Chapter 3 

                                                        उत्तर भारत के राज्य


1. हर्षवर्धन की मृत्यु के बाद उत्तर भारत की राजनीतिक स्थिति कैसी हो गई थी?

उत्तर: 647 ई. में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात उसका कोई उत्तराधिकारी नहीं था, जिससे उसका विशाल साम्राज्य टुकड़ों में विभाजित हो गया। शक्तिशाली केन्द्रीय सत्ता के अभाव में अनेक क्षेत्रीय राज्यों का उदय हुआ। गुर्जर प्रतिहार, पाल, परमार, कलचुरी, चौहान, चालुक्य आदि राजवंश सत्ता में आए। इस प्रकार उत्तर भारत में राजनीतिक अस्थिरता और संघर्ष का वातावरण बन गया।

2. राजपूतों की उत्पत्ति के विषय में विद्वानों के क्या मत हैं?

उत्तर: राजपूतों की उत्पत्ति के विषय में विभिन्न मत हैं। अधिकांश भारतीय इतिहासकार उन्हें वैदिक कालीन क्षत्रियों का वंशज मानते हैं। कुछ विद्वान इन्हें विदेशी जातियों से संबंधित मानते हैं, परंतु प्रचलित मत यही है कि वे प्राचीन क्षत्रिय कुलों से उत्पन्न हुए थे। राजपूत अपनी वीरता, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए प्रसिद्ध थे।

3. गुर्जर प्रतिहार वंश की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: गुर्जर प्रतिहार वंश की तीन शाखाएँ थीं, जिनमें उज्जैन शाखा प्रमुख थी। नागभट्ट प्रथम इस वंश का संस्थापक था। इस वंश के प्रमुख शासकों में वत्सराज, नागभट्ट द्वितीय, मिहिरभोज और महेंद्रपाल प्रथम शामिल थे। प्रतिहारों ने मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ भागों पर शासन किया और कुछ समय के लिए राजनीतिक एकता स्थापित की।

4. त्रिकोणीय संघर्ष से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: कन्नौज पर अधिकार करने के लिए गुर्जर प्रतिहार, पाल वंश और दक्षिण के राष्ट्रकूटों के मध्य जो लंबे समय तक संघर्ष चला, उसे त्रिकोणीय संघर्ष कहा जाता है। यह संघर्ष लगभग 8वीं से 10वीं सदी तक चला। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर भारत में प्रभुत्व स्थापित करना था।

5. पाल वंश का उदय कैसे हुआ और उसकी उपलब्धियाँ क्या थीं?

उत्तर: पाल वंश का मूल स्थान बंगाल था। 8वीं सदी में गोपाल ने इस वंश की स्थापना की। धर्मपाल और देवपाल इसके प्रमुख शासक थे। पाल शासक शिक्षा और धर्म के संरक्षक थे। धर्मपाल ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की। पालों के समय बौद्ध धर्म को संरक्षण मिला।

6. विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना और महत्व बताइए।

उत्तर: विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना पाल शासक धर्मपाल ने की थी। यह बौद्ध शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र था। यहाँ उच्च शिक्षा सुव्यवस्थित ढंग से दी जाती थी। कालांतर में यह नालंदा की तरह प्रसिद्ध विश्वविद्यालय बन गया।

7. चालुक्य (सोलंकी) वंश का परिचय दीजिए।

उत्तर: गुजरात के सोलंकी या चालुक्य वंश का संस्थापक मूलराज था। भीम प्रथम के समय महमूद गजनवी ने गुजरात पर आक्रमण किया और सोमनाथ मंदिर को लूटा। यह वंश गुजरात क्षेत्र में शक्तिशाली था और मंदिर निर्माण में प्रसिद्ध रहा।

8. परमार वंश और राजा भोजदेव की उपलब्धियाँ बताइए।

उत्तर: परमार वंश का प्रमुख शासक भोजदेव था। वह महान विजेता, विद्वान और कवि था। उसने भोजपुर नगर बसाया और शिव मंदिर का निर्माण कराया। उसकी राजसभा में अनेक विद्वान रहते थे। उसने कई ग्रंथों की रचना की और तालाबों व मंदिरों का निर्माण करवाया।

9. चौहान वंश का उदय और पृथ्वीराज चौहान का महत्व लिखिए।

उत्तर: चौहान वंश प्रारंभ में गुर्जर प्रतिहारों के सामंत थे। विग्रहराज ने स्वतंत्र राज्य स्थापित किया। अजयराज ने अजमेर बसाया। पृथ्वीराज चौहान इस वंश का महान शासक था। उसने कई युद्ध लड़े और उसकी वीरता का वर्णन चंदबरदाई ने ‘पृथ्वीराज रासो’ में किया।

10. तोमर वंश का योगदान क्या था?

