमिका क्या है?
उत्तर:
यह भोजन, औषधि और कच्चा माल प्रदान करती है।

28. प्रश्न: जैव-विविधता की वैज्ञानिक भूमिका क्या है?
उत्तर:
अनुसंधान और नए आविष्कारों में सहायक।

29. प्रश्न: किस राष्ट्रीय उद्यान का उदाहरण पारितंत्रीय विविधता के लिए दिया गया है?
उत्तर:
Indira Gandhi National Park।

30. प्रश्न: उपरोक्त राष्ट्रीय उद्यान किस क्षेत्र में स्थित है?
उत्तर:
Western Ghats (पश्चिमी घाट) में।

Answer by Dimpee Bora