Chapter 4 

                                                           भारतीयं विज्ञानम्


1. ‘भारतीयं विज्ञानम्’ पाठ का मुख्य विषय क्या है?

उत्तर: इस पाठ का मुख्य विषय यह है कि प्राचीन भारत में विज्ञान अत्यंत विकसित था और उसका विस्तृत ज्ञान संस्कृत साहित्य में उपलब्ध है। आधुनिक विज्ञान के अनेक सिद्धांतों का उल्लेख प्राचीन ग्रंथों में पहले से मिलता है।

2. वर्तमान युग को ‘संगणकयुग’ क्यों कहा गया है?

उत्तर: वर्तमान युग में लगभग प्रत्येक कार्य कंप्यूटर और आधुनिक विज्ञान पर आधारित है। तकनीकी उन्नति और वैज्ञानिक प्रगति के कारण इसे संगणकयुग कहा गया है।

3. संस्कृत साहित्य का विज्ञान से क्या संबंध है?

उत्तर: संस्कृत साहित्य ज्ञान और विज्ञान का भंडार है। गणित, खगोल, आयुर्वेद, रसायन आदि अनेक विषयों का विस्तृत वर्णन संस्कृत ग्रंथों में उपलब्ध है।

4. अमरकोश के अनुसार विज्ञान का क्या अर्थ है?

उत्तर: अमरकोश में विज्ञान का अर्थ भौतिक और व्यवहारिक ज्ञान बताया गया है। यह शिल्प और शास्त्रों से संबंधित ज्ञान है।

5. भारतीयों ने किन-किन शास्त्रों में वैज्ञानिक सिद्धांत प्रतिपादित किए?

उत्तर: गणित, भौतिकी, भूगोल, खगोल, रसायन, भूगर्भ, ज्योतिष, जीवविज्ञान और आयुर्वेद आदि शास्त्रों में भारतीयों ने महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सिद्धांत प्रस्तुत किए।

6. हृदय के कार्य का वर्णन किस ग्रंथ में मिलता है?

उत्तर: शतपथ ब्राह्मण और निरुक्त में हृदय शब्द और उसके कार्य का वर्णन मिलता है।

7. विलियम हार्वे और माल्फिगी ने क्या किया?

उत्तर: उन्होंने सोलहवीं–सत्रहवीं शताब्दी में हृदय के कार्य का वर्णन किया, जबकि यह ज्ञान भारत में पहले से उपलब्ध था।

8. सुश्रुत का विज्ञान में क्या योगदान है?

उत्तर: सुश्रुत ने शल्यचिकित्सा (Plastic Surgery) का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने अनेक शल्ययंत्रों और सूक्ष्म सीवन विधियों का प्रयोग किया।

9. सुश्रुत ने कितने यंत्रों का प्रयोग किया?

उत्तर: सुश्रुत ने सौ से अधिक यंत्रों का प्रयोग किया।

10. ‘प्लास्टिक सर्जरी’ का ज्ञान भारत में कब से था?

उत्तर: भारत में प्राचीन काल से ही प्लास्टिक सर्जरी का ज्ञान था, जिसका प्रमाण सुश्रुतसंहिता में मिलता है।

11. त्रसरेणु क्या है?

उत्तर: अंधकारमय कक्ष में सूक्ष्म प्रकाश से दिखाई देने वाला अति सूक्ष्म कण त्रसरेणु कहलाता है। आधुनिक विज्ञान में इसे कोलाइडल कण कहा जाता है।

12. ‘त्रुटि’ क्या है?

उत्तर: त्रुटि 10/18 सेकंड के बराबर सूक्ष्म समय की इकाई है।

13. ‘माइक्रो टाइम’ की संकल्पना कहाँ मिलती है?

उत्तर: इसकी संकल्पना श्रीमद्भागवतपुराण में मिलती है।

14. धूमकेतु शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर: धूमकेतु वह आकाशीय पिंड है जिसमें धुएँ और प्रकाश का सम्मिलित स्वरूप होता है।

15. ‘Comet’ शब्द का अर्थ क्या है?

उत्तर: Comet का अर्थ पूँछ के समान दिखाई देने वाला आकाशीय पिंड है।

16. फ्रांसीसी लोग किस धातु को नहीं जानते थे?

उत्तर: वे जस्ता (Zinc) और पारद (Mercury) के उपयोगात्मक ज्ञान से अनभिज्ञ थे।

17. नागार्जुनाचार्य का क्या योगदान था?

उत्तर: नागार्जुनाचार्य ने जस्ता और पारद के उपयोग का तंत्रज्ञान बहुत पहले जान लिया था।

18. ‘आरन्मूला’ किस लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: केरल के आरन्मूला ग्राम में विशेष धातु-दर्पण का निर्माण किया जाता है।

19. आरन्मूला दर्पण की क्या विशेषता है?

उत्तर: यह दर्पण हाथ से बनाया जाता है, यंत्रों से नहीं।

20. भारतीय वैज्ञानिकों के नाम कौन-कौन से हैं?

उत्तर: नागार्जुन, वराहमिहिर, आर्यभट, कणाद, भारद्वाज, गार्ग आदि।

21. पि. सि. राय ने कौन-सा ग्रंथ लिखा?

उत्तर: उन्होंने “हिन्दू केमिस्ट्री” नामक ग्रंथ लिखा।

22. बृजेन्द्रशील का ग्रंथ कौन-सा है?

उत्तर: “हिन्दू फिजिक्स”।

23. ए. एन्. सिंह का ग्रंथ कौन-सा है?

उत्तर: “हिन्दू गणितम्”।

24. संस्कृत ग्रंथों का बड़ा भाग किस रूप में है?

उत्तर: हस्तलिखित पांडुलिपियों के रूप में।

25. आधुनिक भारतीय समाज का कर्तव्य क्या है?

उत्तर: संस्कृत का अध्ययन कर भारतीय विज्ञान परंपरा का पुनरुद्धार करना।

26.आधुनिक वैज्ञानिक क्या कर रहे हैं?

उत्तर: वे प्राचीन सिद्धांतों को अपने नाम से पेटेंट कर रहे हैं।

27.कोलाइडल पार्टिकल क्या है?

 उत्तर: सूक्ष्म कण जो प्रकाश में दिखाई देता है।

28.माइक्रो टाइम किसे कहते हैं?

 उत्तर: अत्यंत सूक्ष्म समय को।

29.भारतीयों ने शल्य चिकित्सा में क्या उन्नति की?

 उत्तर: सूक्ष्म अंगों की सिलाई और शल्यक्रिया।

30.भारतीय विज्ञान की उपेक्षा क्यों हुई?

उत्तर:  क्योंकि उसका अधिकांश भाग अप्रकाशित रहा।

31.संगणकयुग में संस्कृत का महत्व क्या है?

 उत्तर: वैज्ञानिक मूल ज्ञान को समझने हेतु आवश्यक।

32.धूमकेतु में किस तत्व का संकेत है?

 उत्तर: धूम (गैस) और प्रकाश।

33.नागार्जुन किस क्षेत्र से संबंधित थे?

 उत्तर: रसायन और धातु विज्ञान।

34.सुश्रुत किस क्षेत्र से संबंधित थे?

 उत्तर: आयुर्वेद और शल्य चिकित्सा।

35.शतपथ ब्राह्मण किस विषय से संबंधित है?

 उत्तर: वैदिक साहित्य और वैज्ञानिक संकेत।

36.निरुक्त में क्या मिलता है?

उत्तर:  शब्दों की व्याख्या और वैज्ञानिक संकेत।

37.भारतीय विज्ञान का स्रोत क्या है?

उत्तर:  संस्कृत साहित्य।

38.आधुनिक समाज का उत्तरदायित्व क्या है?

उत्तर:  संस्कृत अध्ययन और विज्ञान परंपरा का संरक्षण।

39.संस्कृत अध्ययन क्यों आवश्यक है?

उत्तर:  विज्ञान के मूल तत्त्व समझने के लिए।

40.‘भारतीयं विज्ञानम्’ पाठ का निष्कर्ष क्या है?

 उत्तर: प्राचीन भारत में विज्ञान अत्यंत उन्नत था और उसे पुनः समझना व विकसित करना हमारा कर्तव्य है।

Answer by Mrinmoee