Chapter 4
हमारा संविधान
1.संविधान क्या है?
उत्तर: संविधान वह नियम और कानूनों का संकलन है जो किसी देश की सरकार की संरचना, संचालन और अधिकारों को निर्धारित करता है। यह शासन और नागरिकों के अधिकारों की रूपरेखा देता है।
2.भारतीय संविधान का निर्माण किसके आदर्शों के अनुसार हुआ?
उत्तर: भारतीय संविधान का निर्माण राष्ट्रीय आंदोलन के आदर्शों और लोकतंत्रात्मक मूल्यों के अनुसार हुआ।
3.संविधान सभा का गठन कब हुआ?
उत्तर: भारत में संविधान सभा का गठन दिसंबर 1946 में हुआ।
4.संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे।
5.संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर थे।
6.संविधान कब स्वीकृत और लागू हुआ?
उत्तर: संविधान को 26 नवम्बर 1949 को स्वीकृति मिली और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
7.संविधान लागू होने का दिवस किस रूप में मनाया जाता है?
उत्तर: 26 जनवरी को प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
8.26 जनवरी 1930 का क्या महत्व है?
उत्तर: इस दिन लाहौर में कांग्रेस अधिवेशन में पूर्ण स्वतंत्रता का प्रस्ताव पारित किया गया और प्रभात फेरियों तथा सभाओं के माध्यम से स्वराज्य का संकल्प लिया गया।
9.संविधान की प्रस्तावना में किन लक्ष्यों का उल्लेख है?
उत्तर: प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समाजवाद, लोकतंत्र, गणराज्य, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, राजनीतिक न्याय, बंधुत्व, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की अखंडता का उल्लेख है।
10.“सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न” का अर्थ क्या है?
उत्तर: भारत पर आंतरिक या बाहरी किसी विदेशी सत्ता का अधिकार नहीं है। भारत स्वतंत्र रूप से अपने अंतरराष्ट्रीय कार्य कर सकता है।
11.संविधान के समाजवादी आदर्श का तात्पर्य क्या है?
उत्तर: आर्थिक और सामाजिक असमानताओं को दूर करना और सभी नागरिकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना।
12.भारत में पंथ निरपेक्षता का क्या अर्थ है?
उत्तर: राज्य किसी धर्म के पक्ष में नहीं होगा और सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता एवं समान अवसर प्राप्त होंगे।
13.लोकतंत्रात्मक भारत का क्या अर्थ है?
उत्तर: सरकार की स्थापना जनता द्वारा और जनता के लिए की जाती है। सभी नागरिक मताधिकार के आधार पर प्रतिनिधि चुनते हैं।
14.भारत में गणराज्य होने का क्या अर्थ है?
उत्तर: भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होता है, वंशानुगत नहीं, इसलिए भारत गणराज्य है।
15.भारतीय संविधान में आर्थिक न्याय का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम चलाना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी सुनिश्चित करना।
16.राजनीतिक न्याय का क्या अर्थ है?
उत्तर: सभी नागरिकों को समान मतदान अधिकार और अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार।
17.व्यक्ति की गरिमा से क्या आशय है?
उत्तर: सभी नागरिकों को अपने सर्वांगीण और व्यक्तिगत विकास के अवसर प्राप्त हैं।
18.भारतीय संविधान लिखित क्यों है?
उत्तर: इसे संविधान सभा ने संकलित और निर्मित किया, इसलिए यह स्पष्ट और लिखित संविधान है।
19.संविधान में कठोर और लचीलेपन का समन्वय कैसे है?
उत्तर: सामान्य संशोधन संसद के बहुमत से होते हैं; महत्वपूर्ण संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत आवश्यक है।
20.न्यायपालिका की स्वतंत्रता का क्या महत्व है?
उत्तर: न्यायपालिका नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करती है और संविधान की व्याख्या का अधिकार रखती है।
21.मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का उल्लेख क्यों है?
उत्तर: नागरिकों को अधिकार देने और उनके कर्तव्यों को सुनिश्चित करने के लिए।
22.राज्य के नीति निर्देशक तत्व क्या हैं?
उत्तर: समाज, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की स्थापना, वंचित वर्गों का कल्याण और विकास।
23.संघात्मक शासन व्यवस्था का अर्थ क्या है?
उत्तर: केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन; दोनों की अलग-अलग सरकारें।
24.संसदीय प्रणाली क्या है?
उत्तर: शासन की वास्तविक शक्तियाँ संसद में निहित हैं और मंत्रि-परिषद संसद के प्रति उत्तरदायी होती है।
25.संविधान में बंधुत्व का महत्व क्या है?
उत्तर: जाति, धर्म, भाषा, राज्यों और वर्गों के बीच भाईचारा बढ़ाना और राष्ट्रीय एकता बनाए रखना।
26.भारतीय संविधान की व्यापकता का कारण क्या है?
उत्तर: भारत में अनेक जातियाँ, धर्म और भाषाएँ हैं; संविधान में इनके लिए विस्तारपूर्वक प्रावधान हैं।
27.संविधान सभा के कुछ प्रमुख सदस्य कौन थे?
उत्तर: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पं. जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, मौलाना आजाद, सरदार पटेल।
28.संविधान में सामाजिक न्याय से क्या आशय है?
उत्तर: धर्म, जाति, लिंग और वर्ग के आधार पर भेदभाव न करना।
29.संविधान में विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता क्यों दी गई?
उत्तर: सभी नागरिक अपने धार्मिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत विचार रखने और व्यक्त करने में स्वतंत्र हैं।
30.संविधान में शिक्षा और सेवा में समान अवसर का क्या अर्थ है?
उत्तर: योग्यता के आधार पर सभी नागरिकों को सरकारी सेवाओं में चयन के अवसर मिलेंगे।
31.वंचित वर्गों के लिए विशेष प्रावधान क्यों हैं?
उत्तर: अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के कल्याण और विकास के लिए।
32.संविधान में स्वतंत्र न्यायपालिका क्यों है?
उत्तर: यह न्यायपूर्ण निर्णय देती है और किसी भी अन्य अंग के हस्तक्षेप से स्वतंत्र है।
33.भारतीय संविधान का प्रस्तावना किस दिन लागू हुआ?
उत्तर: 26 जनवरी 1950 को।
34.संविधान के लिखित होने का महत्व क्या है?
उत्तर: यह स्पष्ट, सुव्यवस्थित और नागरिकों के अधिकारों की गारंटी देता है।
35.संविधान में “संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न” क्यों उल्लेखित है?
उत्तर: भारत पर किसी विदेशी सत्ता का नियंत्रण न हो और अंतरराष्ट्रीय रूप से स्वतंत्र हो।
36.संविधान में संघात्मक शासन व्यवस्था क्यों है?
उत्तर: ताकी केंद्र और राज्य दोनों के अधिकार स्पष्ट रहें और शक्तियों का संतुलन बने।
37.मौलिक कर्तव्यों का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: नागरिकों को संविधान के आदर्शों का पालन कर देश सेवा के लिए प्रेरित करना।
38.संविधान में संकटकाल की विशेष प्रावधान क्यों हैं?
उत्तर: देश की सुरक्षा और शासन की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए।
39.विश्व शांति का समर्थन संविधान में क्यों शामिल है?
उत्तर: भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और सहयोग का समर्थन करता है।
40.भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर: लिखित एवं निर्मित, विस्तृत एवं व्यापक, कठोर एवं लचीला, संघात्मक, लोकतंत्रात्मक गणराज्य, पंथ निरपेक्ष, स्वतंत्र न्यायपालिका।
Answer by Mrinmoee