Chapter 5
मौलिक अधिकार एवं कर्त्तव्य
1.हर्षवर्धन की मृत्यु के बाद उत्तर भारत की राजनैतिक स्थिति कैसी थी?
उत्तर: हर्षवर्धन की मृत्यु (647 ई.) के बाद उत्तर भारत में केन्द्रीय सत्ता का अभाव था। उसके साम्राज्य को कोई उत्तराधिकारी नहीं मिला और यह टुकड़ों में बंट गया। इस समय अनेक क्षेत्रीय राज्यों का उदय हुआ, जैसे गुर्जर प्रतिहार, पाल, परमार, कलचुरी, चौहान और चन्देल वंश। इस दौरान भारत पर तुर्कों के आक्रमण भी हुए।
2.राजपूतों की विशेषताएँ और उनके उदय के कारण क्या थे?
उत्तर: राजपूत वीर, साहसी और मातृभूमि के प्रति समर्पित थे। हर्षवर्धन के उत्तराधिकारी न होने के कारण क्षेत्रीय राज्यों का उदय हुआ और इन राज्यों में राजपूत वंशों ने शासन किया। राजपूतों की उत्पत्ति वैदिक कालीन क्षत्रियों से मानी जाती है।
3.गुर्जर प्रतिहार वंश के प्रमुख शासक कौन-कौन थे और उनका योगदान क्या था?
उत्तर: प्रमुख शासक: नागभट्ट प्रथम, वत्सराज, नागभट्ट द्वितीय, मिहिरभोज और महेन्द्रपाल प्रथम। इन्होंने मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ भागों पर लंबे समय तक स्वतंत्र शासन किया। मिहिरभोज सबसे प्रतापी शासक थे जिन्होंने उत्तरी भारत में राजनैतिक एकता स्थापित की।
4.पाल वंश की स्थापना और उनके प्रमुख शासक कौन थे?
उत्तर: पाल वंश का मूल स्थान बंगाल था। गोपालपाल, धर्मपाल और देवपाल इसके प्रमुख शासक थे। उन्होंने कन्नौज पर कब्जा करने के लिए प्रतिहार और राष्ट्रकूटों से संघर्ष किया। धर्मपाल ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की।
5.चालुक्य (सोलंकी) वंश और महमूद गजनवी के आक्रमण का विवरण दें।
उत्तर: सोलंकी वंश का संस्थापक मूलराज था। राजा भीम प्रथम के समय महमूद गजनवी ने गुजरात पर आक्रमण किया। सोमनाथ मंदिर पर लूटपाट हुई। राजपूत वीरता से लड़े, परंतु मंदिर और धन लूट लिया गया।
6.परमार वंश और भोजदेव के योगदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर: परमार वंश के प्रमुख शासक: श्रीहर्ष, मुंज, सिंधुराज, भोजदेव, जयसिंह और उदयादित्य। भोजदेव ने राजसभा में विद्वानों का संकलन किया, अनेक ग्रंथ लिखे, मंदिर, तालाब और भोजपुर का शिव-मंदिर बनवाया।
7.चौहान वंश और पृथ्वीराज चौहान का महत्व क्या था?
उत्तर: चौहान वंश ने राजस्थान के मध्य भाग पर शासन किया। विग्रहराज ने स्वतंत्र राज्य की नींव डाली। पृथ्वीराज चौहान वीर और प्रतापी राजा थे। उन्होंने गुजरात के सोलंकी, बुंदेलखंड के चंदेल और कन्नौज के जयचंद से युद्ध किए।
8.कन्नौज पर अधिकार के लिए त्रिकोणीय संघर्ष का विवरण दें।
उत्तर: त्रिकोणीय संघर्ष में कन्नौज पर प्रतिहार, पाल और राष्ट्रकूटों के बीच लम्बे समय तक युद्ध हुआ। यह संघर्ष 800–1200 ई. तक चला और उत्तरी भारत की राजनैतिक स्थिति को प्रभावित किया।
9.महमूद गजनवी के भारत आक्रमण का कारण और परिणाम क्या था?
