कहानी से

कहानी में बाघ को खतरनाक जानवर बताया गया है। नीचे दी गई सूची में सबसे खतरनाक चीज़ तुम्हारी समझ में क्या है और क्यों ? 

चाकू, बिजली, टूटा हुआ काँच, आग

मीरा बहन की बात सुनकर गाँव के लोगों को निराशा हुई होगी। उन्होंने मीरा बहन से क्या कहा होगा? सोचकर गाँव के लोगों की बातें लिखो ।

खतरनाक है या नहीं

गेंवली गाँव के आसपास के जंगलों में बाघ जैसे खतरनाक जानवर भी रहते थे। तुम्हारे हिसाब से नीचे लिखे जंतुओं में से कौन-कौन खतरनाक हो सकते हैं? उन पर गोला लगाओ ।

भैंस, चीता, बकरी, कुत्ता, बिल्ली, चूहा, साँप, बिच्छू, कछुआ, केंचुआ, तिलचट्टा, कबूतर, भालू

जिनके नाम पर तुमने गोला लगाया, वे कब खतरनाक हो सकते हैं?

पिंजड़ा

• चूहा पकड़ने का पिंजड़ा देखकर बताओ कि वह अपने आप कैसे बंद हो जाता है और एक बार कैद हो जाने के बाद चूहा उससे बाहर क्यों नहीं आ पाता ?

गाँव वालों ने बाघ को पिंजड़े में बंद करने की योजना बनाई थी। किसी आज़ाद पशु या पक्षी को पिंजड़े में बंद करके रखना सही है या गलत ? क्यों?

क्यों? कैसे

अपने मन से सोचकर लिखो, ऐसा कैसे किया होगा?

• बाघ की खबर पूरे गाँव में फैल गई। कैसे?

• लोग मीरा बहन के पास पहुँचे। क्यों?

• पिंजड़ा बिना बाघ के बंद हो गया। कैसे?

बकरी

कहे कहानी

सोचो, अगर यह कहानी बकरी सुनाती, तो क्या-क्या बताती । उसकी कहानी मज़ेदार होती न?

बकरी अपनी कहानी में क्या-क्या बताती ?

चलो, पकड़ें

गाँववालों ने बाघ को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई थी। कक्कू के घर में रोज़ बिल्ली आकर दूध पी जाती है। कक्कू की मदद करने के लिए कोई योजना बनाओ।

कोयल कू-कू, बकरी में में

जानवरों की बोलियाँ तो तुमने सुनी ही होंगी। कोयल की बोली को जैसे कूकना कहते हैं और मक्खी की बोली को भिनभिनाना, वैसे ही अन्य जानवरों की बोलियों के भी नाम हैं।

नीचे दिए गए खाने में एक तरफ़ जानवरों के नाम हैं, दूसरी तरफ़ बोलियों के । ढूँढ़ निकालो कौन-सी बोली किसकी है?

जानवर

बोलियाँ

जानवर

बोलियाँ

भैंस

मिमियाना

शेर

रेंकना

घोड़ा

रँभाना

गधा

हाथी

चिंघाड़ना

गाय

बकरी

हिनहिनाना

दहाड़ना

ठीक करो

हवाई जहाज़ आसमान उड़ रहा है। तुम्हें यह वाक्य कुछ अटपटा लग रहा होगा। इस वाक्य को फिर से पढ़ो।

हवाई जहाज़ आसमान में उड़ रहा है।

• अब इसी तरह इन वाक्यों को ठीक करो।

★ धूप बैठकर ढोकला खाया ।

★ पुतुल काम करने मना कर दिया।

★ लता सब मूँगफली खिलाई।

* पहाड़ी गाँवों बाघ डर बना रहता है।

• अब वे सभी शब्द फिर से लिखो जिन्हें तुमने जोड़ा है।


Post ID: