Chapter 3

खिलौनेवाला

कविता और तुम

1. तुम्हें किसी-न-किसी बात पर रूठने के मौके तो मिलते ही होंगे-

(क) अक्सर तुम किस तरह की बातों पर रूठती हो?

उत्तरः जब मम्मी-पापा मुझे डाँटते हैं या मेरा भाई मुझे टी.वी. नहीं देखने देता है।

(ख) माँ के अलावा घर में और कौन-कौन हैं जो तुम्हें मनाते हैं?

उत्तरः

2. हम ऐसे कई त्योहार मनाते हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत पर बल देते हैं। ऐसे त्योहारों के बारे में और उनसे जुड़ी कहानियों के बारे में पता करके कक्षा में सुनाओ।

उत्तरः ऐसे त्योहारों में दशहरा मुख्य है। इस दिन राम ने रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की।

उस दिन से हर साल यह त्योहार बड़े धूमधाम से पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है।

3. तुमने रामलीला के जरिए या फिर किसी कहानी के जरिए रामचंद्र के बारे में जाना-समझा होगा। तुम्हें उनकी कौन-सी बातें अच्छी लगी?

उत्तरः मुझे उसका अपने माता-पिता के प्रति आज्ञाकारिता सबसे अच्छा लगा। इसके अलावा उनमें और भी कई गुण थे जो मुझे बहुत पसंद हैं, जैसे उनके उच्च आदर्श, उनका त्याग, उनका धैर्य, उनकी कर्तव्यपरायणता आदि।

4. नीचे दिए गए भाव कविता की जिन पंक्तियों में आए हैं, उन्हें छाँटो-

(क) खिलौनेवाला साड़ी नहीं बेचता है।

(ख) खिलौनेवाला बच्चों को खिलौने लेने के लिए आवाजें लगा रहा है।

(ग) मुझे कौन-सा खिलौना लेना चाहिए- उसमें माँ की सलाह चाहिए।

(घ) माँ के बिना कौन मनाएगा और कौन गोद में बिठाएगा।

उत्तरः

5.'मूँगफली ले लो मूँगफली !

गरम करारी टाइम पास मूँगफली ! 

'तुमने फेरीवालों को ऐसी आवाजें लगाते ज़रूर सुना होगा। तुम्हारे गली-मोहल्ले में ऐसे कौन-से फेरीवाले आते हैं और वे किस ढंग से आवाज़ लगाते हैं? उनका अभिनय करके दिखाओ। वे क्या बोलते हैं, उसका भी एक संग्रह तैयार करो।

उत्तरः कबाड़ीवाला-कबाड़ी… कबाड़ीवाला, रद्दी पेपर वाला।

खेल-खिलौने

1. (क) तुम यहाँ लिखे खिलौनों में से किसे लेना पसंद करोगी। क्यों?

गेंद                     हवाई जहाज़                            मोटरगाड़ी

रेलगाड़ी             फिरकी                                   गुड़िया

बर्तन सेट           धनुष-बाण                              बल्ला या कुछ और
उत्तरः मैं रेलगाड़ी लेना पसंद करूंगी क्योंकि चलते समय इससे जो ‘छुक-छुक’ की आवाज निकलती है, वह मुझे बेहद अच्छा लगता है।

(ख) तुम अपने साथियों के साथ कौन-कौन से खेल खेलती हो?

उत्तरः मैं अपने साथियों के साथ कबड्डी, लुका-छिपी, खो-खो, बैंडमिन्टन आदि खेल खेलती हूँ।

2. खिलौनेवाला शब्द संज्ञा में 'वाला' जोड़ने से बना है। नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित हिस्सों को ध्यान से देखो और संज्ञा, क्रिया आदि पहचानो ।

पानवाले की दुकान आज बंद है।

• मेरी दिल्लीवाली मौसी बस कंडक्टर हैं।

• महमूद पाँच बजे वाली बस से आएगा। 

• नंदू को बोलने वाली गुड़िया चाहिए।

• दाढ़ीवाला आदमी कहाँ है?

• इस सामान को ऊपर वाले कमरे में रख दो।

• मैं रात वाली गाड़ी से जम्मू जाऊँगी ।

तुम्हारी रामलीला

• क्या तुमने रामलीला देखी है? रामलीला की किसी 

एक लघु कहानी को चुनकर कक्षा में अपनी 

रामलीला प्रस्तुत करो।

कविता में कथा

इस कविता में तीन नाम-

राम, कौशल्या और ताड़का आए हैं।

(क) ये तीनों नाम किस प्रसिद्ध कथा के पात्र हैं? 

उत्तरः राम, कौशल्या और ताड़का ये तीनों नाम रामायण की प्रसिद्ध कथा के पात्र हैं।

(ख) यहीं रहूँगा कौशल्या मैं तुमको यहीं बनाऊँगा।इन पंक्तियों का कथा से क्या संबंध है?

उत्तरः बालक स्वयं को राम और अपनी माँ को कौशल्या के रूप में देखता है। लेकिन वह राम की तरह वन जाने को तैयार नहीं है बल्कि माँ कौशल्या के पास घर में रहना चाहता है।

(ग) इस कथा के कुछ संदर्भों की बात कविता में हुई है। अपने आस-पास पूछकर इनका

पता लगाओ।

• तपसी यज्ञ करेंगे, असुरों को मैं मार भगाऊँगा ।

• तुम कह दोगी वन जाने को हँसते-हँसते जाऊँगा ।

उत्तरः वन में तपस्या करने वाले ऋषि-मुनियों को राक्षस परेशान करते थे। उनकी शांति भंग करते थे।


Qusetion answer type by- Mandira Saha 

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                Post ID:  DABP007177