उत्तर: गजनवी को भारत की संपत्ति और धन की जानकारी थी। उसने 1000–1027 ई. तक 17 बार आक्रमण किया। मंदिरों को लूटा, मूर्तियाँ तोड़ी और धन ले गया। प्रमुख उदाहरण सोमनाथ मंदिर पर हमला (1025 ई.) है।
10.मुहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच तराइन के युद्धों का विवरण दें।
उत्तर: 1191 में प्रथम और 1192 में द्वितीय तराइन युद्ध हुए। प्रथम युद्ध में गोरी असफल रहा। द्वितीय युद्ध में पृथ्वीराज चौहान पराजित हुआ। इससे अजमेर, दिल्ली और हाँसी पर गोरी का अधिकार हो गया।
11.उत्तर भारत के सामाजिक जीवन का विवरण कीजिए।
उत्तर: समाज चार वर्णों में बंटा था: ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र। जातिवाद और रूढ़िवादिता बढ़ रही थी। स्त्रियों को संपत्ति का अधिकार था, पर सती और पर्दा प्रथा प्रचलित थी।
12.आर्थिक स्थिति और व्यापारिक केन्द्रों का वर्णन।
उत्तर: ग्रामीण जनता कृषि और पशुपालन में लगी थी। पाटलिपुत्र, उज्जैन, कन्नौज, मथुरा और काशी प्रमुख व्यापारिक केन्द्र थे। कपड़ा उद्योग, धातु उद्योग, और मध्य-एशिया से व्यापारिक संबंध प्रचलित थे।
13.शिक्षा और साहित्य के प्रमुख केन्द्र कौन थे?
उत्तर: नालंदा, काशी, विक्रमशिला और कन्नौज प्रमुख शिक्षा केन्द्र थे। संस्कृत, पाली, प्राकृत और तमिल भाषाओं में साहित्य विकसित हुआ।
14.वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति का विवरण।
उत्तर: भाष्कराचार्य ने 'सिद्धांत शिरोमणि' लिखी। माधव ने औषधि विज्ञान पर शोध किया। चरक संहिता और सुश्रुत संहिता का अनुवाद अरबी व तिब्बती में हुआ।
15.धार्मिक जीवन और भक्ति आंदोलन का विवरण।
उत्तर: वैष्णव, शैव, बौद्ध और जैन धर्म प्रचलित थे। दक्षिण भारत में अलवार और नयनार संतों ने भक्ति आंदोलन फैलाया।
16.वास्तुकला और चित्रकला के प्रमुख उदाहरण।
उत्तर: पुरी का जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर, खजुराहो के कंदरिया महादेव मंदिर और माउंट आबू के जैन मंदिर प्रमुख हैं।
17.महिलाओं के अधिकार और जौहर की प्रथा का विवरण।
उत्तर: आक्रमणकारियों से बचने के लिए महिलाओं ने जौहर किया। परंतु समाज में महिलाओं की संपत्ति में अधिकार और शिक्षा का विकास हुआ।
18.संविधान क्या है और इसका महत्व क्या है?
उत्तर: संविधान वह लिखित नियम और कानून है जो देश के शासन और सरकार की संरचना को निर्धारित करता है। यह लोकतंत्रात्मक, न्यायपूर्ण और समाज के विकास के लिए मार्गदर्शक है।
19.संविधान सभा का गठन कब और क्यों हुआ?
उत्तर: दिसम्बर 1946 में लोकतंत्र और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए संविधान सभा का गठन हुआ। इसका उद्देश्य स्वतंत्र भारत का संविधान तैयार करना था।
20.संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: डॉ. भीमराव अम्बेडकर संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।
21.संविधान कब लागू हुआ और गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?
उत्तर: संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसलिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
22.भारतीय संविधान की प्रस्तावना में किन प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख है?
उत्तर: सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न भारत
समाजवाद और लोकतंत्र
पंथ निरपेक्षता
सामाजिक और आर्थिक न्याय
राष्ट्रीय एकता और अखण्डता
23.भारतीय संविधान को लिखित एवं निर्मित क्यों कहा जाता है?
उत्तर: इसे संविधान सभा ने लिखा और निर्मित किया। यह स्पष्ट, विस्तृत और व्यावहारिक आवश्यकताओं के अनुरूप है।
24.संविधान की विशेषताएँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर: लिखित एवं निर्मित, विस्तृत और व्यापक, कठोर एवं लचीला, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, संघात्मक शासन व्यवस्था, संसदीय प्रणाली।
25.लोकतंत्रात्मक और गणराज्य का अर्थ क्या है?