उत्तर: तोमर वंश के अनंगपाल ने 736 ई. में दिल्ली (दिल्लीका) नगर बसाया। उन्होंने उत्तर भारत में एक महत्वपूर्ण राज्य की स्थापना की।

11. महमूद गजनवी के आक्रमणों के कारण बताइए।

उत्तर: महमूद गजनवी गजनी का शासक था। उसे विशाल सेना के लिए धन चाहिए था। भारत की समृद्धि की कहानियाँ सुनकर उसने 1000 से 1027 ई. के बीच 17 बार आक्रमण किए। उसका मुख्य उद्देश्य धन लूटना था

12. सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण का वर्णन कीजिए।

उत्तर: 1025 ई. में महमूद गजनवी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया। उसने मंदिर को तोड़ा और अपार धन-संपत्ति लूटकर गजनी ले गया।

13. अलबरूनी का भारत आगमन और उसकी कृति का महत्व बताइए।

उत्तर: अलबरूनी मध्य एशिया का प्रसिद्ध विद्वान था। वह महमूद गजनवी के साथ भारत आया। उसने ‘तहकीक-ए-हिंद’ नामक पुस्तक लिखी, जिससे उस समय के भारत की सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक जानकारी मिलती है।

14. मुहम्मद गोरी के भारत आक्रमणों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: मुहम्मद गोरी ने 1175 ई. में भारत पर पहला आक्रमण किया। उसने मुल्तान और सिंध जीता। 1191 में तराइन के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज से हार गया, लेकिन 1192 में द्वितीय युद्ध में विजय प्राप्त की। इससे भारत में मुस्लिम राज्य की नींव पड़ी।

15. तराइन के प्रथम और द्वितीय युद्ध का महत्व बताइए।

उत्तर: 1191 के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज विजयी हुआ। 1192 के द्वितीय युद्ध में गोरी विजयी हुआ। इस विजय से दिल्ली और अजमेर पर तुर्कों का अधिकार हो गया।

16. ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ क्या है?

उत्तर: अजमेर में विशालदेव द्वारा निर्मित शिक्षा केंद्र को मुहम्मद गोरी ने मस्जिद में परिवर्तित कर दिया। इसे ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ कहा जाता है।

17. सामाजिक जीवन की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: समाज चार वर्णों में बंटा था। जाति व्यवस्था कठोर हो गई थी। स्त्रियों में पर्दा और सती प्रथा प्रचलित थी। जौहर की प्रथा भी थी। मेले और तीर्थ यात्राएँ सामाजिक जीवन का भाग थीं।

18. आर्थिक स्थिति का वर्णन कीजिए।

उत्तर: कृषि मुख्य व्यवसाय था। पाटलिपुत्र, कन्नौज, उज्जैन आदि व्यापारिक केंद्र थे। कपड़ा उद्योग, धातु उद्योग विकसित थे। मसालों और रत्नों का निर्यात होता था।

19. शिक्षा व्यवस्था की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: मंदिर, मठ, विहार शिक्षा केंद्र थे। नालंदा, विक्रमशिला, काशी प्रमुख केंद्र थे। व्यावसायिक शिक्षा श्रेणियों द्वारा दी जाती थी।

20. साहित्यिक विकास का वर्णन कीजिए।

उत्तर: संस्कृत प्रमुख भाषा थी। अपभ्रंश, पाली, प्राकृत, तमिल भाषाओं का विकास हुआ। माघ, भवभूति, कल्हण, जयदेव आदि प्रसिद्ध लेखक थे।

21. शिक्षा के प्रमुख केंद्र।

उत्तर: नालंदा, विक्रमशिला, काशी और कन्नौज उच्च शिक्षा केंद्र थे। मंदिर, मठ और विहार शिक्षा के केंद्र बने।

