Chapter 30

                                            यूरोप महाद्वीप : भौगोलिक स्वरूप


1. प्रश्न: यूरोप महाद्वीप की भौगोलिक स्थिति का वर्णन कीजिए।

उत्तर: यूरोप महाद्वीप एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के मध्य स्थित है। इसकी स्थिति ऐसी है कि यहाँ से समुद्री तथा वायु मार्ग द्वारा अन्य महाद्वीपों तक पहुँचना आसान है। इसी कारण यह प्राचीन काल से व्यापार, उद्योग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का केंद्र रहा है।

2. प्रश्न: यूरोप की जलवायु जनजीवन के लिए अनुकूल क्यों है?

उत्तर: यूरोप का अधिकांश भाग शीतोष्ण कटिबंध में स्थित है। यहाँ न तो अत्यधिक गर्मी पड़ती है और न अत्यधिक ठंड। समुद्री प्रभाव और पछुआ हवाओं के कारण यहाँ संतुलित तापमान रहता है, जिससे कृषि, उद्योग और मानव जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनती हैं।

3. प्रश्न: यूरोप के समुद्री तटों की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: यूरोप के समुद्री तट अत्यधिक कटे-फटे और लंबे हैं। इससे आंतरिक जल यातायात की सुविधा मिलती है। ये तट मछली पकड़ने के लिए भी आदर्श हैं तथा व्यापारिक बंदरगाहों के विकास में सहायक हैं।

4. प्रश्न: यूरोप की धरातलीय बनावट के चार प्राकृतिक भागों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: यूरोप को चार प्राकृतिक भागों में बाँटा गया है—

(1) उत्तरी-पश्चिमी उच्च भूमि

(2) मध्य के विशाल मैदान

(3) मध्यवर्ती पठार

(4) दक्षिणी अल्पाइन पर्वतमाला

प्रत्येक भाग की अपनी भौगोलिक और आर्थिक विशेषताएँ हैं।

5. प्रश्न: उत्तरी-पश्चिमी उच्च भूमि का वर्णन कीजिए।

उत्तर: यह क्षेत्र मुख्यतः नार्वे और स्वीडन में फैला है। इसे स्कैंडिनेवियन पर्वत भी कहते हैं। यहाँ की भूमि पथरीली और ढालदार है, जिससे कृषि कम होती है और जनसंख्या घनत्व भी कम है।

6. प्रश्न: फियोर्ड तट क्या होते हैं?

उत्तर: नार्वे के समुद्री तट बहुत कटे-फटे, संकरे और गहरे हैं, जिन्हें फियोर्ड तट कहते हैं। ये हिमनदों की क्रिया से बने हैं और प्राकृतिक बंदरगाह प्रदान करते हैं।

7. प्रश्न: मध्य के विशाल मैदानों का विस्तार कहाँ तक है?

उत्तर: ये मैदान पश्चिम में अटलांटिक महासागर से लेकर पूर्व में यूराल पर्वत तक फैले हैं। रूस में इनकी चौड़ाई अधिक है और पश्चिम की ओर संकरी होती जाती है।

8. प्रश्न: यूरोप के मैदान उपजाऊ क्यों हैं?

उत्तर: अनेक नदियों के कछारों द्वारा लाए गए जलोढ़ मिट्टी के कारण ये मैदान अत्यंत उपजाऊ हैं। यहाँ उन्नत कृषि होती है।

9. प्रश्न: यूरोप की सबसे बड़ी नदी का वर्णन कीजिए।

उत्तर: वोल्गा यूरोप की सबसे बड़ी नदी है। यह रूस से होकर बहती है और कैस्पियन सागर में गिरती है।

10. प्रश्न: डेन्यूब नदी का महत्व बताइए।

उत्तर: डेन्यूब पश्चिमी यूरोप की प्रमुख नदी है। यह कई देशों से होकर बहती है और काला सागर में गिरती है। यह व्यापार और सिंचाई में सहायक है।

11. प्रश्न: मध्यवर्ती पठार का वर्णन कीजिए।

उत्तर: यह क्षेत्र मैदानी भाग के दक्षिण में स्थित है। इसमें फ्रांस का मध्यवर्ती मैसिफ, ब्लैक फॉरेस्ट तथा बोहेमिया के पठार आते हैं। भूमि चट्टानी और कम उपजाऊ है।

12. प्रश्न: दक्षिणी अल्पाइन पर्वतमाला का विस्तार बताइए।

उत्तर: यह पर्वतमाला अटलांटिक महासागर से कैस्पियन सागर तक फैली है। इसमें आल्प्स, पेरेनीज, कार्पेथियन आदि पर्वत श्रेणियाँ आती हैं।

13. प्रश्न: आल्प्स पर्वत का वर्णन कीजिए।

उत्तर: आल्प्स यूरोप की महत्वपूर्ण पर्वत श्रेणी है। इसकी सबसे ऊँची चोटी माउंट ब्लांक है।

14. प्रश्न: यूरोप की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?

उत्तर: एलब्रुस (कॉकेशस पर्वत में) लगभग 5642 मीटर ऊँची है और यूरोप की सबसे ऊँची चोटी है।

15. प्रश्न: यूरोप में समुद्री जलवायु का प्रभाव कैसे पड़ता है?