उत्तर: लोकतंत्रात्मक का अर्थ: जनता के द्वारा सरकार की स्थापना।
गणराज्य का अर्थ: राष्ट्र प्रमुख निर्वाचित होता है, वंशानुगत नहीं।
26.पंथ निरपेक्षता का अर्थ समझाइए।
उत्तर: राज्य सभी धर्मों के प्रति समान है। किसी धर्म के नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं होगा।
27.भारतीय संविधान में संघात्मक शासन व्यवस्था क्या है?
उत्तर: केन्द्र और राज्य की अलग-अलग सरकारें हैं। शक्तियों का स्पष्ट विभाजन है।
28.मौलिक अधिकार और कर्त्तव्यों का महत्व क्या है?
उत्तर: अधिकार नागरिकों की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। कर्त्तव्य का पालन करने से अधिकार सुरक्षित रहते हैं और समाज सुव्यवस्थित होता है।
29.संविधान के संशोधन की प्रक्रिया कैसी है?
उत्तर: सामान्य विषय: संसद के साधारण बहुमत से।
महत्वपूर्ण विषय: दोनों सदनों में उपस्थित सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से।
30.स्वतंत्र और शक्तिशाली न्यायपालिका का महत्व क्या है?
उत्तर: न्यायपालिका नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षक है। संविधान की व्याख्या और उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई का अधिकार सर्वोच्च न्यायालय को है।
31.मौलिक अधिकार क्या हैं और उनके उदाहरण क्या हैं?
उत्तर: नागरिकों को संविधान द्वारा दिए गए अधिकार जिन्हें राज्य बाधित नहीं कर सकता। उदाहरण: समता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार।
32.समता का अधिकार क्या है?
उत्तर: सभी नागरिक कानून के समक्ष समान हैं। शासकीय नौकरियों में समान अवसर प्राप्त होंगे। जाति, धर्म, लिंग, भाषा आदि के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा।
33.स्वतंत्रता का अधिकार किस प्रकार सुनिश्चित किया गया है?
उत्तर: इसमें विचार व्यक्त करने, सम्मेलन करने, भ्रमण, निवास, व्यापार और व्यक्तिगत सुरक्षा की स्वतंत्रताएँ शामिल हैं।
34.शोषण के विरुद्ध अधिकार क्या है?
उत्तर: व्यक्ति से जबरदस्ती कार्य नहीं लिया जा सकता। बंधुआ मजदूरी और बच्चों को खतरनाक कार्य करने से रोका गया।
35.धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार क्या है?
उत्तर: सभी नागरिक अपने धर्म का पालन और प्रचार कर सकते हैं। उपासना की स्वतंत्रता पूर्ण है।
36.संस्कृति और शिक्षा का अधिकार क्या है?
उत्तर: नागरिक अपनी भाषा, संस्कृति और शिक्षा को सुरक्षित रखने के अधिकार रखते हैं। अल्पसंख्यक धर्म या भाषा के आधार पर शिक्षण संस्थाएँ खोल सकते हैं।
37.संवैधानिक उपचार का अधिकार क्या है?
उत्तर: यदि किसी नागरिक के अधिकार का हनन हो, तो न्यायालय में शिकायत कर सकता है। सरकार या व्यक्ति उसके अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकता।
38.महिलाओं के अधिकार और विशेष प्रावधान क्या हैं?
उत्तर: समान वेतन, रोजगार में अवसर, पंचायत/नगरपालिकाओं में आरक्षण, प्रसूति लाभ, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ और सम्मान की रक्षा।
39.मूल कर्त्तव्यों का महत्व और सूची दें।
उत्तर: अधिकार सुरक्षित रखने हेतु कर्तव्य आवश्यक हैं।
संविधान, राष्ट्रगान और ध्वज का सम्मान
राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा
भाईचारा और एकता का विकास
प्राकृतिक संपदा का संरक्षण
हिंसा से दूर रहना, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा
40.मताधिकार और सार्वजनिक कर्त्तव्य का महत्व क्या है?
उत्तर: मताधिकार का सही उपयोग लोकतंत्र की मजबूती करता है। सार्वजनिक कर्त्तव्य जैसे गाँव/नगर के कार्यों में सहयोग, असहायों की मदद और भ्रष्टाचार रोकना समाज के सुचारु विकास के लिए आवश्यक हैं।
Answer by Mrinmoee