22. व्यावसायिक शिक्षा।

उत्तर: शिक्षा में श्रेणियों के आधार पर व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता था। कला और शिल्प कौशल का प्रशिक्षण समूहों में होता था।

23. साहित्य का विकास।

उत्तर: संस्कृत प्रमुख भाषा थी। अपभ्रंश, प्राकृत, पाली और तमिल भाषाओं में साहित्य लिखा गया।

24. प्रमुख लेखक और उनकी कृतियाँ।

उत्तर: माघ – शिशुपाल वध

भवभूति – उत्तररामचरित

भारवि – किरातार्जुन

कल्हण – राजतरंगिणी

जयदेव – गीत गोविन्द

चंदबरदाई – पृथ्वीराज रासो

25. विज्ञान और प्रौद्योगिकी।

उत्तर: भाष्कराचार्य ने ‘सिद्धांत शिरोमणि’ की रचना की। माधव ने औषधि विज्ञान पर ‘रूगविनिश्चय’ लिखा। चरक संहिता और सुश्रुत संहिता का अनुवाद अरबी और तिब्बती भाषाओं में हुआ।

26. धार्मिक जीवन।

उत्तर: वैष्णव, शैव, बौद्ध और जैन धर्म लोगों के लिए प्रेरक थे। अलवार और नयनार संतों ने भक्ति आंदोलन को फैलाया।

27. विष्णु उपासना।

उत्तर: भगवान विष्णु के ‘रामावतार’ और ‘कृष्णावतार’ को आराध्य माना गया। दस अवतारों की कथाएँ अत्यंत लोकप्रिय हुईं।

28. वास्तुकला के उदाहरण।

उत्तर: पुरी का जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर और खजुराहो के चंदेल मंदिर प्रमुख हैं।

29. कंदरिया महादेव मंदिर का महत्व।

उत्तर: यह खजुराहो का प्रमुख मंदिर है। उत्कृष्ट मूर्तिकला और विश्व धरोहर में शामिल है।

30. माउंट आबू के दिलवाड़ा जैन मंदिर।

उत्तर: माउंट आबू में स्थित दिलवाड़ा के जैन मंदिर अनुपम सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं।

31. गोमतेश्वर की मूर्ति।

उत्तर: श्रवणबेलगोला, मैसूर में 57 फीट ऊँची गोमतेश्वर जैन तीर्थंकर की मूर्ति स्वतंत्र रूप से खड़ी है।

32. पाल काल की मूर्तिकला।

उत्तर: पाल शासकों के समय काले पत्थर की मूर्तियाँ बनीं।

33. चित्रकला का विकास।

उत्तर: मंदिरों और राजमहलों को भित्ति चित्रों से सजाया गया।

34. लघु चित्रकला।

उत्तर: पुस्तकों को आकर्षक बनाने के लिए लघु चित्र बनाना प्रारंभ हुआ।

35. व्यापारिक संबंध।

उत्तर: मध्य एशिया और अरब से घोड़े, खजूर आयात और मसाले, रत्न, मोती आदि निर्यात किए जाते थे।

36. स्त्रियों की सामाजिक स्थिति।

उत्तर: स्त्रियों को संपत्ति का अधिकार था। पर्दा प्रथा और सती प्रथा प्रचलित थी। जौहर भी समाज में देखा गया।

37. शिक्षा में बौद्ध धर्म का योगदान।

उत्तर: बौद्ध धर्म ने शिक्षा का संरक्षण किया। मठ और विहार शिक्षा केंद्र बने।

38. साहित्यिक योगदान।

उत्तर: संस्कृत और क्षेत्रीय भाषाओं में महाकाव्य, ग्रंथ और धार्मिक साहित्य लिखा गया।

39. धार्मिक सुधारक।

उत्तर: आदि शंकराचार्य और रामानुजाचार्य ने धर्म में नव-जागृति फैलाई।

40. 800–1200 ई. के उत्तर भारत का सार।

उत्तर: इस समय उत्तर भारत में क्षेत्रीय राजवंशों का उदय, राजनीतिक संघर्ष, सामाजिक और धार्मिक विकास, शिक्षा और कला में प्रगति हुई। आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन समृद्ध था।

Answer by Mrinmoee