उत्तर: समुद्री तटों की कटावयुक्त आकृति और गर्म जलधाराओं के कारण पश्चिमी यूरोप में सम जलवायु रहती है तथा पर्याप्त वर्षा होती है।

16. प्रश्न: महाद्वीपीय जलवायु क्या है?

उत्तर: मध्य और पूर्वी यूरोप में महाद्वीपीय जलवायु पाई जाती है, जहाँ गर्मियाँ अधिक गर्म और सर्दियाँ अधिक ठंडी होती हैं।

17. प्रश्न: भूमध्य सागरीय जलवायु की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: दक्षिणी यूरोप में गर्मी लंबी और शुष्क होती है, जबकि सर्दी छोटी और नम होती है। सर्दियों में वर्षा होती है।

18. प्रश्न: टुंड्रा जलवायु का वर्णन कीजिए।

उत्तर: उत्तरी यूरोप में अत्यधिक ठंड रहती है। वर्षा कम और हिम के रूप में होती है। यहाँ साल भर बर्फ जमी रहती है।

19. प्रश्न: टुंड्रा वनस्पति की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: यहाँ लिचेन और मॉस जैसी छोटी वनस्पतियाँ उगती हैं। प्रमुख पशु रेंडियर है।

20. प्रश्न: टैगा वन क्या हैं?

उत्तर: टुंड्रा के दक्षिण में कोणधारी पेड़ों के वन पाए जाते हैं, जिन्हें टैगा वन कहते हैं। इनकी लकड़ी फर्नीचर और कागज बनाने में उपयोगी है।

21. प्रश्न: टैगा वनों के मुख्य वृक्ष कौन-कौन से हैं?

उत्तर: फर, पाइन, स्प्रूस और लार्च मुख्य वृक्ष हैं।

22. प्रश्न: मिश्रित वन कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर: यूरोप के मध्य और पश्चिमी भाग में टैगा के दक्षिण में मिश्रित वन पाए जाते हैं।

23. प्रश्न: मिश्रित वनों की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: यहाँ कोणधारी और चौड़ी पत्ती वाले वृक्ष दोनों मिलते हैं। लकड़ी इमारती और जलाऊ दोनों प्रकार की होती है।

24. प्रश्न: स्टेप्स के घास के मैदानों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: दक्षिण-पूर्वी यूरोप में कम वर्षा वाले क्षेत्र में छोटी घास पाई जाती है। यहाँ पशुपालन प्रमुख है।

25. प्रश्न: भूमध्य सागरीय वनस्पति की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: यहाँ छोटे, मोटे और चमकीली पत्तियों वाले वृक्ष होते हैं। अंगूर, संतरा आदि फल प्रचुर मात्रा में उगते हैं।

26. टुंड्रा जलवायु कहाँ पाई जाती है?

उत्तर: यूरोप के उत्तरी भाग में, विशेषकर नार्वे और रूस के उत्तरी क्षेत्रों में।

27. टुंड्रा प्रदेश में कौन-सी वनस्पति उगती है?

उत्तर: लिचेन और मॉस।

28. टुंड्रा प्रदेश का प्रमुख पशु कौन है?

उत्तर: रेण्डियर।

29. टैगा वन कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर: टुंड्रा के दक्षिण में 55° से 65° उत्तर अक्षांशों के बीच।

30. टैगा वनों के प्रमुख वृक्ष कौन-से हैं?

उत्तर: फर, पाइन, स्प्रूस और लार्च।

31. टैगा वनों की लकड़ी का उपयोग कहाँ होता है?

उत्तर: फर्नीचर, कागज और जलयान बनाने में।

32. मिश्रित वन कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर: मध्यवर्ती और पश्चिमी यूरोप में।

33. मिश्रित वनों के प्रमुख वृक्ष कौन-से हैं?

उत्तर: ओक, ऐस और पोपलर।

34. स्टेप्स घास के मैदान कहाँ स्थित हैं?

उत्तर: दक्षिण-पूर्वी यूरोप में।

35. स्टेप्स क्षेत्र में मुख्य व्यवसाय क्या है?

उत्तर: पशुपालन।

36. भूमध्य सागरीय वनस्पति कहाँ पाई जाती है?

उत्तर: दक्षिणी यूरोप में, भूमध्य सागर के आसपास।

37. भूमध्य सागरीय वनस्पति की विशेषता क्या है?

उत्तर: गहरी जड़ें, छोटी मोटी और चमकीली पत्तियाँ।

38. भूमध्य क्षेत्र में कौन-कौन से फल अधिक उत्पन्न होते हैं?

उत्तर: अंगूर, संतरा और नारंगी।

39. यूरोप में समुद्री जलवायु का प्रभाव क्यों अधिक है?

उत्तर: कटे-फटे तट और समुद्री धाराओं के कारण।

40. यूरोप के उत्तरी भाग में वर्षा किस रूप में होती है?

उत्तर: मुख्यतः हिम (बर्फ) के रूप में।

Answer by Mrinmoee